सैंडविच ढोकला । Sandwich Dhokla | Double Layered Dhokla | Gujarati Instant Sandwich Dhokla

📅 22 जुलाई 2017 👁 54.8 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.0 (506)

बीच में चटनी की परत से सजा 2 परतों में बना सैंडविच ढोकला, दिखने में आकर्षक और स्वाद में बेहतरीन.

Read- Sandwich Dhokla | Double Layered Dhokla | Gujarati Instant Sandwich Dhokla

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gujarati Instant Sandwich Dhokla

  • बेसन - 1.5 कप (150 ग्राम) 
  • फैंटा हुआ दही - 1 कप 
  • हरे धनिये की चटनी - ½ कप 
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून 
  • नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • राई - ½ छोटी चम्मच 
  • करी पत्ते - 10-12 
  • चीनी - 2 छोटी चम्मच 
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • ईनो फ्रूट सॉल्ट - ¾ छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)

विधि - How to make Double Layered Dhokla

बेसन को किसी प्याले में निकाल लीजिए. इसमें दही डालकर गुठलियां खत्म होने तक बेसन का घोल तैयार कर लीजिए. फिर इस गाढे घोल में थोड़ा-थोडा़ पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लीजिए. इतने मिश्रण में 3 टेबल स्पून पानी का उपयोग किया गया है.

बेसन के घोल में 1 छोटी चम्मच चीनी, 2 छोटी चम्मच तेल और 3/4 छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. घोल को 10 से 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन फूल कर तैयार हो जाय.

10 मिनिट बाद ढोकला का बैटर को थोड़ा सा चला दीजिए. ढोकला बैटर को 2 भागों में बांट लीजिए. आधा भाग किसी दूसरी प्याली में निकाल लीजिए.

बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2.5 से 3 कप पानी डालिये और ढक कर गैस पर गरम होने के लिये रख दीजिये. साथ ही एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर घोल भर कर थाली रखी जाएगी.

थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.

इसके बाद, आधे बैटर में आधा ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. बेसन का घोल फूलता हुआ दिखाई देता है. फिर चिकनी की हुई थाली में ढोकला का मिश्रण डालिये और थाली को हल्का सा खटखटा करके मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये.

जैसे ही बर्तन में डाला गया पानी गरम हो जाए और उसमें भाप बनने लगे, गैस धीमी करके थाली को बड़े बर्तन के अंदर स्टैंड पर रखिये. इस बर्तन को ढक दीजिए और गैस तेज करके ढोकला 5 मिनिट पकने दीजिए.

5 मिनिट बाद गैस धीमा कर दीजिए और बर्तन का ढक्कन हटा कर ढोकला की थाली को बाहर निकाल लीजिए. बड़े बर्तन को फिर से ढक कर रख दीजिए ताकि बर्तन में भाप बनी रहे.

ढोकला के ऊपर हरे धनिये की चटनी डाल कर बहुत हल्के हाथों से एक जैसी परत फैला दीजिए. इसके बाद, बचे हुए ढोकला बैटर में बाकी का ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर मिक्स कर दीजिए और इस बैटर को हरे धनिये की चटनी की परत के ऊपर डाल कर एक जैसा फैला दीजिए. इस थाली को वापिस बर्तन के अंदर रख दीजिए और ढोकला को 12 से 14 मिनिट तेज आंच पर पका लीजिए.

15 मिनिट बाद बड़े बर्तन का ढक्कन हटा कर ढोकला को चैक कीजिए. (टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला का बर्तन निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग लीजिये. ढोकला प्लेट में पलट कर निकालिये. चाकू से अपने मनपसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.

तड़का लगायें -
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद गैस कम कर दीजिए और तेल में करी पत्ता, हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भून. इस मसाले में 1/2 कप पानी डाल दीजिये और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये.

स्वादिष्ट सैंडविच ढोकला बनकर तैयार है. आप चाहें तो इसे ऎसे ही खाएं या इसे हरे धनिये की चटनी मूंगफली के दानों की चटनी, टमैटो सॉस या जिसके साथ आप पसंद करते हों सैंडविच ढोकला परोसिये और खाइये

सुझाव

  • ढोकले को सजाने के लिए नारियल के साथ साथ हरा धनिया या तिल भी लिए जा सकते हैं. 
  • ढोकला को आप सूजी या दाल के बैटर से भी बना सकते हैं.

Sandwich Dhokla | Double Layered Dhokla | सैंडविच ढोकला | Gujarati Instant Sandwich Dhokla

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (506 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Madhuri
निशा जी बहुत ही आसान है ये ढोकला बनाना और बहुत ही अच्छा दिख रहा है ।
इसमे दही के बजाय छाछ उपयोग में ले सकते है क्या और दही और छाछ खट्टा होना चाहिए क्या???

निशा: माधुरी जी, नार्मल छाछ का उपयोग कर सकते हैं.
komal
mam kya hm green chatni ke sthan pr chilli sause use kr skte h..please mam jldi btaiye

निशा: कोमल जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
Hindi Film Review
बहुत अच्छी तरह समझाते हो मेम। बहुत से डिशेस बनाना सीखे आपसे।

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका, आपके इस प्रकार के कमेन्ट से मुझे बहुत उत्साह मिलता है. अप इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहें.
Sweta singh
Nisha Di...kya hm beech ke layer mein nariyal ki chatni use kr skte hain

निशा: श्वेता जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें जो चटनी पसंद करते हैं उसे उपयोग कर सकते हैं.
Meetu Sethi
Nisha Ma'am kya isme dhaniye ki chutney ki jagah tomato ketchup ki layer laga sakte hai. Mere bacho ko ketchup pasand hai. Chutney nahi khate.

निशा: मीतू जी, लगाई जा सकती है.
Vrinda Jain
Nishaji Bahut hi acha lag raha hai ye dhokla. Apne to ise ek alag hi look de diya. Mai bhi ise try karungi. Separately chutney ki bhi jarurat nahi iske sath serve karneke/

निशा: वृंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.