दही की ग्रेवी - Curd Gravy - Basic Gravies Part- 1

📅 16 जुलाई 2017 👁 44.4 हज़ार बार देखी गई 💬 3 कमेंट ★ 3.5 (491)

अलग-अलग प्रकार की ग्रेवी से सब्जियां बनाई जाएं, तो सब्जी के स्वाद में बढ़ोतरी हो जाती है. आइए देखते हैं विभिन्न प्रकार की ग्रेवी में सम्मिलित दही की ग्रेवी की रेसिपी.

Read - Curd Gravy - Basic Gravies Part- 1

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi ki Tari

  • दही - ½ कप (फैंटा हुआ)
  • बेसन - 1 छोटी चम्मच 
  • तेल - 2 छोटी चम्मच 
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच 
  • हींग - ½ पिंच से थोडा़ कम 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Gravy with Yogurt

दही की ग्रेवी बनाने के लिए बेसन में थोड़ा सा दही डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए और फिर इस घोल को दही में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए. हींग डाल दीजिए और गैस धीमी रखें ताकि मसाले जले नहीं. जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. मसाला भून जाने पर लाल मिर्च डालकर दही-बेसन का घोल डालकर मसाले को तब तक पकाएं जब तक कि मसाले में उबाल न आ जाए.

मसाले को बीच-बीच में चलाते रहें. मसाले में उबाल आने पर इसमें आधा या पौना कप पानी डाल दीजिए. ग्रेवी को आप अपनी पसंद अनुसार पतला या गाढा़ जैसा रखना चाहें उस हिसाब से पानी डाल सकते हैं.  ग्रेवी को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक की इसमें फिर से उबाल न आ जाए. ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाल दीजिए और नमक डालकर मिक्स कर दीजिए.

ग्रेवी को 1-2 मिनिट उबाल लीजिए. इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. ग्रेवी में उबाल आने पर दही की ग्रेवी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और ग्रेवी को प्याले में निकाल लीजिए. दही की ग्रेवी को आप आलू, अरबी की सब्जी बनाने में या दाल की पकौडी़ बनाकर उसे ग्रेवी में डालकर उपयोग कर सकते हैं.

दही की ग्रेवी में पकौडे डालकर इसे सर्व कीजिए. ये स्वाद में बहुत अच्छी बनती है.

सुझाव

  • ग्रेवी में नमक सबसे बाद में ही डालना है अगर नमक पहले डाल देंगे तो ग्रेवी फट सकती है. 
  • हरी मिर्च को आप तड़के के साथ भूनकर भी डाल सकते हैं. 
  • दही में बेसन घोल लेने से दही फटता नहीं है और ग्रेवी थोड़ी गाढी़ बनती है. 
  • हींग न डालना चाहें तो नहीं डालें. 
  • लाल मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं.

Basic Gravies for Curry - Part 1 । विभिन्न प्रकार की ग्रेवी - 1 । Vegetarian Curries and Gravies

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (491 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (3)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Satish Aggarwal
Aararot grieve Kaiser banai jati hai please send video
निशा: सतीश जी, टमाटर भुने मसाले में थोड़ा सा अरारोट घोल कर डाल देने से ग्रेवी थिक हो जाती है, पनीर के टुकड़े या कोई भी उबाली हुई सब्जी उसमें डाल कर बनाई जा सकती है.
mayank
yammi gravvi.............i love curd gravy

निशा: मयंक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Usha Mahapatra
Nishaji, meri gravy hamesha hi fat jati hai. Is bar mai apke diye hue tarike se dahi gravy banaugi.

निशा: उषा जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.