टमाटर की ग्रेवी । Basic Gravies for Curry - Part 1 । Tomato Gravy

📅 16 जुलाई 2017 👁 54 हज़ार बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 3.9 (518)

किसी भी सब्जी, दाल या व्यंजन के स्वाद में मुख्य कारक ग्रेवी होती है़. अगर ग्रेवी बढ़िया ना हो तो अ़च्छे से अच्छी सब्जी बेस्वाद ही लगती है़. हम आपके लिए तरह-तरह की ग्रेवी लेकर आए हैं.  आइए देखते हैं टमाटर की ग्रेवी की रेसिपी.

Read - Basic Gravies for Curry - Part 1 । Tomato Gravy

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tamatar ki tari

  • टमाटर - 2 (150 ग्राम)
  • अदरक - ½ इंच टुकडा़ 
  • हरी मिर्च - 1 
  • तेल - 2 छोटी चम्मच 
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच 
  • हींग - ½ पिंच 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच 
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Tomato Gravy

ग्रेवी बनाने के लिए, 2 टमाटर, ½ इंच अदरक और 2 हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लीजिए.

पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए, हींग डाल दीजिए और गैस धीमी रखें ताकि मसाले जले नहीं. जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. मसाला भून जाने पर टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना होने लगे.

मसाले को बीच-बीच में चलाते रहें. मसाले में से तेल अलग होने और अच्छी महक आने पर मसाला भुनकर तैयार है. मसाले में आधा या पौना कप पानी डाल दीजिए. ग्रेवी को पतली या गाढी़ जैसी पसंद करें उस हिसाब से पानी डाल सकते हैं.

ग्रेवी में उबाल आने दीजिए. फिर इसमें नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए ग्रेवी में उबाल आने पर टमाटर की ग्रेवी बनकर तैयार है.

गैस बंद कर दीजिए और ग्रेवी को प्याले में निकाल लीजिए. टमाटर की ग्रेवी को आप आलू, अरबी की सब्जी बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं. टमाटर की ग्रेवी में आप फ्राय आलू डालकर इसे सर्व कीजिए.

सुझाव

  • हींग न डालना चाहें तो नहीं डालें. 
  • लाल मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं.

Basic Gravies for Curry - Part 1 । विभिन्न प्रकार की ग्रेवी - 1 । Vegetarian Curries and Gravies

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (518 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Very Tasty
NishaMadhulika
thanks you
latabansal
mam, thanks for tomoto gravy
निशा: लता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suresh
nisa mam mujhe khuch chaines recipe bataye

निशा: सुरेश जी, आप सर्च बटन पर जाकर रेसिपी का नाम लिख कर अपनी पसंद की रेसिपी देख सकते हैं.
Shalini kumar
Hi mam
Nisha mam aap potato smiley ki recipe b likhiye...

निशा: शालिनी जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Bandita Chauhan
Very good recipe. I will try it tomorrow for making gatte ki sabzi.

निशा: बंदिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Vibhu Dutta
Nishaji, Tamatar ki gravy hum bhi isi prakar banate hai. Ye gravy aur kin sabziyo ke liye use ki ja sakti hai/

निशा: विभु जी, टमाटर की ग्रेवी को आप अपनी किसी भी सब्जी जैसे मटर आलू, मशरूम मटर साथ ही किसी भी दाल को बनाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं
Ravi Chopra
Nice series ma'am. Can i use onion in this gravy?

निशा: रवि जी, आप इसमे अपने टेस्ट के अनुरूप बदलाव कर सकते हैं.