शलगम आलू की सब्जी (Aloo Shalgam Recipe – Potato Spicey Turnips)

शलगम यानी Spicey Turnips को सलाद के लिये तो प्रयोग किया ही जाता ही है. शलगम की सब्जी भी आलू के साथ बहुत अच्छी बनती है, तो आइये आज हम शलगम आलू की सब्जी बनायें.
Read - Aloo Shalgam Recipe – Potato Spicey Turnips Recipe In English
आवशयक सामग्री - Ingredients for Aloo Shalgam Recipe
- शलगम - 250 ग्राम
- आलू - 250 ग्राम
- तेल - 1 1/2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हरीमिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ (बारीक कतर लीजिये या कद्दूकस कर लीजिये)
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Aloo Shalgam Recipe
शलगम और आलू को छीलिये, धोइये और एक आलू और शलगम के 6 या 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और धनियां पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये, मसाले को भूनिये. अब शलगम, आलू, नमक और लाल मिर्च डाल कर, सब्जी को 2-3 मिनिट तक चमचे से चला चला कर भूनिये. 2 टेबिल स्पून पानी डाल कर सब्जी को ढक कर 8-9 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.
सब्जी का ढक्कन खोलिये. आलू को तोड़कर देखिये अभी आलू नरम नहीं हुये हैं. सब्जी को अच्छी तरह चमचे से चला दीजिये. यदि सब्जी पकाने में पानी की और आवश्यकता हो तो 1-2 टेबिल स्पून पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, फिर से 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये. सब्जी को खोलिये, आलू को तोड़कर देखिये, आलू नरम हो गये हैं. शलगम तो बहुत जल्दी पक जाते हैं. तो आपकी शलगम आलू की सब्जी पक गई है. सब्जी में अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.
शलगम आलू की सब्जी को बाउल में निकालिये. सब्जी के ऊपर हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम शलगम आलू की सब्जी परांठे, चपाती या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिप्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इन्द्रवता जी, धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, सब्जी को धीमी आग पर चैक करते हुए और बीच-बीच में चलाते हुए पकाइए, और जब भी आपको लगे कि सब्जी में पानी की मात्रा कम है तब उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर मिला दीजिये, सब्जी नही जलेगी.
निशा: रानी जी, टमाटर डाल कर सब्जी बना सकते हैं.
निशा: गार्गी जी, धन्यवाद. हम जल्दी ही यह रेसिपी पोस्ट करेंगे.
निशा: अमीलिया जी, हम जल्दी ही इसका वीडियो अपलोड करेंगे.
निशा: अर्चना जी, आप इसे हींग के बिना भी बना सकती है.
kya hum shalgum aloo ki sabzi me onion nd tomatoes ka bhi use kr skte hai?
निशा: आकाशदीप जी, हां आप कर सकते है.
Mjhe lagta ta ki bina pyaz tamater ki sabji ban he nhi skte but i am wrong lakin bina pyaz tamater ke sbji its superb
Thank u once again
निशा: रिकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: छाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: साजिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हीना जी, मैं तो सारे नाम हिन्दी मैं ही लेती हूँ, कुछ नाम जैसे स्वीट कार्न या कार्न फ्लोर ये तो नाम ही है इन चीजों के तो बोलना ही पड़ता है, प्लीज जहां भी आपको प्रोब्लम हो यहां लिखकर सोल्व कर सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i want recipe of apple ka halwa.
निशा: शालिनी जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Thank you soooooooo much I was searching for Shalgam recipy.
whenever I stuck you are always there to help, visiting your website since past 2 years ... Thanks for sharing your knowledge :)
निशा: स्वातिजी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you for this receipe. I like Shalgam all over again now :)