मिस्सी पालक पूरी - Palak Poori Recipe Besan Wali - Spinach Masala Poori

📅 28 जून 2017 👁 46 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 4.7 (536)

मिस्सी पूरी के स्वाद से तो आप सभी वाकिफ होंगे लेकिन इसे पौष्टिकता से भरपूर पालक के साथ बनाया जाए तो इसका स्वाद दुगुना हो जाता है. आइए देखते हैं मिस्सी पालक पूरी की सरल रेसिपी.

Read - Palak Poori Recipe Besan Wali - Spinach Masala Poori

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Poori Recipe Besan Wali

  • पालक - 2 कप (200 ग्राम) (बारीक कटी हुई)
  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम) 
  • बेसन - ¼ कप (25 ग्राम) 
  • सूजी - 2 टेबल स्पून (25 ग्राम) 
  • तेल - 2 टेबल स्पून 
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Spinach Masala Poori

पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह धोकर पानी सूखने तक सूखा लीजिए. पालक के पत्तों को मोटा-मोटा काटकर मिक्सर में डाल लीजिए और इसमें थोड़ा सा लगभग 2 से 2.5 टेबल स्पून पानी डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए. आटे में बेसन, सूजी, नमक, अजवायन, 2 छोटी चम्मच तेल और पालक प्यूरी डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लीजिए, और पूरी के लिए सख्त आटा लगा कर तैयार कर लीजिए. (यदि पानी की आवश्यकता हो तो पानी डाल सकते हैं). गुंथे हुए आटे को 20-25 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए.

20 मिनिट बाद, आटा सैट हो गया है. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिए और आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. आटे को दो भाग करते हुए छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. इन लोइयों को गोल-गोल करके हथेली से दबाते हुए पेड़े की तरह दबाकर रख दीजिए. सभी लोइयां इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिए. लोइयों को ढककर रखें ताकि ये सूखें नहीं.

कड़ाही में तेल भी गरम होने रख दीजिए. सभी लोइयों से पेड़े बनाने के बाद, पूरी बेलना शुरू कर दीजिए. इसके लिए, थोड़ा सा तेल चकले पर लगाकर चिकना कीजिए और एक पेड़ा रखकर बेलन की मदद से 3 से 4 इंच के व्यास में बेल लीजिए. पूरी को किनारे से बेलें ताकि पूरी एक जैसी बेल कर तैयार हो सके और पूरी बीच में से पतली और किनारे से मोटी न हो.

पूरियां तलने के लिए, सबसे पहले तेल चैक कीजिए कि गरम हुआ या नही. आटे की जरा सी लोई तेल में डालकर देखिए. यह सिक कर ऊपर आ गई है, तो तेल सही से गरम है. गरम तेल में एक पूरी डाल दीजिए और इसे कलछी से दबाते हुए थोड़ा फुला लीजिए. इसे फुलाने के बाद पलट दीजिए और दूसरी पूरी भी तलने के लिए कड़ाही में डाल दीजिए. पूरियों के फूलने तक और इनको दोनों ओर से हल्का ब्राउन होने तक पलट-पलट कर अच्छे से फ्राय कर लीजिए.

पूरियों के गोल्डन ब्राउन होते ही, इनको एक प्लेट में निकालकर रख लीजिए और इसी प्रकार सभी पूरियां बनाकर तल लीजिए. इतने आटे में लगभग 12 पूरियां बनकर तैयार हो जाती हैं.

पालक की खस्ता मिस्सी पूरियां बनकर तैयार हैं. इन्हें दही, चटनी, अचार या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिए और खाइए.

सुझाव

  • पूरी के लिए सख्त आटा गूंथकर तैयार करें.
  • पूरी को किनारे से बेलते हुए तैयार करें. बेलते समय ध्यान रखे कि पूरी एक जैसी हो और बीच से पतली न हो. 
  • पूरी तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए. जब तेल गरम हो जाए तो गैस को धीमा कर दें और मीडियम, 
  • धीमी आग पर पूरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तलकर निकालें, पूरी अच्छे से फूल कर तैयार होगी.

Palak Poori Recipe Besan Wali - Spinach Masala Poori - मिस्सी पालक पूरी

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.7 / 5 (536 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neha dubey
Aunty maine palak ki poori banayi and everybody loved it. Thanku for sharing this recipe.

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja malik
Besan wale tinde ki recipe video plz
निशा: पूजा जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Soumya
Karela with besan sabji recipe video plz
निशा: सौम्या जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Shana
Achari karela recipe video plz
निशा: शना जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Ranjit Verma
Nice recipe Ma'am. Can palak be substituted with other green veggies in this missi poori?

निशा: रंजीत जी, हां अवश्य कर सकते हैं.
Rani Jaipal
Nishaji bahut hi badiya palak poori ki recipe hai....kya isme aloo mjix kar sakte hai?
निशा: रानी जी हां किया जा सकता है.