सूजी की कुरकुरी जलेबी - Crispy Jalebi Recipe using Rava - Jalebi Recipe without yeast

बिना यीस्ट के झटपट और आसानी से तैयार होने वाली सूजी की कुरकुरी जलेबी, स्वाद में लगे बेमिसाल.
Read - Crispy Jalebi Recipe using Rava - Jalebi Recipe without
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jalebi Recipe without yeast
- सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
- मैदा - 1/4 कप (25 ग्राम)
- फैंटा हुआ दही - ½ कप
- बेकिंग पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- अॉरेन्ज फूड कलर - ½ पिंच
- चीनी - 1.5 कप (400 ग्राम)
- नींबू - 1 छोटी चम्मच
- इलायची - 4 (पाउडर बना लीजिए)
- घी - तलने के लिए
विधि - How to make Crispy Jalebi using Rava
एक बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें मैदा, फूड कलर और आधा कप दही डालकर मिला लीजिए. फिर इसमें 3/4 कप पानी डालकर गाढा़ बैटर तैयार कर लीजिए.
तैयार मिश्रण को 20 से 25 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि सूजी अच्छे से फूलकर तैयार हो जाए.
चाशनी बनाएं
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में 1.5 कप चीनी और 1 कप पानी और 2 टेबल स्पून पानी और डालकर पकने के लिये रख दीजिए. चीनी को तब तक पकाइए, जब तक वह पूरी तरह से पानी में घुल न जाए. थोड़ी-थोड़ी देर में चाशनी को चलाते रहें. चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को चैक कर लीजिए चमचे से 1- 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिए. इसके ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए.
चाशनी में कुटी हुई इलाइची पाउडर मिक्स कीजिए और 1 छोटी चम्मच नींबू का रस मिला लीजिए जिससे कि चाशनी जमेगी नहीं.

जलेबी बनाएं
जलेबी का मिश्रण अच्छे से फूलकर सैट होकर तैयार है. इसमें बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए. पैन में घी डालकर गरम कीजिए. जलेबी बनाने के लिए एक कोन लीजिए. आप चाहें तो कोई पॉलीथीन में बैटर भरकर भी जलेबी बनाई जा सकती है.
बैटर को कोन में भर लीजिए. कोन को नीचे से बिलकुल छोटा सा काट लीजिए. घी गरम होने के बाद, इसमें जरा सा बैटर डालकर चैक कर लीजिए कि घी ठीक से गरम हुआ या नही. अगर बैटर सिककर ऊपर आ रहा है, तो घी पर्याप्त गरम है.
कोन को थोड़ा- थोड़ा दबाते हुए इसकी धार को हाथ से -गोल गोल चलाते हुये कढ़ाही में डालिये और जलेबी का आकार दीजिये, जितनी जलेबी कढ़ाही में आ जाय उतनी जलेबी डाल दीजिए. जलेबी को पलट-पलट कर अच्छी क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. जलेबी के अच्छे से सिक जाने के बाद, जलेबी को निकालकर कलछी पर रख लीजिए, जिससे उसका अतिरिक्त घी कढ़ाही पर वापस चला जाए और गरम जलेबी को चाशनी में डाल दीजिए. जलेबी को चाशनी में डूबा रहने दीजिए, जलेबी के अन्दर चाशनी भर जाती है. उसके बाद उसे चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखिए. इसी तरह सारी जलेबी तलकर चाशनी में डालकर तैयार कर लीजिए
गरमा गरम स्वादिष्ट सूजी की कुरकुरी जलेबी बनकर तैयार हैं, इसे परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए.
सुझाव
- जलेबी के लिए बैटर को ज्यादा पतला न करें. जलेबी के लिए बैटर थोड़ा सा गाढा़ ही होना चाहिए.
- चाशनी एक तार की बनानी है. अगर चाशनी अधिक पतली रहती है तो जलेबी उसमें डूबने के बाद नरम हो जाएंगी. अगर चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी हो जाती है या 2 तार की बन जाती है तो चाशनी जलेबी के अंदर तक नहीं जाएगी और जलेबी के ऊपर ही लिपट कर रह जाएगी.
- अगर चीनी में गन्दगी है तब चाशनी बनाते समय, 1 टेबल स्पून दूध डाल दीजिये, चाशनी की गन्दगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर आ जायेगी, उसे कलछी से निकाल कर हटा दीजिये, एकदम साफ चाशनी बनकर तैयार हो जायेगी.
- घी अच्छा गरम हो जाने पर गैस को मीडियम कर दीजिए और जलेबी बनाएं. अगर घी कम गरम होगा तो जलेबी अच्छे से फूलकर नही बनेंगी.
Crispy Jalebi Recipe using Rava - सूजी की कुरकुरी जलेबी - Jalebi Recipe without yeast
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
koee aur jankari ho to kripya hame seyar karen
निशा: अजय जी, जलेबी का बैटर ये तो तुरन्त बनाया जा सकता है, और बचा हुआ बैटर फ्रिज में सेफ रखा जा सकता है, जलेबी बनाने के अनेक तरीके मेरे वेबसाइट में दिये हैं, आपको इन्हैं ट्राई करें और जो आप आसानी से बना सकते हैं या जो आपको पसन्द हो उस तरीके से जलेबी बना लें.
निशा: राकेश जी, बिलकुल आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: राहुल जी, बेकिंग सोडा से जलेबी में क्रिस्पनैस आती है, बिलकुल थोड़ा सा डालना होता है, बेकिंग पाउडर भी डाला जा सकता है.
निशा: रिचा जी, चाशनी एकदम हल्की गरम ही रखें.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सोनक जी, जलेबी अच्छी न फूलें तो या चाशनी गाढ़ी हो तो एसा हो सकता है, लेकिन आप कह रही है कि ज्यादा देर चाशनी में रखने से जलेबी ढीली तभी होगी जब चाशनी पतली हो. प्लीज आप इसके लिये वीडियो देखें और थोड़ी प्रेक्टिस करें, थोड़ी मेहनत के बाद आप अच्छी जलेबी अवश्य बनायेंगी.
Why this happened ??
निशा: निशान्त जी, चाशनी गाढ़ी हो तभी वह जलेबियों में नहीं जाती.
निशा: ज्योती जी, आपके ये कमेन्ट मुझे और अधिक काम करने के लिये प्रेरित करते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, आप रिफाइंड तेल का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: शिव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. अपको जलेबी को चाशनी में 2-3 मिनिट रखना है.
निशा: नीती जी हां मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी. आप चाहें तो गुड़ मेवा के लड्डू जो मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध वह देख सकती हैं.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: राधिका जी, चाशनी में आप थोडा़ सा पानी डालकर उसे उबाल लीजिए चाशनी ठीक हो जाएगी.