चना दाल नमकीन और दालमोठ - Chana Dal Namkeen - Dalmoth Namkeen recipe

दाल को भिगोकर, तलकर तैयार होने वाली बहुत ही क्रिस्पी चना दाल नमकीन और दालमोठ. एक बार बनाकर किसी भी डिब्बे में भरकर रखिए और पूरे 2 माह तक चाय, काफी के साथ लीजिए या यूंही मज़े से खाइए.
Read - Chana Dal Namkeen - Dalmoth Namkeen recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dalmoth Namkeen recipe
- चना दाल- 1 कप (200 ग्राम)
- मसूर दाल- 1 कप (200 ग्राम)
- नमक- ½ छोटी चम्मच
- काला नमक- ½ छोटी चम्मच
- अमचूर- ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chana Dal Namkeen
दाल भिगोइए
चने की दाल और मसूर की दाल दोनों को अलग-अलग साफ करके पानी से अच्छे से 2 बार धो लीजिए और दोनों दालों को अलग-अलग बर्तन में पानी भरकर अच्छे से डुबाकर 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दीजिए. साथ ही, प्रत्येक दाल में ½ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर दीजिए.
6 घंटे बाद, दाल से पानी निकालकर इन्हें अच्छे से धोकर छलनी से छानकर सारा पानी निकाल दीजिए और कपड़े से पौंछकर ले लीजिए. दाल में बिल्कुल भी पानी नही रहना चाहिए.
दाल तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल की गर्माहट चैक करने के लिए, कढ़ाही के थोड़ा ऊपर हाथ ले जाकर देखिए, हाथ पर गर्माहट लग रही है, तो तेल अच्छे से गरम है. गरम तेल में दाल डाल दीजिए और दाल को कलछी से थोड़ा सा चला दीजिए, तेल में झाग बनने लगेगे. जब तेल से झाग खत्म हो जाएं और दाल तेल के ऊपर तैरकर आ जाए, तब दाल तलकर तैयार है. दाल को कलछी से उठाकर कढ़ाही के ऊपर ही गहरी छलनी में निकाल लीजिए. इससे दाल से अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाएगा.

छलनी को किसी प्याले पर थोड़ी देर रखिए ताकि बचा हुआ तेल उस प्याले में चला जाए. इसी तरह बची हुई दाल भी फ्राय कर लीजिए. तेल निचुड़ जाने के बाद, छलनी वाली दाल को एक प्याले में निकाल लीजिए.
चने की दाल तलने के बाद, मसूर की दाल कढ़ाही में डाल दीजिए. जैसे चने की दाल को फ्राय किया गया था, बिल्कुल उसी तरह इस दाल को भी फ्राय कर लीजिए और छलनी पर निकालकर रख लीजिए. दाल को छलनी में उछालकर देखें, तो इसमें छनछन की आवाज आती है, यानिकि दाल क्रिस्पी तैयार है. एक बार की दाल तलने में 5 से 6 मिनिट लगते हैं. दूसरी दालमोठ को भी अलग प्याले में निकाल लीजिए.
मसाले मिलाइए
एक प्याले में नमक, काला नमक, अमचूर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डाल दीजिए. सारे मसालों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर, आधा-आधा मसाला दोनों दालों में डाल दीजिए. दोनों दालों में मसालों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
दालों की एकदम क्रन्ची नमकीन तैयार है. नमकीन के पूरी तरह ठंडा होने के बाद किसी भी कन्टेनर में भरकर रख सकते हैं और पूरे 2 महीने तक खा सकते हैं.
सुझाव
- दालों को भिगोते समय बेकिंग सोडा ज़रूर डालें. अगर बेकिंग सोडा नही डालेंगे, तो नमकीन सख्त बनेंगी.
- दालों को तलने के लिए गहरी कढ़ाही लें और तेल कढ़ाही में आधे से भी कम होना चाहिए क्योंकि दाल तलने के बाद ऊपर आती है. तेल के झाग ऊपर तक आते हैं. अगर कढ़ाही छोटी होगी, तो तेल के झाग बाहर फैल जाएंगे. इसलिए सावधानी बरतें.
- दाल तलने के लिए तेल बहुत अच्छा गरम होना चाहिए.
- दाल से पानी बहुत अच्छे से पौंछ दें. हाथ से दाल छूने पर पानी बिल्कुल भी नही लगना चाहिए. आप चाहे, तो दाल को सूती कपड़े पर बिछाकर आधे घंटे के लिए सुखा लीजिए.
- आप दालमोठ में अपने स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
- चने की दाल और मसूर की दाल की नमकीन की तरह ही मूंग की दाल की नमकीन भी बना सकते हैं.
Chana Dal Namkeen - चना दाल नमकीन और दालमोठ - Dalmoth Namakeen recipe
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
At present I might in Canada n my time passes on making all my favourite dishes as per your recipes
Thanku mam
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
We regularly follow your receipes
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine chane ki dal ki namkeen banayi aur ghar me sabhi ko khlayi. ek to ise banane me mujhe bada maja aya aur sabko ye bahut pasand ayi.
Apka bahut bahit dhanywad
निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Daalmoth ki recipie batane ke liye bohot bohot thanks. Mere ghar me sabko daalmoth bohot pasand hai, ab me sabko ghar pe hi fresh daalmoth bana kar khilaugi.
Hamesha ki tarah hum sabko naya sikhane ke liye thanks Nisha ji.
निशा: अर्पिता जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी इतनी पसंद आई हैं आपके स्नेह और प्रेम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मि.इन्नोसेन्ट जी, दाल को तेल में डुबा कर तलना है.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, दालों को भिगोते समय बेकिंग सोडा ज़रूर डालें. अगर बेकिंग सोडा नही डालेंगे, तो नमकीन सख्त बनेंगी.