सूजी की कुरकुरी मिक्स वेज पकौड़ी - Crispy Sooji Pakode - Rawa Mix Veg Bhajiya Recipe

बेसन के पकौड़ों से एकदम अलग स्वाद के सूजी की कुरकुरी मिक्स वेज पकौड़ी, किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक्स.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Mix Veg Bhajiya Recipe
- सूजी- 1 कप (180 ग्राम)
- फैंटा हुआ दही- ¾ कप
- शिमला मिर्च- ½ कप (बारीक कटी हुई)
- फूल गोभी- ½ कप (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक- ½ इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
- नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
- तेल- तलने के लिए
विधि - How to make Crispy Sooji Pakode
पकौड़े बनाने के लिए सूजी से बैटर तैयार कीजिए. इसके लिए एक बड़े प्याले में सूजी और दही डाल लीजिए. सूजी को दही में अच्छे से घोल लीजिए. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एकदम बेसन के बैटर जैसा घोल तैयार कर लीजिए.
पकौड़े वाली कन्सिस्टेन्सी का बैटर बनाने के बाद, इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटी फूलगोभी, हरा धनिया, बारीक कटा अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिला दीजिए. बैटर गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर दीजिए. बैटर को 5 मिनिट रख दीजिए ताकि सूजी फूलकर तैयार हो जाए.
सूजी के फूल जाने पर इसमें बेकिंग सोडा मिला दीजिए. बैटर तैयार है. इतना बैटर बनाने में ½ कप से थोड़ा ज्यादा पानी का इस्तेमाल हुआ है.

पकौड़े तलने के कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए. तेल गरम होने पर कढ़ाही के ऊपर हाथ ले जाकर चैक कीजिए. अगर हाथ पर हीट लग रही है, तो तेल गरम है. पहले तेल में एक पकौड़ा डालकर देख लीजिए, पकौड़ा सिक रहा है यानी कि तेल गरम है. कढ़ाही में पकौड़े तलने के लिए डाल दीजिए और गैस मध्यम कर लीजिए.
पकौड़ों को नीचे की ओर से ब्राउन होने के बाद पलट दीजिए और इन्हें चारों ओर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिए.
पकौड़ों के सिकते ही, इन्हें कलछी से उठाइए और कढ़ाही के किनारे पर थोड़ी देर रोककर रखिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और पकौड़े निकालकर प्लेट में रख दीजिए. इसी तरीके से सारे पकौड़े बनाकर तैयार कर लीजिए. एक बार के पकौड़े तलने में 4 से 5 मिनिट लग जाते हैं.
गरमागरम स्वादिष्ट सूजी के पकौड़े बनकर तैयार हैं. इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये इतनी जल्दी बन जाते हैं कि कोई भी मेहमान आया हो, तो इन्हें फटाफट बनाकर खिलाया जा सकता है. इसके अलावा शाम के समय हल्की फुल्की भूख लगने पर भी इन्हें झटपट बनाकर खाया जा सकता है. इन पकौड़ों को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.
इतने पकौड़े 2 से 4 लोगों के लिए पर्याप्त हैं.
सुझाव
- पकौड़े बनाने के लिए मोटी या बारीक कोई भी सूजी ले सकते हैं.
- सूजी का घोल पहले थोड़ा पतला रखिए क्योंकि सूजी फूल जाती है.
- सब्जियां आप अपनी पसंदानुसार कोई भी ले सकते हैं. जैसे- बेबी कॉर्न, पालक, पत्तागोभी डाल सकते हैं या बिना सब्जियों के भी पकौड़े बना सकते हैं परन्तु सब्जियों से पकौड़ों का स्वाद ज्यादा अच्छा आता है.
- बेकिंग सोडा डालने से पकौड़े फूले हुए और क्रिस्पी बनते हैं.
- पकौड़े अपनी पसंद के अनुसार थोड़े से छोटे या बड़े बना सकते हैं.
- पकौड़े तलने के लिए अच्छा गरम तेल चाहिए.
Crispy Sooji Pakode - सूजी की कुरकुरे मिक्स वेज पकौडी - Rawa Mix Veg Bhajiya Recipe
कमेंट (20)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनू जी, ये आपकी मेहनत और लग्न ही है जो आप इतने अच्छे से यह बना रही हैं. आपको मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: विभा जी, बनाए जा सकते हैं.
Thank you so much.
निशा: संजना जी, अपने अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kripaya batayein.
Aap ke batane ka tareeqa behad achha hai. Badhai Nisha ji
Saadar sasneh
Sudha
निशा: सुधा जी, मैं अलग अलग रेसिपी में जीरे का उपयोग करते समय यह जरूर बताती हूं की वो साबुत लेना है, साबूत जीरा को जीरा ही बोलते हैं और अगर पिसा जीरा लेते हैं तो जीरा पाउडर बोला जाता है.
निशा: अशिमा जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता जी, आप इसके लिए सरसों का तेल या रिफाइंड तेल कोई भी ले सकती हैं.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya Hum ise bina baking soda K b
Bana sakte h
निशा: पूजा जी, आप इन्हें बेकिंग सोडा के बिना भी बना सकती हैं लेकिन बेकिंग सोडा डालने से पकौड़े फूले हुए और क्रिस्पी बनते हैं.
Hamesha ki tarah lajwab recipe he, Apne likha he chawal ko tej dhoop me rakhne se kide nikal jayege, magar hamne apne ghar me suna he chawal dhoop me dalne se tut jata he, sahi kya he?
निशा: मधु जी, आप सही कह रही है चावल को तेज धूप में नहीं सुखाते, आप इन्हैं छाया में ही किसी कपड़े पर डाल कर रख दें, और छलनी से छान भी दें, ये अच्छे साफ हो जायेंगे और सही भी रहेंगे.
निशा: रीता जी, अपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवद.
निशा: स्वाती जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नम्रता जी, आप इन्हें तेज धूप में रख दीजिए.
निशा: शीन जी, मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मोहित जी, आप बिना दही के भी इसे बना सकते हैं.
निशा: रिया जी, डाल सकते हैं.