पोहा झटपट बनाएं - How to make Poha - Easy Poha Quick Recipe

छुट-पुट भूख अचानक से सताए, तो पोहा झटपट बनाएं. च़ंद मिनिटों में तैय़ार होने वाले इस स्नैक्स की आसान सी रेसिपी.
Read - How to make Poha - Easy Poha Quick Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Easy Poha Quick Recipe
- पोहा- 2 कप (150 ग्राम)
- तेल- 1 से 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- मूंगफली के दाने- ½ कप
- नींबू- 1
- करी पत्ते- 8 से 10
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- राई- ½ छोटी चम्मच
- चीनी- 1.5 छोटी चम्मच
- नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेसन सेव
विधि - How to make Poha
पोहे को साफ करके ले लीजिए. इसे धोने के लिए एक प्याले में डालकर पानी में डुबोकर तुरंत निकाल लीजिए. पोहे को चम्मच से अलग-अलग भी कर लीजिए. इसमें ¾ छोटी चम्मच नमक और चीनी डाल दीजिए. दोनों चीजों को पोहे में मिक्स कर लीजिए. पोहे को 15 मिनिट के लिए ऎसे ही रख दीजिए ताकि पोहा अपने अंदर पानी सोखकर नरम हो जाए. बीच में इसे एक बार चम्मच से चला लीजिए ताकि पोहे आपस में चिपके ना और खिले-खिले रहें.

एक पैन गरम कीजिए. इसमें 1 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर पैन में मूंगफली के दाने डालकर इन्हें लगातार चलाते हुए क्रिस्प होने तक भून लीजिए. मूंगफली के दानों का रंग बदलते ही और इनसे अच्छी खुशबू आते ही दाने भुनकर तैयार हैं. इन्हें एक अलग प्याले में निकाल लीजिए.
पोहे बनाने के लिए पैन में 1 से 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. इसमें राई डाल दीजिए. जैसे ही राई चटखने लगे, गैस धीमी कर दीजिए और बाकी मसाले- हरी मिर्च, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए. करी पत्तों को मोटा-मोटा काटकर डाल दीजिए. इसके बाद, पोहे डाल दीजिए औरे इसे मसाले में मिक्स करते हुए 2 मिनिट पका लीजिए.
2 मिनिट बाद, गैस कम कर दीजिए और पोहे में नींबू का रस निचोड़कर मिला दीजिए. पोहे को एक प्लेट में सर्व कीजिए. इसके ऊपर थोड़े से सेव, मूंगफली के दाने और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. साथ ही चौथाई भाग में कटा हुआ नींबू भी रखकर सजा दीजिए.
बहुत ही स्वादिष्ट खिला-खिला पोहा बनकर तैयार है. यह बहुत ही जल्दी बन जाता है. जब भी कुछ गरमागरम जल्दी से बनने वाला ताजा कुछ खाना है, तो पोहा झटपट बनाएं और अपनी भूख मिटाएं.
सुझाव
- पोहे बनाने के लिए मीडियम पतला पोहा लें.
- अगर आप मूंगफली के दाने ना डालना चाहें, तो मत डालें.
- आप चाहें, तो पहले से भुने मूंगफली के दाने भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- ज्यादा तीखा पसंद करते हैं. तो 2 हरी मिर्च डाल सकते हैं और बच्चों के लिए पोहे बना रहे हैं, तो मिर्च ना डालें.
- करी पत्ता उपलब्ध ना हो, तो इसके बिना भी पोहे बना सकते हैं.
How to make Poha - पोहा झटपट बनायें - Easy Poha Quick Recipe
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maam poha bnane k kuch time baad wo sukha sa kyu lagne lgta h
निशा: प्राची जी, बचे हुए पोहा को कटलेट बनाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है.
आपकी बताई हुई विधियाँ मुझे सरल और सटीक लगती है और मैं इन्हें नियमित रूप से प्रयोग करता हूँ .
यह विधि भी बहुत ही सरल है और मैंने बहुत ही स्वादिष्ट पोहा बनाया इसका अनुसरण कर के. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओम जी, आप तीखे स्वाद वाले बहुत अच्छे पोहे बनाते हैं, हमने इस रेसिपी में कम मसाले में बहुत ही जल्दी बनने वाले पोहे बनाये हैं, आप इन्हैं कभी ट्राई कीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
बहुत सरल तरीके से बनाई गई है। बहुत जल्द बन जाती है। धन्यवाद
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृप्ती जी, इमली का पल्प डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.