दानेदार सूजी का हलवा - Suji Halwa - Rava Halwa - Quick Rawa Sheera Recipe

📅 8 जून 2017 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 2.6 (612)

सभी को पसंद आने वाला दानेदार सूजी का हलवा झटपट तैयार हो जाए.

Read - Suji Halwa - Rava Halwa - Quick Rawa Sheera Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Quick Rawa Sheera Recipe

  • सूजी- ½ कप (100 ग्राम)
  • घी- ½ कप (100 ग्राम)
  • चीनी- ½ कप (110 ग्राम)
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • काजू- 8 से 10
  • बादाम- 8 से 10
  • इलाइची- 4

विधि - How to make Suji Halwa

पैन गरम कीजिए. थोड़ा सा घी बचाकर बाकी घी इसमें डाल दीजिए और घी को पिघलने दीजिए. घी पिघलने पर पैन में सूजी डाल दीजिए और सूजी को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भून लीजिए.

सूजी से अच्छी खुशबू आने और गोल्डन ब्राउन दिखते ही सूजी भुनकर तैयार है. इसमें 1.5 कप पानी और चीनी डाल दीजिए. सूजी को 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

इसी बीच, बादाम और काजू को छोटा-़छोटा काट लीजिए. साथ ही इलाइची को छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए.

सूजी के फूलने पर इसे चमचे से चला दीजिए और इसमें कटे हुए मेवे डाल दीजिए. थोड़े से काजू-बादाम गार्निशिंग के लिए बचा लीजिए. साथ ही, किशमिश और इलाइची पाउडर डालकर हलवे में मिक्स कर दीजिए तथा हलवे को थोड़ा और गाढ़ा होने तक पका लीजिए.

गाढ़ा होते ही हलवा बनकर तैयार है, इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए. हलवे के ऊपर बचाकर रखे हुए मेवे डालकर गार्निशिंग कर दीजिए तथा ऊपर से 2 छोटी चम्मच घी भी डाल दीजिए.

स्वाद में लाज़वाब सूजी का हलवा खाने के लिए तैयार है. जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन करे या कोई मेहमान आ जाए और जल्दी से कुछ मीठा बनाना हो, तो सूजी का हलवा बनाइए और गरमागरम सर्व कीजिए.

सुझाव
हलवे के लिए मोटी वाली सूजी अच्छी रहती है.
सूजी भूनते समय ध्यान रखें कि आंच मध्यम हो और सूजी को लगातार चलाएं.

Suji Halwa - दानेदार सूजी का हलवा - Rava Halwa - Quick Rawa Sheera Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.6 / 5 (612 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

hemanshu pathe
swad bahot acha tha
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद hemanshu pathe
gopi chawla
Madam Suji ki barfi doodhwali Kaise Banegi

निशा: गोपी जी, पानी की जगह दूध का यूज करने से दूध वाला हलवा या बर्फी तैयार हो जायेगी.
mona
Thanks nisha ji i love halwa kl hi maine malai ka halwa bnaya tha aap kbi aaiye mere ghr.
निशा: मोना जी, अवश्य आयेंगे.
Riya sharma
Nice recipe in suji ka halwa

निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sushmita
Kya main ise bina dudh dale ya kam dudh daalke bana sakte hun?vaise maine iss recipe pe banaya tha aur wo bahut tasty tha.Thanks Nisha ji.please iska answer jarur dain

निशा: सुष्मिता जी, आप इसे बिना दूध के या दूध और पानी मिला कर भी बना सकते हैं.
Hansam
Nice receipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Shikha Goel
We can use wooden spatula instead of silicon one when we are making parshad.

निशा: शिखा जी, उपयोग कर सकते हैं.
rakhiinindia.in
I have tried some of them and have to save them for future use. These Suji Halwa - Rava Halwa - Quick Rawa Sheera Recipe are really helpful

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rakhiinindia.in
Very nice and simple recipe Poha - Easy Poha Quick Recipe I tried it and it came out superb...thanx

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मधु
निशा जी नमस्कार
बहुत ही अच्छा हलवा है, क्या इसमें दूध भी डाल सकते है?

निशा: मधु जी, डाल सकते हैं.
Ankit Kumar
I like sooji ka halwa. I will try it this weekend. Thanks for the recipe Nisha Mam.

निशा: अंकित जी, आप रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
Anvisha Jain
Moti sooji na ho Nishaji to halwa acha nahi banega kya?

निशा: अनविशा जी, बारीक से भी अच्छा हलवा बनकर तैयार होता है.