वेज चीज़ ब्रेड पकौड़ा - Cheese n Veg Stuffed Pakoda - Bread Pizza Pakoda recipe

बच्चों के मन को अत्यंत भाने वाला वेज चीज़ ब्रेड पकौड़ा, बनाने में बेहद आसान.
Read - Cheese n Veg Stuffed Pakoda - Bread Pizza Pakoda recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Pizza Pakoda recipe
- ब्रेड - 4
- बेसन - 1.5 कप (150 ग्राम)
- मोजेरीला चीज - ¾ कप (80 ग्राम)(कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
- टमाटर - ½ कप (बारीक कटा हुआ)
- हरे धनिये की चटनी - 2 टेबल स्पून
- टमैटो सॉस - 2 टेबल स्पून
- अॉरिगेनो - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- चिल्ली फ्लेक्स - ⅓ छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - ⅛ छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Cheese n Veg Stuffed Pakoda
बेसन का घोल तैयार कीजिए
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गुठलियां समाप्त होने तक घोल लीजिए. घोल की कंसिस्टेंसी पकोड़े के घोल से थोडी़ सी पतली ही रखिए. बेसन के घोल में आधा छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच अॉरिगेनो और 1/3 छोटी चम्मच चिल्ली फ्लेक्स डालकर सारे मसालों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए. बेसन का घोल बनाने में 1 कप पानी का उपयोग हुआ है.
घोल को 10-15 मिनिट के लिए रख दीजिए. घोल फूलकर सैट होकर तैयार हो जाएगा.

ब्रेड स्टफ कीजिए
ब्रेड लीजिए इसमें सॉस लगाएं. इस पर मोजेरीला चीज डाल कर इसकी परत बिछा दीजिए. इसके ऊपर बारीक कटी शिमला मिर्च फैला दीजिए और बारीक कटे टमाटर भी डाल दीजिए.
नमक और काली मिर्च को मिक्स करके थोड़ा सा मसाला स्टफिंग के ऊपर छिड़क दीजिए, थोडा़ सा अॉरिगेनो डाल दीजिए और अब इसके ऊपर मोजेरीला चीज़ डाल दीजिए.
दूसरी ब्रेड लीजिए और इसके ऊपर हरे धनिये की चटनी लगा दीजिए और इस ब्रेड को स्टफ ब्रेड के ऊपर रखकर हल्के हाथों से दबा दीजिए. फिर, इस ब्रेड को 4 टुकड़ों में काट लीजिए. स्टफ्ड ब्रेड तैयार है. इसी तरह से दूसरी ब्रेड में भी स्टफिंग भरकर तैयार कर लीजिए.
15 मिनिट में बेसन का घोल फूलकर तैयार है. इसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिए.

पकौड़े तलिए
पकौड़े तलने के लिए पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रख दीजिए. पकौड़े तलने के लिए अच्छे गरम तेल की आवश्यकता होती है. तेल अच्छा गरम हुआ है या नहीं इसे चैक करने के लिए घोल की 1-2 बूंदें तेल में डालकर देख लीजिए, बूंद सिककर फूलकर ऊपर आ जाती है, तो तेल अच्छा गरम हो गया है.
स्टफ ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डाल दीजिए, पकौड़े को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए. प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाइए. कढ़ाई से ब्रेड पकौडा़ निकालकर प्लेट में रखिये. सारे चीज़ ब्रेड पकौड़े इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. एक बार के पकौड़े तलने में 3-4 मिनिट का समय लग जाता है.
स्वादिष्ट और मज़ेदार चीज़ ब्रेड पकौड़े बनकर तैयार हैं. इन पकौड़ों को आप हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस, मस्टर्ड सॉस या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के भी साथ परोस सकते हैं.
सुझाव
- बेसन का घोल न बहुत ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गाढा़.
- 2 सूखी लाल मिर्च को कूटकर चिल्ली फ्लेक्स तैयार कर सकते हैं.
Cheese n Veg Stuffed Pakoda - वेज चीज़ ब्रेड पकौड़ा - Bread Pizza Pakoda recipe
कमेंट (5)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विन्नी जी, सूखी लाल मिर्च बहुत मोटी मोटी कुटी रहती हैं, वही चिल्ली फ्लेक्स हैं, आप सूखी साबुत लाल मिर्च से थोड़ा सा कूट कर चिल्ली फ्लेक्स बना सकती हैं.
Kabhi sandwich ka tukada bhikar gya? Asia kuo hua?batter jyda Ggada honest Asia his hogs kya
निशा: रागिनी जी, ब्रेड बहुत नरम होती है और स्टफिग अगर ज्यादा हो जाए तो ब्रेड टूट भी सकती है. इसलिए स्टफिंग थोडी़ कम भरें और ब्रेड को बेसन के घोल में डिप करते समय सावधानी बरतें. थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे से इन्हें बना लेंगे.
निशा: तृप्ती जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंकित जी, ऑरिगेनो सूखे धनियां की तरह ही खुशबूदार मसाला है इसको हर्ब के रुप में उपयोग जाता है, आप चाहें तो इसके बिना भी ही इसे बना सकते हैं.
निशा: नेजा जी, नेहा जी, इसके लिये पनीर नहीं चीज का यूज करते हैं, हमने मोजेरीला चीज यूज किया है, इसकी जगह प्रोसेस चीज भी यूज किया जा सकता है.