सूजी वेज कटलेट - Rava Cutlets - Veg Suji Cutlet Recipe

📅 4 जून 2017 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 17 कमेंट ★ 3.7 (806)

किसी भी पार्टी या जशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट स्टार्ट्र्स- सूजी वेज कटलेट्स, ऊपर से करारे और अंदर से एकदम नरम जिसे खाते ही मेहमान वाहवाही करें.

Read - Rava Cutlets - Veg Suji Cutlet Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Suji Cutlet Recipe

  • सूजी- 1 कप
  • शिमला मिर्च- ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • गाजर- ½ कप (कद्दूकस की हुई)
  • फूलगोभी- ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • मैदा- 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काली मिर्च- ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
  • ब्रेड क्रम्बस- 2 स्लाइस के
  • तेल- तलने के लिए

विधि - How to make Rava Cutlets

सूजी और सब्जियों का डोह तैयार कीजिए
कढ़ाही में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल के गरम होते ही, कढ़ाही में अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भून लीजिए. इसके बाद, कढ़ाही में फूलगोभी, गाजर और शिमला मिर्च भी डाल दीजिए और सब्जियों को 1 से 1.5 मिनिट तक हल्का सा भून लीजिए.

सब्जियों को भूनने के बाद, कढ़ाही में 2 कप पानी और ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार नमक डाल दीजिए और मिक्स कर लीजिए. कढ़ाही को ढक दीजिए ताकि पानी में जल्दी से उबाल आ जाए. पानी में अच्छे से उबाल आने के बाद, इसमें सूजी डालकर मिला लीजिए और गैस बंद कर दीजिए. तैयार डोह को 5 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.

मैदा का घोल बनाइए
मैदा में थोड़ा सा पानी डाल लीजिए और एकदम चिकना होने तक घोल लीजिए. फिर, इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर पतला कर लीजिए. 4 से 5 टेबल स्पून पानी से इतनी मात्रा का रनिंग कन्सिस्टेन्सी का मैदा का घोल तैयार हो गया है. घोल में ¼ छोटी चम्मच नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए.

5 मिनिट बाद, कढ़ाही से ढक्कन हटाइए और डोह को चमचे से थोड़ा सा चला लीजिए. डोह में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए. डोह को एक अलग प्याले में निकाल लीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडा हो जाए.

कटलेट्स को आकार दीजिए
डोह के ठंडा होने के बाद,  हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और प्याले में से थोड़ा सा डोह निकाल लीजिए. इसे हाथों से हल्का-हल्का दबाव देकर गोल-गोल लड्डू की तरह बांध लीजिए. लड्डू को दबाकर चपटा कर लीजिए और कटलेट का आकार दे दीजिए. कटलेट को थोड़ा पतला ही रखिए क्योंकि पतले कटलेट्स ज्यादा करारे बनते हैं.

चौकोर कटलेट बनाने के लिए, कटलेट को पतला करने के बाद, उंगलियों के बीच लगाकर चौकोर आकार दे दीजिए. इसी तरह से सारे चौकोर कटलेट्स बनाकर तैयार कर लीजिए. कटलेट को ओवल आकार देने के लिए, डोह को पहले बाइन्ड कर लीजिए, गोल कर लीजिए और फिर हाथ से दबाकर ओवल बना लीजिए. इसी प्रकार, बाकी ओवल आकार के कटलेट्स भी बना लीजिए.

कटलेट्स पर ब्रेड क्रम्बस लपेटिए
कटलेट्स को ब्रेड क्रम्बस से लपेटने के लिए, कटलेट को उठाइए और पहले मैदा के घोल में डिप कीजिए. फिर, इसे ब्रेड क्रम्बस से लपेट लीजिए. इसी भांति, सभी कटलेट्स को ब्रेड क्रम्बस से लपेटकर तैयार कर लीजिए.

कटलेट्स तलिए
कढ़ाही में पर्याप्त मात्रा में तेल डालकर गरम कर लीजिए. कटलेट्स तलने से पहले तेल को चैक कर लीजिए कि यह सही से गरम हुआ या नही. कढ़ाही के थोड़ा ऊपर हाथ ले जाइए. अगर हाथ पर गर्माहट महसूस हो रही है, तो तेल अच्छे से गरम हो गया है. अब, कटलेट को हाथ से हल्का सा दबाइए ताकि इस पर लगाए हुए ब्रेड क्रम्बस ठीक से चिपक जाएं. फिर, मध्यम आंच पर कढ़ाही में कटलेट तलने के लिए डाल दीजिए. इसी भांति एक बार में जितने कटलेट्स कढ़ाही में आ जाए, उतने कटलेट्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलटकर फ्राय कर लीजिए.

तले हुए कटलेट्स को नैपकिन पेपर बिछाई हुई प्लेट में निकाल लीजिए. कटलेट्स को कढ़ाही से निकालते समय कलछी के ऊपर ही कढ़ाही के किनारे तिरछा करके रोक लीजिए ताकि इनमें से अतिरिक्त तेल कढ़ाही में वापस चला जाए. सभी कटलेट्स को इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार के कटलेट्स फ्राय होने में तकरीबन 5 मिनिट लग जाते हैं.

ऊपर से एकदम करारे और अंदर से बिल्कुल नरम सूजी के कटलेट्स तैयार हैं. इन्हें हरे धनिये की चटनी, टमैटो केचअप या मनपसंद चटनी के साथ सर्व कीजिए और गरमागरम खाइए.

20 कटलेट्स बनाने के लिए पर्याप्त

सुझाव

  • आप अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार सब्जियां जैसे कि पत्तागोभी, मशरूम, बेबी कॉर्न या कॉर्न के दाने भी डाल सकते हैं.
  • घोल में एक साथ ज्यादा पानी मत डालिए, वरना घोल की गुठलियां समाप्त करने में अधिक समय लग जाता है
  • कटलेट्स बनाने के लिए, मोटी या बारीक किसी भी सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • कटलेट का साइज आप अपनी इच्छानुसार छोटा या बड़ा रख सकते हैं. इनका आकार भी गोल, चौकोर या ओवल अपनी पसंद से बना सकते हैं.
  • ब्रेड क्रम्बस बनाने के लिए, 2 से 3 ब्रेड तोड़कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और ग्राइन्ड कर लीजिए.
  • पार्टी के लिए कटलेट्स तैयार कर रहे हैं, तो पहले कटलेट्स को बनाकर मैदा के घोल में डिप करके ब्रेड क्रम्बस में लपेटकर फ्रिज में रख सकते हैं और पार्टी के समय गरमागरम तलकर परोस सकते हैं.
  • पानी को हमेशा नाप कर रखे. सूजी 1 कप है, तो सब्जियों में 2 कप पानी डालें. 
  • कटलेट्स तलते समय तेल को अच्छा गरम करें. आंच मध्यम-तेज या तेज रखें.

Rava Cutlets - सूजी वेग कटलेट्स - Veg Suji Cutlet Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (806 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (17)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nirmal
Nisha Ji,
I made Cutlets after shallow frying without dipping them in maida ghol and without applying bread crumbs ( as I did not have bread crumbs). They just came out so good so crispy.
My husband really liked them as he could taste different veggies.
Thanks for giving an easy and tasty recipe like so many other recipes.
NishaMadhulika
Nirmal जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Nirmal
Look so yummy. But, can we shallow fry them?
NishaMadhulika
Nirmal , आप इन्हें शैलो फ्राय भी कर सकते हैं
Geetika sangal
Appam pan mai dahi vada kaise banayenge ki recipe video plz
निशा: गीतिका जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sarika
How do I print the recipes ?
Faizan
I will try .its amazing recipe.all are very like this dish
Thnks nisha ji

निशा: फैजा़न जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Divya
Hello nisha ji..
Tried suji cutlets today..everyone at home liked them very much.
Even my 3 year old son who is a very fussy eater, also liked it.
Thanks for such a nice and easy recipe.

निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Megha gupta
Nisha ji suji veg cutlets maine bnaye h aur ye cutlets sbhi ko bht pasand aaye h...ap aisi hi reciepes hume sikhate rahe hamesha...thanku nisha ji for give me a yummy dishes reciepes...

निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Indu sharma
Nice..i will make it

निशा: इंदू जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे धन्यवाद.
geetanjali bhatt
please give me all viedo
Ritu
Thankyou Nisha ji.. I will definitely try this.

निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मधु
बहुत ही सरलता से प्राप्त होने वाली सामग्री है, बहुत जल्द ही बनाने का प्रयास करूँगी, आपकी हर रेसिपी लाजवाब है।

निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Goldy
Dahi vada ,sabudana tikki,lauki kofta in appam pan recipe video plz

निशा: गोल्डी जी, आप इन सभी रेसिपी को मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं
Neha Verma
woww vry nice nd yummyyy i will try make this...

निशा: नेहा जी, धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Abhigyan
Wah..maza aa gaya..dekhne mei hi itne ache lag rahe hai ki man kar raha hai abhi banake kha lu..Bread crumbs jaruri hai kya?

निशा: अभिज्ञान जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ब्रेड क्रम्बस बिना भी इसे बना सकते हैं .
Anshika Deo
Wow...nice cutlets. I will ssrely make it this Sunday.

निशा: अंशिका जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.