आम नारियल की बर्फी - Mango Coconut Burfi - Aam aur Nariyal ki Burfi

गर्मियों के मौसम में बहुतायत में आम मिलते हैं. आम से शेक, लस्सी आदि तो सभी बनाते हैं. आज आम में नारियल मिलाकर भिन्न स्वाद की आम नारियल की बर्फी बनाई जाए.
Read - Mango Coconut Burfi - Aam aur Nariyal ki Burfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aam aur Nariyal ki Burfi
- पके आम - 2 (500 ग्राम)
- नारियल सूखा पाउडर - 2 कप (200 ग्राम)
- चीनी - 1 कप (200 ग्राम)
- कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- काजू - 8 से 10 (बारीक कटी हुई)
- पिस्ते - 10 से 12 (बारीक कटी हुई)
विधि - How to make Mango Coconut Burfi
बर्फी के लिए 2 पके हुए आम लीजिए. इसे अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए. आम को छीलकर इसके पल्प को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
आम के टुकड़ों को मिक्सर जार में डाल दीजिए. साथ में कॉर्न फ्लोर और चीनी डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

पैन को गैस पर रखिए और पैन में नारियल डालकर इसे मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुए अच्छी महक आने तक भून लीजिए. नारियल भूनकर तैयार करने के बाद, इसे अलग प्लेट में निकालकर रख लीजिए.
इसके बाद, आम के पल्प को पैन में डाल दीजिए. आम के पल्प को अच्छा गाढा़ होने और इसका हल्का रंग बदलने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए.
आम का पल्प पककर तैयार होने के बाद, इसमें नारियल पाउडर डाल दीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए और मिश्रण को जमने की कंसिस्टेन्सी तक पका लीजिए. गैस मीडियम ही रखिए.

किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिए. जैसे ही मिश्रण अच्छे से गाढ़ा हो जाए, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए. इसे जमाने के लिए घी लगी प्लेट में बर्फी का मिश्रण डालिए और कलछी से एकसार फैला दीजिए, बर्फी के ऊपर कतरे हुये काजू और पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिए तथा बर्फी को जमने रख दीजिए. करीब 1 घंटे में बर्फी जमकर तैयार हो जाती है.
जमी हुई आम नारियल बर्फी को अपने मनपसंद टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. प्लेट में से बर्फी को अलग करने के लिए प्लेट को हल्की सी गैस की आंच पर रख दीजिए. बर्फी आसानी से निकल जाएगी. बर्फी के टुकड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए. अनोखे ज़ायके से भरपूर आम नारियल की बर्फी को फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिनों तक खा सकते हैं.
सुझाव
- बर्फी बनाने के लिए ऐसे आम लीजिए जिनमें रेशे न हो. दशहरी, सफेदा, अल्फांसो इत्यादि आम लिए जा सकते हैं.
- बर्फी को सैट करने के लिए कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल किया गया है. आप कॉर्न फ्लोर के बदले ½ कप मिल्क पाउडर या ½ कप काजू का पाउडर डाल सकते हैं.
- बर्फी के लिए ड्राय फ्रूट आप अपनी पसंद अनुसर जो लेना चाहें ले सकते हैं. आप चाहें खरबूजे के बीज, बादाम या जो आपको पसंद है वो ले सकते हैं.
Mango Coconut Burfi - आम नारियल की बर्फी - Aam aur Nariyal ki Burfi
कमेंट (12)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank you
निशा; नुपूर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, आप कॉर्न फ्लोर के बदले ½ कप मिल्क पाउडर या ½ कप काजू का पाउडर डाल सकते हैं.
निशा: सुधीर ही, कार्न फ्लोर इसी नाम से मार्किट में मिलता है वैसे इसे मक्की का स्टार्च कहते हैं.
निशा: रेनुका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kal ye dish bna kar sabko khilai.
sabhi ko khub testy lgi.
thanks for the recipe.
निशा: राकेश जी, ये आपकी मेहनत का ही नतीजा है की आप इतनी अच्छी रेसिपी बना पाए. आप इसी तरह रेसिपी बनाते रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए धन्यवाद.
निशा: पायल जी, मैं जल्द ही ये रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
Apka bht bht bada thank u hai aap itni achi or easy recipe upload krte hoo....main ne 85% tak jitni recipes h sb bana chuki hun or sb bht tasty bani....thank u thank u than uu........
निशा: पायल जी, आपके इस सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें.
निशा: मीनाक्षी जी, कोर्न फ्लोर की जगह आप इसमें 1/2 कप मिल्क पाउडर या 1/2 कप काजू का पाउडर डाल सकती हैं.
निशा: मनिक जी, ये आम नारियल की बर्फी है, इसमें आम और नारियल मेन इन्ग्रीडियेन्ट हैं, बाकी जो डेकोरेशन के लिये जो ड्राई फ्रूट लिये हैं, उन्हैं अपनी पसन्द से ले सकते हैं.