बैंगन का भर्ता - Baingan Bharta Recipe - How to make Roasted Eggplant

बैंगन का भर्ता स्वाद में इतना बेहतरीन कि बैंगन की सब्जी नापसंद करने वाले भी झट से चट कर जाएं.
Read - Baingan Bharta Recipe - How to make Roasted Eggplant Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Bharta Recipe
- बैंगन - 1 (500 ग्राम)
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- अदरक - 1/2 इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1/2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक - 1/2 इंच का टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Roasted Eggplant
भर्ता बनाने के लिए बैगन को धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए. इसके बाद बैंगन के चारों ओर तेल लगाकर चिकना कर लीजिए (ऐसा करने से बैंगन अच्छे से भुनता है और इसका छिलका भी आसानी से उतर जाता है).
फिर, बैंगन में 3 से 4 जगह चाकू से छेद करके इन छेद में हींग भर दीजिए. गैस अॉन कीजिए और इस पर जाली स्टैंड लगाइए और बैंगन को भूनने के लिए जाली स्टैंड पर रख दीजिए.

थोड़ी-थोड़ी देर में बैंगन को धुमाते रहिए और ऎसे ही चारों तरफ बैगन को घुमाकर भून लीजिए.
इसी बीच मसाला तैयार कर लीजिए. इसके लिए मिक्सर जार में टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर डाल दीजिए. साथ में हरी मिर्च को दो भाग करते हुए काट दीजिए और अदरक को भी मोटा मोटा काट कर जार में डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.
बैंगन को बीच-बीच में दबाकर चैक कर लीजिए कि यह सही से भुना या नही. जब यह आसानी से दबने लगे, गैस बंद कर दीजिए और इसे एक प्लेट में रख लीजिए. बैंगन को थोडा़ ठंडा होने दीजिए. आंच पर बैंगन भूनने में 10 मिनिट लगे हैं. बैंगन के ठंडा होने के बाद, बैंगन को छीलकर इसका डंठल हटा दीजिए और छिले हुए बैंगन को एक प्याली में रख लीजिए.

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में बची हुई हींग और जीरा डाल दीजिए, जीरा चटखने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. इस मसाले में टमाटर-मिर्च-अदरक का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिए. मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
मसाला भुन जाने के बाद, इसमें गरम मसाला और नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ ही भुने हुए बैंगन को काटकर मसाले में डालकर अच्छे से मिला दीजिए.
भर्ते में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए. फिर भर्ते को 3 से 4 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकने दीजिए ताकि मसाले अच्छे से बैंगन में मिक्स हो जाएं.
4 मिनिट बाद, बैगन का भर्ता बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और भर्ते को प्लेट में निकाल लीजिए. सब्जी के ऊपर हरे धनिये को डाल कर सजाइए. गरमागरम बैगन का भर्ता परांठे, चपाती या नान किसी के भी साथ परोसिए और खाइए.
3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- मार्केट से बैंगन खरीदते समय ध्यान रखें कि ये दिखने में डार्क कलर का, हल्का दबने वाला नरम बैंगन होना चाहिए.
- बैंगन के चारों ओर तेल लगाकर चिकना करने से बैंगन अच्छे से भुनता है और इसका छिलका भी आसानी से निकल जाता है.
- बैगन में हींग बहुत कम मात्रा में ही भरें.
- भर्ता बनाने के लिए सरसों का तेल उपयोग में लाया गया है. आप अपनी पसंद अनुसार जो भी कुकिंग तेल उपयोग करना चाहते हैं कर सकते हैं.
- मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा जैसी रखना चाहें रख सकते हैं.
- अदरक को बारीक काटकर उपयोग किया गया है. आप चाहें तो अदरक को टमाटर के पेस्ट के साथ पीसकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Baingan Bharta Recipe - बैंगन का भर्ता - How to make Roasted Eggplant
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: डेजी़ जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: समीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीलीप जी, आप अपने स्वादानुसार जो पसंद करते हों वे उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: Abc जी, बैंगन को माइक्रोवेव में भूनने के लिये, बैगन को धोयें और एक पोलीथिन में रखें, और 4-5 मिनिट के लिये भूनें, चैक करें यदि बैगन सही न भुना हो और 2 मिनिट भून सकते हैं.
thanks
निशा: नरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेरी रेसिपी पसंद करने और बनाने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, एसा करने से इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है.
निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गरिमा जी, यह जानकर अच्छा लगा. धन्यवाद
निशा: रिहाना जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: शिवालिक जी, आप अपने पसंद अनुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: काशिफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.