सूजी की खिचड़ी - Sooji Khichadi - Rava Khichadi - Semolina khichdi

📅 20 मई 2017 👁 70.9 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 4.0 (673)

सब्जियों के साथ तैयार सूजी की खिचड़ी, एक हल्का फुल्का व्यंजन दिन में किसी भी समय के लिए.

Read - Sooji Khichadi - Rava Khichadi - Semolina khichdi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Semolina khichdi

  • सूजी - ¼ कप 
  • घी - 2 टेबल स्पून 
  • शिमला मिर्च - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
  • हरी मटर - 2 टेबल स्पून 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • करी पत्ता - 7 से 8 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम 
  • अदरक - ¼ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या (स्वादानुसार)

विधि - How to make Rava Khichadi

खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को भूनकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए पैन में 2 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिए. घी में सूजी डाल दीजिए और सूजी को लगातार चलाते हुए हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भून लीजिए.

भुनी सूजी को प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद, पैन में 2 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिए. घी के गरम होने पर गैस धीमी करके घी में जीरा डालकर चटखा लीजिए. जीरा भुनने पर करी पत्ता, बारीक कटा हुआ अदरक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का भून लीजिए. इसके बाद हल्दी पाउडर डालकर मसालों को हल्का सा और भून लीजिए.

मसाले भुन जाने के बाद, इसमें हरी मटर के दाने डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते हुए भून लीजिए. मटर के हल्का भुन जाने पर इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर डालकर सब्जियों को 1 से 2 मिनिट लगातार चलाते हुए हल्की क्रन्ची होने तक पका लीजिए.

सब्जियों के क्रन्ची होने के बाद, इनमें 1.5 कप पानी डाल दीजिए. साथ ही भुनी हुई सूजी और नमक डाल सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. पैन को ढककर सूजी को धीमी आंच पर 3 मिनिट के लिए फूलने तक पकने दीजिए.

खिचडी़ को चैक कीजिए. सूजी के अच्छे फूलने के साथ ही, खिचडी़ पककर तैयार हो गई है. इसे बिना ढके लगातार चलाते हुए 1 मिनिट और पका लीजिए. खिचडी़ के अच्छा गाढां होने पर यह पककर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए तथा खिचडी़ को प्याले में निकाल लीजिए.

स्वाद से भरपूर हेल्दी सूजी की खिचडी़ के ऊपर 1 चम्मच घी डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. इस लाज़वाब खिचड़ी को गरमागरम ऎसे ही खाइए.

सुझाव

  • खिचड़ी के लिए मोटी वाली सूजी अच्छी रहती है. 
  • खिचडी़ अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो उसमें मिर्च का उपयोग न करें.

Sooji Khichadi - Rava Khichadi - सूजी की खिचडी - Semolina khichdi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (673 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kavita
Mam 8 months baby k liy simple recipes btaiye pls
निशा: कविता जी, बेबी को मूंग दाल चावल की खिचड़ी, मूंग दाल दलिया की खिचड़ी. दलिया दूध, सूजी की खीर, और जो भी आप घर में बना खाना खाये जिसमें तीखे मसाले न हों और वह सोफ्ट हो बेबी को थोड़ा सा अवश्य खिलायें, ये आर्टीकल पढ़े, इसमें बेबी के लिये अनेक तरह के खाने सुझाये है.
Bala kaushij
Namaskar nisha ji,
I am a big fan of your veg recipes. I have tried lot many recipes and all came out so delicious. I hv been cooking for so many years but by adding one or two extra masalas - give a big smile on my family members.
I want to know if there is any app of yours to download.
Today i will give try to suji khichdi and update my opinion but i am sure it will be very tasty.
My regards to u

निशा: बाला जी, आपके इस स्नेह और प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. निशामधुलिका नाम से ही मेरी एप भी मौजूद है, आप उसे देख सकते हैं.
Chirag
it is Nice recipe for my family mam. It's really healthy and tasty.

निशा: चिराग जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ram
Oats ki khichdi recipe video plz

निशा: राम जी, मै जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.
Vrushali Bajaj
Moti sooji na ho to kya kare nishaji? baarik sooji se bhi ban jayegi?

निशा: व्रूशली जी, बन तो जाएगी लेकिन मोटी सूजी ज्यादा अच्छी रहती है.
Ayushman Khurana
Nice recipe mam. It's really healthy and tasty.

निशा: आयुष्मान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.