कच्चे आम का चटपटा पापड़ - Raw Mango Spicy Papad - Kairi ka Spicy Papad

📅 18 मई 2017 👁 85.6 हज़ार बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 4.6 (675)

आपकी जुबां को चटखारे देने वाला कच्चे आम का चटपटा पापड़, घर पर बनाने में बेहद आसान.

Read - Raw Mango Spicy Papad - Kairi ka Spicy Papad Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kairi ka Spicy Papad

  • आम - 4 (750 ग्राम)
  • चीनी - 1/4 कप (125 ग्राम)
  • घी - 1 छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - 2.5 छोटी चम्मच 
  • काला नमक - 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Raw Mango Spicy Papad

आम पापड़ बनाने के लिए आम को अच्छे से धोकर पानी सूख जाने तक सुखा कर इन्हें छीलिये और पल्प को टुकड़ों में काट लीजिये.

एक बडा़ बर्तन लीजिए. इसमें आम के टुकड़े और 1 कप पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए. बर्तन को ढककर 4 से 5 मिनिट आम के टुकड़े नरम होने तक पका लीजिए.

5 मिनिट बाद आम को चैक कर लीजिए. आम अभी कच्चे हैं, इन्हें 3 मिनिट और उबलने दीजिए. 3 मिनिट बाद आम के टुकड़े चैक कीजिए. आम के टुकड़े नरम होकर तैयार हैं, गैस बंद कर दीजिए (आम को पकने में लगभग 8 मिनिट का समय लगा है.)

आम को थोड़ा ठंडा होने दीजिए. थोड़ा ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर जार में डाल दीजिए और पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छलनी में डालकर छान लीजिए. पल्प को छानने में आम के जो रेशे बच जाए, उन्हें हटा दीजिए और छना हुआ आम का पल्प ले लीजिए.

छाने हुए मिश्रण को बर्तन में डालकर गैस पर रख दीजिए. आम के पल्प में चीनी, गरम मसाला, काला नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. आम के पल्प में चीनी और मसाले अच्छे से घुल जाने तक और पल्प को थोडा़ गाढा़ होने तक पका लीजिए. लगभग 3 से 4 मिनिट में लगातार चलाते हुए आम का पल्प पक कर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए.

किसी प्लेट या ट्रे पर पॉलीथीन शीट रख कर उसे घी लगाकर चिकना कर लीजिये और इस आम के पके हुए घोल को पॉलीथीन में डाल कर पतला फैला दीजिये. फिर, बचे हुए पल्प को भी दूसरी शीट पर डाल कर फैला दीजिए.

आम पापड़ को सूखने के लिए पहले इसे 1 दिन पंखे की हवा के नीचे रख दीजिए और उसके बाद इसे अगले दिन हल्के सूती कपड़े से ढककर धूप में सुखा लीजिए. अगर धूप न हो तो कमरे में ही पंखे की हवा के नीचे रखा रहने दीजिए. आम पापड़ सूख कर तैयार हो जाएगा.

आम पापड़ सूखकर तैयार है. इस स्वादिष्ट आम पापड़ को अपने मनपसंद आकार में काट कर पॉलीथिन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिए और सर्व कीजिए.

आम पापड़ को किसी एयर-टाइट कंटेनर में भरकर रख दीजिए और 2 से 3 महीने तक इसे जब आपका मन करे खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.

सुझाव

  • मैंगो पल्प को छान लेने से रेशे अलग हो जाते हैं और हमें अच्छा चिकना पल्प मिलता है. 
  • आम पापड़ में आप मिर्च पाउडर न डालना चाहें तो नही डालें.
  • आम पापड़ मोटा या पतला जैसा चाहें बना सकते हैं. 
  • आम पापड़ को पंखे की हवा या धूप में जैसे चाहें सुखा सकते हैं . धूप में सुखा रहे हैं तो ध्यान रहे कि हवा न चल रही हो क्योंकि हवा के होने से आम पापड़ पर धूल या मिट्टी पड़ सकती है. 
  • आम पापड़ जब हल्का सा सूख जाए तब इसे पतले सूती कपड़े से ढककर धूप में सुखाने के लिए रख सकते हैं.

Raw Mango Spicy Papad - कच्चे आम का चटपटा पापड़ - Kairi ka Spicy Papad

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.6 / 5 (675 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

meraa singh
good
NishaMadhulika
thanks you meraa singh
Deepak mandhan
I made aampapad..taste is good but it's v hard just like leather..plz give suggestions
NishaMadhulika
Deepak mandhan , आम पापड़ अधिक पक जाए या उसे अधिक सुखा लिया जाए तो ऎसा हो सकता है.
Shubh
Nishaji ur recipes r awesome, neat and simple presentation.very nice

निशा: शुभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rakhiinindia.in
thank you so much for Raw Mango Spicy Papad - Kairi ka Spicy Papad Recipe giving such amazing and luscious recipes... I appriciate your write up.

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
samridhi jha mishra
my mumma made it and it was superb.thank you aunty.

निशा: समृद्धि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
Thankyou so much Madam,,,

निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravi Bajwa
Iske liye kaun se aam lene hai mam?

निशा: रवि जी, कच्चा आम कोई भी ले सकते हैं.
Akanksha Singh
Thanks for this nice recipe nishaji. I will definitely try it.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.