सूजी का दोसा - Instant Rava Dosa - Quick Sooji Dosa Recipe

दाल-चावल के दोसे से एक अलग स्वाद में सूजी का दोसा फटाफट बन जाए और बच्चों से लेकर बुजुर्गों को खूब भाए.
Read - Instant Rava Dosa - Quick Sooji Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Quick Sooji Dosa Recipe
- सूजी- 1 कप (180 ग्राम)
- दही- ½ कप (फैंटा हुआ)
- हरा धनिया- 1 से 2 टेबल स्पून (बारीक कटा)
- हरी मिर्च- 1 या 2 (बारीक कटी)
- अदरक का पेस्ट- ½ छोटी चम्मच
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा- ½ छोटी चम्मच
- तेल- 3 से 4 टेबल स्पून
विधि - How to make Instant Rava Dosa
बैटर बनाइए
एक बड़े प्याले में सूजी लीजिए. इसमें दही, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, जीरा और हरा धनिया डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए दाल-चावल के दोसे की कन्सिस्टेन्सी का बैटर बना लीजिए. बैटर में 1 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है. बैटर को 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि सूजी फूल जाए.
10 मिनिट बाद, बैटर चैक कीजिए, इसकी कन्सिस्टेन्सी गाढ़ी लग रही हो, तो इसमें 2 टेबल स्पून पानी और डालकर मिला दीजिए.

दोसा सेकिए
दोसे बनाने के लिए नॉन स्टिक तवा गरम होने रख दीजिए. तवे पर थोड़ा सा तेल डालिए और तवे पर चारों ओर अच्छे से फैला लीजिए. फिर, तवे पर हाथ ले जाकर देखिए, हाथ पर हीट आ रही है, तवा अच्छे से गरम हो गया है. अब, गैस एकदम धीमी कर दीजिए और थोड़ी देर तवे को ठंडा होने दीजिए. तवे पर से अतिरिक्त तेल टिशू पेपर की मदद से हटा दीजिए.
इसके बाद, तवे पर 2 से 3 टेबल स्पून दोसे का बैटर डालिए और इसे गोल-गोल घुमाते हुए पतला दोसा फैला दीजिए. फिर, गैस तेज कर दीजिए और दोसे के किनारों तथा ऊपर थोड़ा स तेल डाल दीजिए. दोसे को नीचे की तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
नीचे की तरफ से अच्छे से सिक जाने के बाद, दोसे को पलटे से पहले सभी किनारों और फिर बीच से तवे से निकालिए और इसे आधा मोड़कर प्लेट में रख दीजिए.
दूसरा दोसा सेकिए
दोसा सेकने से पहले तवे को फिर से ठंडा कर लीजिए. इसे जल्दी से ठंडा करने के लिए इसके ऊपर पानी की छींटे मार दीजिए. इसके बाद, तवे को गीले कपड़े से पौंछ लीजिए. फिर, तवे पर पहले वाले दोसे की तरह ही दोसा बैटर फैलाकर सेककर तैयार कर लीजिए.
सारे दोसे इसी प्रक्रिया के अनुसार बना लीजिए. इतने बैटर में कुल चार दोसे बनकर तैयार हो जाएंगे.
सूजी के क्रिस्पी और स्वादिष्ट दोसे तैयार हैं. सूजी के दोसे के साथ मूंगफली के दाने की चटनी, हरे धनिये की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी परोसिए और चाव से खाइए.
सुझाव
- रवा दोसा के लिए बारीक सूजी अच्छी रहती है. अगर आपके पास बारीक सूजी ना हो, तो मोटी वाली सूजी भी ले सकते हैं. तब, इसमें 2 से 3 टेबल स्पून मैदा या आटा डाल लें.
- आप मिर्च अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं.
- बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत ज्यादा पतला ना रखें. बाद में, यदि बैटर गाढ़ा दिखे, तो इसमें पानी मिला सकते हैं.
- दोसा फैलाते समय ध्यान रखें कि तवा ठंडा होना चाहिए और दोसा फैलाने के बाद तुरंत गैस तेज कर दीजिए.
- आप चाहे, तो दोसे को पलटकर भी सेक सकते हैं.
- यह सादा रवा दोसा हैं. अगर आप चाहे, तो आलू का मसाला बनाकर मसाला रवा दोसा भी तैयार कर सकते हैं.
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
eno nhi dal sakte kiya
निशा: मैं सिर्फ वेजिटेरियन रेसिपी ही बनाती हूं.
निशा: स्रावन्थी जी, बिना दही के भी सूजी का दोसा बनाया जाता है, वह थोड़ा अलग होता है.
निशा: अंकिता जी, दोसा पतला होता है तभी अच्छा क्रन्ची बनकर तैयार होता है.
निशा: परवीन जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी किया जा सकता है लेकिन तवा को पहले तेल लगाकर 3-4 मिनिट तक मीडियम आग पर गरम करें, इसके बाद आलू काट कर, कटा हुआ भाग तवा पर रगड़ कर लगा दें और अब आ दोसे बनायें.
निशा: मालती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
धन्यवाद्
निशा: सीमा जी, सूजी के पकोड़े में आप दही डालें लेकिन जितना दही आपने डाला है उससे आधी से भी कम मात्रा में डाल दें और अब पानी का यूज करें, आपके पसन्द के पकोड़े बनकर तैयार हो जायेंगे.
nice mam ,sweet recipes. thanks mam. i love it.
निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया जी, लोहे का तवा भी उपयोग कर सकते हैं, अगर आप ये तवा यूज कर रहे हैं तब तवा को तेल लगाकर अच्छी तरह गरम कर लीजिए और इसके बाद आधा आलू काटें और तवे के ऊपर घिस दें, अब दोसे बनायें, ऎसा करने से आपके दोसे तवे पर नहीं चिपकेंगे. साथ ही रेसिपी में बताए हुए सुझावों को ध्यान में रखते हुए दोसा बनाएं आप बहुत अच्छे से इन्हें बनाएंगे.
निशा: नीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रानी जी, साधारण तवा भी उपयोग कर सकते हैं, अगर आप सादा तवा यूज कर रहे हैं तब तवा को तेल लगाकर अच्छी तरह गरम कर लीजिए और इसके बाद आधा आलू काटें और तवे के ऊपर घिस दें, अब दोसे बनायें, एसा करने से आपके दोसे तवे पर नहीं चिपकेंगे.
निशा: शगुफ्ता जी, इसमें बेकिंग सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन अगर आप डालना चाहती हैं तो डाल कर देखें ओर अपने अनुभव हमे भी बताएं.
निशा: तनू जी, बना सक्ते हैं.
Bahut achchhi recipe he. , kuch question hen
1-kya ye chawal ke dose ki tarah crisp hoga?
2- kya ise bhi sambar ke sath khaya ja sakta he?
Kyunki apse jo sambar seekha he vo bhut tasty he jise main bar bar banana chahti hun, magar dosa ke tayari me time Bahut lagta he.
निशा: मधु जी, आप इसे बनाएं और इसे सांबर के साथ भी खा सकते हैं.
I Love it
निशा: शुभांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, दोसा पतला होता है और वह एक तरफ सिकने पर ही पूरी तरह सिक जाता है, अगर दोसा थोड़ा मोटा बनायेंगे तो इसे 2 तरफ ही सेकना पड़ेगा.
द़ेगा आप इसे दोनो ओर से सेक सकती हैं.
निशा: दिनेश जी, दोसा पतला और क्रिस्पी अधिक होता है, चीला थोडा़ मोटा और सोफ्ट भी होता है. चीला वेजिटेबल को मिक्स करके भी बनाया जाता है.
निशा: मयंक जी, मैं जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद