पनीर इडली झटपट बनायें- Instant Paneer Idli - Quick Paneer Veg Idli

📅 27 अप्रैल 2017 👁 81.8 हज़ार बार देखी गई 💬 16 कमेंट ★ 4.1 (1059)

झटपट बन जाने वाला हल्का-फुल्का और हैल्थी स्नैक्स पनीर इडली, बच्चों के टिफिन के लिए बहुत ही बेहतरीन विकल्प.

Read - Instant Paneer Idli - Quick Paneer Veg Idli Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Quick Paneer Veg Idli

  • दही- 1 कप (फैंटा हुआ)
  • सूजी- ½ कप (100 ग्राम)
  • बेसन- ½ कप (50 ग्राम)
  • पनीर- 125 ग्राम
  • गाजर- ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च- ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • काली सरसों के दाने- ¼ छोटी चम्मच
  • करी पत्ते- 10 से 12
  • ईनो फ्रूट सॉल्ट- 1 छोटी चम्मच

विधि- How to make Instant Paneer Idli

एक बड़े प्याले में सूजी, बेसन और दही डाल दीजिए और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लीजिए ताकि बैटर में किसी भी प्रकार की गुठलियां ना रहे. बैटर में पहले बहुत थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लीजिए. फिर, घोल में गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. बैटर को 15 मिनिट के लिए रख दीजिए. इससे सूजी और बेसन फूलकर तैयार हो जाएंगे. इसी बीच पनीर कद्दूकस कर लीजिए.

बैटर के फूलने पर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर मिक्स कर दीजिए. बैटर गाढ़ा दिख रहा हो, तो थोड़ा सा पानी मिला लीजिए.

इडली के सारे सांचों में थोड़ा सा तेल लगा लीजिए. साथ ही इडली बनाने के लिए कुकर में 1.5 से 2 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिए. बैटर में सबसे बाद में ईनो फ्रूट सॉल्ट डालिए और इसके ऊपर 1 छोटी चम्मच पानी डाल दीजिए. इसे सिर्फ ईनो के मिलने तक मिक्स कर लीजिए. बैटर को बहुत तेज और बहुत ज्यादा देर तक मत फैंटिए. इस बैटर को बनाने में ½ कप से कम पानी का उपयोग किया है.

सांचों में थोड़ा-थोड़ा बैटर डाल दीजिए और सांचों को स्टेन्ड में लगाकर स्क्रू फिट करके कुकर में उबल रहे पानी में रख दीजिए. कुकर को बंद कर दीजिए लेकिन इसके ढक्कन पर सीटी मत लगाइए. इडली को मध्यम आग पर 10 से 12 मिनिट पकने दीजिए.

12 मिनिट बाद, गैस बंद करके कुकर का ढक्कन खोलिए और इडली चैक कर लीजिए. इडली काफी फूली दिखाई देगी. इसे अंदर से चैक करने के लिए इडली के बीच में चाकू डालकर वापस निकालकर देखिए. इसमें बैटर लगकर नही आ रहा है, तो इडली पककर तैयार है. कुकर से इडली स्टेन्ड बाहर निकाल लीजिए और स्क्रू खोलकर सांचों को अलग-अलग कर लीजिए ताकि इडली जल्दी से ठंडी हो जाए.

इडली के थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, इन्हें चाकू की मदद से सांचों से निकालकर प्लेट में रख दीजिए. बहुत ही ज़ायकेदार पनीर इडली तैयार है. इन्हें और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इनके ऊपर तड़का डालिए.

तड़का पैन गैस पर गरम कीजिए. इसमें 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल में सरसों के दाने डालकर भून लीजिए. सरसों भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए और इसमें करी पत्ते डाल दीजिए. इडली के ऊपर थोड़ा-थोड़ा तड़का डाल दीजिए.

बहुत ही स्पंजी और टेस्टी पनीर इडली खाने के लिए तैयार हैं. इसे नारियल की चटनी, मूंगफली के दानों की चटनी, टमैटो केचअप या किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व कीजिए.

सुझाव

  • अगर आप हरी मिर्च खाना पसंद ना करते हो, तो मिर्च नही डालें. 
  • बैटर बहुत ज्यादा पतला नही होना चाहिए. इसे थोड़ा गाढ़ा ही रखें. बाद में यदि बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं. 
  • बैटर में सबसे आखिर में ही ईनो फ्रूट सॉल्ट डालें और इसे सिर्फ बैटर में मिलने तक ही मिलाएं. इसे बहुत ज्यादा देर तक ना चलाएं. 
  • अगर थोड़ा सा बैटर बच जाए, तो उससे पैनकेक भी बना सकते हैं. 
  • इडली को कुकर से निकालते समय हाथ को कपड़े से ज़रूर ढक लें , क्योंकि कुकर में भाप होने की वजह से हाथ जल सकता है. 
  • आप चाहे, तो सरसों के दानों की जगह राई भी ले सकते हैं.

Instant Paneer Idli - पनीर इडली झटपट बनायें - Quick Paneer Veg Idli

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (1059 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (16)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Cp singh
Very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Cp singh
Payal
Is curd necessary or there is any substitute
NishaMadhulika
Payal , दही के बिना भी बना सकते हैं.
RupaAgrawal
Wha kafi swadist recipe h
NishaMadhulika
रुपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Ravinder Oberoi
Nisha ji yr recipes r great I would like to know what substitute can I use for eno in idli paneer recipe

निशा: रविंद्र जी, आप इसके लिए थोडा़ सा बेकिंग सोडा भी उपयोग में ला सकते हैं.
Amit
Mujhe yeh recpices bahut accha laga

निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dipika
Mam meine cookies bnaya Kadai me bt wo bani nhi..... Plzzz aap mujhe quantity bta dijiye.....
Meine tawa pe naan bnae thi bahot acchi bani thi.... Thank u....
Plzzz cookies k bare me janakari dijiye
Madhu
Nisha ji namskar
Bahut hi saral or tasty recipe he. Me apki recipe regular padti , dekhti aur banati hun. Kya apka koi application bhi he jisse sabhi recipes apne aap update hoti rahen?

निशा: मधु जी, मेरी ऎप निशामधुलिका नाम से ही है आप उसे देख सकती हैं धन्यवाद.
Megha Agrawal
Nisha ji ye recipe bhut he tasty hai. Bnane main bhe asan hai. Thanks for all your recipes. Main apki btye hue recipes se he cooking sikhe hu

निशा: मेघा जी, आपके सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Kavita
Oats ka uttapam recipe video plz

निशा: कविता जी, मै ओटस से बनी रेसिपी जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
zeenat afreen
hello mam !
i am here after a long time....
mam maine apni recipes likhna start kiya hai ...... plz bless me you are my idol my inspiration... plz follow ,my twitter account @ChefQuraishi ......................... and the recipe is nice
निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आपको मेरी बहुत बहुत शुभकामनायें, आप अपने काम में सफल हों.
ritu singh
madulikaji praise the LORD maine first time aapki website dekhi hai its very good bahut kuch sikhne ko mila thank you very much aap discribe bahut aacha karti hai kuch weight loss recipes bhi bataiye i am waiting thank you once again

निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Suljhi
Namaste Aunty . . .
Kya aap plz Middle east ki dish Kunafa aur Baklava ki video upload kar sakti hai ?
Youtube pe Yummyyy y naam ke channel pe itni tasty tasty dishes hai ki dekh ke hi maza aa gaya but i am vegetarian so samajh mein nahi aa raha hai ki egg ki jagah kya baking soda double karna hai ya fir kuch aur . . .joki aap hi better bata sakti hai .
Aap plz Middle east ka vegetarian version ka jaadu apni website pe bhi lane ki koshish kare .
Reference ke liye aap youtube pe ( YUMMYYY Y) channel ko plz check out kare .
Thanks
निशा: Suljhi ji,मैं कोशिश करूंगी.
Sarita
hello mam
delicious recepie
mam kya is recepie mein paneer ko stuff karke paneer stuff idli banai ja sakti hai?
निशा: सरिता जी, पनीर को स्टफ करके इडली बनाई जा सकती हैं.