कड़ाह प्रसाद - आटे का हलवा- Kadha Prasad - Atte Ka Sheera - Wheat flour Halwa

लंगर में कड़ाह प्रसाद के रूप में मिलने वाले आटे के हलवे की आसान सी रेसिपी.
Read - Kadha Prasad - Atte Ka Sheera - Wheat flour Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Wheat flour Halwa
- गेहूं का आटा - ½ कप (80 ग्राम)
- घी - ½ कप (110 ग्राम)
- चीनी - ½ कप (110 ग्राम)
विधि - How to make Kadha Prasad
कढ़ाही को गैस पर रखिए. कढ़ाही में आधा कप घी डाल दीजिए और इसे पिघलने दीजिए. घी के पिघलने के बाद, कढ़ाही में गेहूं का आटा डाल दीजिए. आटे को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए. इस दौरान गैस मध्यम रखिए.

आटे में से अच्छी महक आने और आटे के गोल्डन ब्राउन होने पर इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डालकर च़लाते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए.
हलवे को लगातार चलाते हुए पकाते रहिए ताकि इसमें बिल्कुल भी गुठलियां न पड़ें. हलवा को गाढ़ा होने तक बिल्कुल इसी तरह पकाइए.
हलवे के अच्छे से पक जाने और गाढा़ हो जाने पर हलवा तैयार है. हलवे को प्लेट में निकाल लीजिए. बहुत ही अच्छा कड़ाह प्रसाद सर्व होने के लिए एकदम तैयार है.
सुझाव
- कड़ाह प्रसाद बनाने के लिए गेहूं का मोटा पिसा आटा ही अच्छा होता है. लेकिन अगर आपके पास वो उपलब्ध न हो तो चपाती बनाने वाले आटे का भी उपयोग कर सकते हैं.
- आटे को लगातार चलाते हुए पकाना होता है और जब आप इसमें पानी डालते हैं तब भी उसे चलाते रहें ताकि हलवे में गुठलियां न रहें.
- इस प्रसाद में ड्रायफ्रूट का उपयोग नहीं होता है. लेकिन अगर आप मेवे डालना चाहते हैं तो अपनी पसंद अनुसार इसमें ड्राय फ्रूट उपयोग कर सकते हैं.
Kadha Prasad - कड़ाह प्रसाद - आटे का हलवा - Atte Ka Sheera - Wheat flour Halwa
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चौहान जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, बाजर में स्टेन्डर्ड साइज के कप मिलते हैं, उस कप से मेजर मेन्ट होता है, और कनफ्यूजन को दूर करने के लिये इन्ग्रीडियेन्ट की मात्रा ग्राम में दी जाती है.
approx. how much time required to make this?
thanks
निशा: कल्पना जी, ये बहुत जल्दी बन जाता है आप आर 1 कप आटे से इसे बना रहे हैं तो आधा घंटे में कढ़ा प्रसाद बन कर तैयार हो जायेगा.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मन जीत जी,मेरी रेसिपी के हिसाब से 750 ग्राम आटे में 1 किग्रा घी और 1 किग्रा चीनी लग जायेगी. हलवा में घी या चीनी आप अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हें.
Pani thanda hi use karna hai ya garm karne k baad dalna hai .. Meri mother to garm karne k baad hi dalti hai. So please advice. TIA
निशा: मोनिका जी, आप सामान्य तापमान में रहा पानी डाल सकती हैं.
निशा: आपके सहयोग और इन उत्साह भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Apki sari recipe bhut acchi hoti hai..thanku vry much.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हमारा साथ देने के लिए आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, आपके सहयोग ओर प्रेम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: इशान्त जी, मेरी ये पूरी कोशिश रहती है कि मैं एसी ही चीजें बनाऊं जो आसानी से घर और बाजार में मिल जायें.
Bht acha hua website dubara waisi hi hogyi nahi toh bht confusion hogya tha...
Aunty apka youtube channel pr recipe jaldi update hoti h lkin website pr late
निशा: पायल जी, हम वेबसाइट पर भी रेसिपी जल्दी अपडेट करने की कोशिश करेंगे.
Pichhle kuchh dino se smj nii aa rha tha.
निशा: मीनू जी, मुझे भी एसा ही लग रहा है.