कोल्ड कॉफी - Cold Coffee Recipe - Iced Coffee Recipe with Ice Cream
शरीर को तरावट और स्फूर्ति से भर देने वाली कोल्ड कॉफी, गर्मियों के मौसम के लिए खास.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Iced Coffee Recipe with Ice Cream
- दूध- 500 मि ली (2 कप)
- चीनी- 4 छोटी चम्मच
- इन्सटेन्ट कॉफी पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- बर्फ के टुकड़े- 1 कप
- वनीला आइसक्रीम- 3 से 4 स्कूप
विधि - How to make Cold Coffee
मिक्सर जार में दूध, कॉफी और चीनी डाल दीजिए. इन्हें अच्छी तरह से मिक्स होने तक फैंट लीजिए.
इनके अच्छे से मिक्स होने के बाद, इसमें आइस क्यूब्स को डालकर फिर से फैंट लीजिए. कॉफी बनकर तैयार है.
इसे गिलास में डाल दीजिए. ऊपर से 1 स्कूप वनीला आइसक्रीम डालकर सर्व कीजिए.
फटाफट से बन जाने वाली इस कॉफी को गर्मियों के दिनों में पीजिए, आपको ठंडक के साथ-साथ ताकत भी मिलेगी.
सुझाव
- कॉफी के लिए टोन्ड या फुल क्रीम दूध ले सकते हैं.
- वनीला आइसक्रीम ना डालें, तब भी कॉफी अच्छी लगती है. इसके ऊपर थोड़ा सा कोको पाउडर डालकर गार्निश कर दीजिए.
- 2 बड़े गिलास कोल्ड कॉफी बनाने के लिए पर्याप्त
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (29 रेटिंग)
कमेंट (6)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।