व्रत के लिए ड्राई फ्रूट्स नमकीन - Dry Fruits Namkeen - Farali Dry Fruit Namkeen

📅 1 अप्रैल 2017 👁 77.6 हज़ार बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 4.0 (891)

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ड्राई फ्रूट्स नमकीन, नवरात्रि व्रत के लिए खास.

Read - Dry Fruits Namkeen - Farali Dry Fruit Namkeen Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Farali Dry Fruit Namkeen

  • मखाने- 3 कप
  • काजू- ½ कप
  • बादाम- ½ कप
  • किशमिश- ½ कप
  • सेन्धा नमक- 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • घी- 1 कप नमकीन तलने के लिए

विधि - How to make Dry Fruits Namkeen

किशमिश के डंठल तोड़कर अलग कर दीजिए.

कढ़ाही में घी डालकर मध्यम गरम कर लीजिए. घी में थोड़े-थोड़े मखाने डालकर हल्के ब्राउन होने तक पलट-पलटकर तल लीजिए. तले हुए मखानों को किसी प्लेट में निकालते जाइए.

मखानों के बाद, काजू भी घी में डाल दीजिए और इन्हें बिल्कुल हल्का सा गोल्डन कलर आने पर एक प्लेट में निकाल लीजिए. इसी तरह से बादाम को घी में डालकर बिल्कुल धीमी आंच पर हल्का सा भून लीजिए. भुने हुए बादाम को भी काजू वाली प्लेट में निकाल लीजिए.

इसके बाद, एक प्याले में मखाने, काजू और बादाम डाल दीजिए. साथ ही किशमिश भी डालकर सभी मेवों को मिक्स कर लीजिए. ऊपर से सेन्धा नमक डालकर सारे मेवों में अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए. इसी प्रकार काली मिर्च भी बुरककर सारी चीजों में अच्छे से मिला दीजिए.

स्वाद में बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स नमकीन तैयार है. नमकीन को पूरी तरह से ठंडा होने तक खुला रखे रहने दीजिए. इसके बाद, नमकीन को एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 2 महीने तक खाते रहिए. जब भी आप फलाहार कर रहे हैं, थोड़ा सी नमकीन फलों के साथ या खाने के साथ लीजिए, ये खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ आपको ताकत भी प्रदान करेगी.

सुझाव

  • घी की जगह रिफाइन्ड अॉयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • आप इसमें अपनी पसंदानुसार मेवे डाल सकते हैं. आप नारियल के पतले-पतले टुकड़े काटकर हल्का सा भूनकर भी मिला सकते हैं. इसके अलावा नमकीन में खरबूजे के बीज को भी कढ़ाही में डालकर प्लेट से ढककर इनके हल्का फूलने और रंग बदलने तक फ्राय करके डाल सकते हैं. अखरोट को भी बादाम की तरह फ्राय करके नमकीन बना सकते हैं.

Dry Fruits Namkeen - Farali Dry Fruit Namkeen

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (891 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

madhu kumari
nice ,very testy.....i have made this resipi

निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namita
Thanks Nisha ji for your valuable tips for brat.

निशा: नमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vandana
Very testy n healthy my kids also loved it

निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bandevi singh
Thank you Ma'am aapne vrat ke lie bhut achhi namkin btai,Ma'am plz kya aap chukandra ka achar banana btaengi plz

निशा: मै जल्द ही ये रैसिपी बनाने की कोशिश करूगी.
Mayank
Arbi ki bhujia recipe. Video plz
निशा:मयंक जी,हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
Priya saxena
Hello nisha ji,...Mam kya aap plz mujhe mung ki daal ka chela bnana bta skti h...or mung ki daal ka chela or dosha ek hi chij h ya alg alg
निशा: प्रिया जी, मूंग दाल का चीला मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, इन्हैं आप देख सकते हैं, चीला और दोसा एक ही जैसे होते हैं, दोंनो अलग दालों और आटे से अलग अलग तरह के बनाये जाते हैं.
Harsha Mittal
Very nice auntyji. I will try it this weekend.

निशा: हर्षा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Dimple Rawat
Vrat ke liye best snacks hai ye nishaji. Thank you

निशा: डिम्पल जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद