समा के चावल की कचौरी - Sama Kachori Recipe for Navratri - Samak Kachori - Upvas ki kachori

📅 30 मार्च 2017 👁 62 हज़ार बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 4.2 (660)

समा के चावल की करारी-करारी कचौरी, व्रत के लिए विशेष. 

Read -  Sama Kachori Recipe for Navratri - Samak Kachori - Upvas ki kachori In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Upvas ki kachori

  • समा के चावल - 1 कप से थोड़े कम (150 ग्राम) 
  • आलू - 2 (उबले हुए) 
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 2 छोटे चम्मच 
  • भूना जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (कुटी हुई)
  • सेंधा नमक - ⅔ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Samak Kachori

समा के चावल को अच्छी तरह से साफ करके धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 2 घंटे बाद, चावलों में से अतिरिक्त पानी हटा दीजिए.

मिक्सी में भीगे हुए समा के चावल डालिए और पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

चावल का पेस्ट भूनिए
नॉन स्टिक कढ़ाही में चावल के पेस्ट को डाल दीजिए और मध्यम आंच पर लगातार कलछी से चलाते हुए 2 मिनिट भूनकर गाढ़ा कर लीजिए. चावल के पेस्ट के गाढ़ा होने के बाद, इसे थोड़ी देर और भूनकर हल्के गुंथे आटे के जैसा तैयार कर लीजिए. इस चावल के आटे को एक प्याले में निकाल लीजिए और थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए.

भुने पेस्ट से नरम आटा तैयार कीजिए
आटे में ⅓ छोटी चम्मच सेंधा नमक और 3 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए और आटे को अच्छे से मसलते हुए चपाती के आटे से भी नरम तैयार कर लीजिए. अगर आटा हल्का सा भी सख्त लगे तो 1 या 2 छोटी चम्मच पानी डाल लीजिए और इसी तरह मसलकर नरम कर लीजिए. आटे को ढककर रख दीजिए.

स्टफिंग तैयार कीजिए
उबले आलू को छीलकर एक प्याले में तोड़ लीजिए. आलू में ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार सेंधा नमक, हरी मिर्च, कुटी हुई काली मिर्च, भुना जीरा और हरा धनिया डाल दीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए.

कचौरी बनाइए
आटे से नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. साथ ही कचौरियां तलने के लिए गैस पर कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. एक लोई उठाइए और हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर लोई को गोल कर लीजिए. लोई को बीच में से उंगली से दबाइए और कटोरी का आकार दे दीजिए. इस कटोरीनुमा लोई में 1 चम्मच स्टफिंग रखिए. लोई को चारों तरफ से उठाकर स्टफिंग बंद कर दीजिए.

स्टफ्ड लोई को हाथ से दबाव देते हुए गोल कर लीजिए. दोनों हथेलियों से लोई दबाकर बढ़ाइए और कचौरी का आकार दे दीजिए. इस तरह सारी कचौरियां भर कर तैयार कर लीजिए.

कचौरियां तलिए
कचौरियां तलने से पहले चैक कर लीजिए कि तेल गरम हुआ या नही. इसके लिए, तेल में थोड़ा सा आटा डालकर चैक कर लीजिए, आटा धीरे-धीरे सिक रहा है, तेल मध्यम गरम है. इतने ही गरम तेल में कचौरियां तलने के लिए डाल दीजिए. कचौरी के नीचे वाली साइड हल्का सा ब्राउन होते ही, इसे पलट दीजिए और दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.

अच्छे से तली हुई कचौरियों को टिशू पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरह सारी कचौरियां बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में 9 से 10 कचौरियां बन जाती है.

समा के चावल की क्रिस्पी कचौरियों को दही और व्रत वाली मीठी खजूर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. व्रत के लिए कभी कुछ स्पेशल बनाना हो या आपका व्रत में मन करे कुछ अलग खाने का तब आप ये कचौरियां बना सकते हैं.

सुझाव

  • चावलों को बिना पानी डाले ही पीसे. अगर ये नही पिस पा रहे हैं, तो 1 से 2 चम्मच पानी डाला जा सकता है. 
  • अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. 
  • कचौरी को भरने के बाद अच्छे से बंद करिए ताकि तलते समय स्टफिंग बाहर न आ सके.
  • कचौरियों को बहुत ज्यादा पतला नही करें. 
  • कचौरियों को मध्यम-तेज आंच पर ही तलें. 
  • कचौरी बनाते समय हाथों से हल्के से दबाव देते हुए बढाएं क्योंकि चावल में ग्लूटोन बिलकुल भी नही होता. इस कारण कचौरी जल्दी फट सकती हैं.

Sama Kachori Recipe for Navratri - Samak Kachori - Upvas ki kachori

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (660 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Singh
Hello Nisha ji ,
I just want to know difference between regular and sama rice ? Is it ok to use basmati rice or not .?
Thank you

निशा: समा के चावल साह्दारण चावल से अलग होते हैं, इन्हैं व्रत में खाने के लिये यूज किया जाता है, आप कचोरी व्रत के लिये नहीं बना रही है तो कोई भी सोफ्ट चावल ले सकती हैं.
Rinku
Mam Mujhe ye puchna tha k is chawl ya atte ko hum Garmi main use kar skte h

निशा: रिन्कू जी, कर सकते हैं.
Rinku
Mam kya sma k chawl ka use hum vrat k baad b kar skte h.

निशा: रिन्कू जी, आप इसे जब खाना चाहें बना कर खा सकते हैं.
Asha
Excellently explained the recipe for kachodi vrat waali. Thank you Nishaji

निशा: आशा जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Nikita
Can we use samak aata directly instead of using rice?

निशा: निकिता जी, हां, आप समा का आटा भी यूज कर सकते हैं.
Ritu Arora
..jab tak din me ek baar aaki website visit na ho kuch missing sa lagta hai.....Once again thanks a lot madam

निशा: ऋतु जी, हमारी वेबसाइट को इतना अधिक पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Kapila Sethi
Very nice recipe.

निशा: कपिला जी, धन्यवाद.