केले के कुरकुरे चिप्स - Banana Chips - Banana Thin and Crispy Wafers

📅 28 मार्च 2017 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 3.8 (762)

केले के कुरकुरे चिप्स, किसी भी समय के लिए हल्का फुल्का और जबर्दस्त स्नैक्स.

Read - Banana Chips - Banana Thin and Crispy Wafers Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Thin and Crispy Wafers

  • कच्चे केले- 4 (600 ग्राम)
  • पानी- 2 टेबल स्पून
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- वेफर्स तलने के लिए

विधि - How to make Banana Chips

एक प्याली में 2 टेबल स्पून पानी में 1 छोटी चम्मच नमक पूरी तरह से घोल लीजिए. साथ ही कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. 

इसके बाद, एक केला लीजिए और इसका हरा छिल्का चाकू की मदद से पूरी तरह उतार दीजिए और दोनों छोर से थोड़ा-थोड़ा काट दीजिए.

चिप्स सीधे कढ़ाही में काटिए
चिप्स फ्राय करने के लिए मध्यम गरम तेल चाहिए. तेल को चैक करने के लिए, हाथ को कढ़ाही के थोड़ा ऊपर रखके देखिए, हाथ के ऊपर हल्की हीट आ रही है, तो तेल ठीक गरम हो गया है.  इतने ही गरम तेल में चिप्स कटर की मदद से केले के चिप्स सीधे कढ़ाही में काटते जाइए. फिर, चिप्स को कलछी से थोड़ा सा चला लीजिए और इन्हें मध्यम आंच पर फ्राय होने दीजिए.

जब चिप्स हल्के से तल जाएं, तब इसमें ½ छोटी चम्मच नमक वाला पानी डाल दीजिए और इनको कलछी से हिला दीजिए. तेल से गड़गड़ाहट की आवाज आने लगेगी. चिप्स को थोड़ी-थोड़ी देर में हिलाते हुए पानी की गड़गड़ाहट बंद होने तक तल लीजिए.

तले हुए चिप्स को कलछी में उठाकर उंगली से तोड़कर देख लीजिए, चिप्स क्रिस्पी हो गए है. एक जाली वाली छलनी लेकर कढ़ाही के ऊपर रखिए और इसमें कलछी से चिप्स निकालकर डाल दीजिए. इससे अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाएगा. बारीक चीजों को तलने के लिए यही प्रक्रिया ठीक रहती हैं. फिर, चिप्स को निकालकर टिशू पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए ताकि बचा हुआ अतिरिक्त तेल नैपकिन सोख ले.

चिप्स बनाने का अन्य तरीका
चिप्स को पहले अलग प्लेट में भी काट सकते हैं. इसके लिए, एक प्लेट पर चिप्स कटर रख लीजिए और एक केले के चिप्स कस लीजिए. फिर कढ़ाही में एक-एक करके सभी चिप्स डालकर हल्का फ्राय कर लीजिए.  इसके बाद, पहले वाले तरीके से नमक का पानी डालकर चिप्स फ्राय कर लीजिए. कढ़ाही में सीधे चिप्स कटर से काटते समय, अगर हाथ पर हीट लग रही हो, तो यही तरीका आजमाइए. इसी प्रकार सारे केलों के चिप्स काटकर तल लीजिए. एक बार के चिप्स तलने में 5 मिनिट लग जाते हैं.

बनाना वेफर्स खाने के लिए तैयार है. इन क्रिस्पी और स्वादिष्ट केले के कुरकुरे चिप्स को बनाना काफी आसान है. जब भी कुछ ताजी नमकीन खाने का मन करे और कच्चे केले रखे हो, तो इन चिप्स को बनाइए और मज़े से खाइए.

सुझाव

  • नमक का पानी तेल का तापमान कम करने के लिए डाला जाता है ताकि चिप्स क्रिस्पी बने.
  • इसे हमने रिफाइन्ड तेल में तला है, लेकिन आप इन्हें किसी भी कुकिंग अॉयल या नारियल के तेल में भी तल सकते हैं.
  • आप चाहें तो चिप्स से भरी छलनी को एक प्याले में रख सकते है. जब तक दूसरा केला कटेगा और तला जाएगा, तब तक इसमें से तेल प्याले में ही निचुड़ जाएगा.
  • बनाना वेफर्स आप ऊपर दिए गए किसी भी तरीके से बना सकते हैं, लेकिन चिप्स को प्लेट में ही कसकर कढ़ाही में डालना ज्यादा आसान और सुरक्षित है. इससे हाथ पर सीधे हीट नही लगती.
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि तेल की छींटे आपके ऊपर न आएं. तेल की छींटों से बचने के लिए, तेल में से पानी की गड़गड़ाहट शुरू होते ही दूर हट जाइए. पानी की गड़गड़ाहट कम होने पर चिप्स को चलाएं और गड़गड़ाहट की आवाज बंद होने तक तलें.
  • इसमें नमक का पानी इसलिए मिलाया गया है ताकि वेफर्स एक जैसे नमकीन हो लेकिन आप इन्हें और तीखा बनाना चाहते हैं, तो चिप्स पर और नमक, चाट मसाला या काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.

Banana Chips - केले के कुरकुरे चिप्स - Banana Thin and Crispy Wafers

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (762 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ramprasad gupta
Kele ke chips banane per kadak
Nahi Hoti.
NishaMadhulika
Ramprasad gupta जी, आप पहले केले के चिप्स को तेज आग पर तलें और बाद में मीडियम गैस पर उनको कुरकुरा होने तक तल कर निकालें और खुले ही रहने दें जब तक वह पूरी तरह ठंडे नहीं हो जाते. अच्छे क्रिस्पी बन कर तैयार होंगे.
Rajni bhanawat
Mem chips bitch me se crispy nhi hoto only side se crispy ho jati h nd jyada der tak fry karne per brown pad jati h jali hui jaise plz. Sajest me kay karu
NishaMadhulika
रजनी जी, चिप्स को धी मीआम्च पर ही क्रिस्प होने तक तलें ये बहुत अच्छे क्रिस्प चिप्स बनकर तैयार होंगे.
koi ni
garam tel m pani ni dala jata h kate kele ko phle namak k pani m dubo kr sukha le...
NishaMadhulika
koi ni , आपके अनुभव और सुझाव के लिए धन्यवाद.
ajit kumar
Cutter kaun sa aur kahan se khride agar mitha chips banana hai to kya kren

निशा: अजीत जी, आप किसी भी अच्छी बर्तन की शॉप से कटर खरीद सकते हैं. मीठे चिप्स मैने बनाए नहीं हैं सुझाव के लिए धन्यवाद मै इन्हें बना कर अपलोड करने की कोशिश करूंगी
Janki Gaur
kachche kaile ke harey chilke ka use pl.bataye.
निशा: जानकी जी, केले के छिलके की सब्जी बनाई जा सकती है, अच्छी लगती है.
chetan khaire
thank you nisha didi

निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Prema bhattacharjee
I want to buy the same steel chips cutter the one you are using here shall I get this online

निशा: प्रेमा जी, आप इसे आनलाइन खरीद सकते हैं.
Ruby Malik
HELLO Mam ,
My hubby r very foddy he likes ur recipes and me too. It's to too good and easy............

निशा: रूबी जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
varsha singh
This is very testy recipe. I like vru mch bnana crspy wafers. Thanku so mch nisha unty ji.

निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SAROJ
Thanks for the tasty and crispy banana wafers I AM TRY I

निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव को हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Payal sharma
Aunty!
Chips chipak rhe thae bht kya reason hai
निशा:पायल जी, तेल कम गरम हो तब एसा हो सकता है.
Prabha Palwankar
It's seems easy n awesome but to make crispy wafers have you chosen special bananas?

निशा: प्रभा जी, धन्यवाद. हमने एकदम कच्चे केले लिए हैं और उन्हें चिप्स कटर से एकदम पतला-पतला काटा है.
sanjay batra
Bnana chips me sendha salt dalkar chl jayega aurye kitne din transperent poli paking me kitne timethik rhe sakte h

निशा: संजय जी, हां इसमें सेन्धा नमक डाल सकते हैं, ये लगभग एक महीने तक चल जाते हैं.
Ritu
good for navaratri fast.. Thank you so much Nisha ji.

निशा: ऋतु जी, धन्यवाद. आप इसे व्रत के लिए बना रहे हैं, तो सादे नमक की जगह सेन्धा नमक का इस्तेमाल कीजिए.
Rehan Malik
Thanks for the tasty and crispy banana wafers.

निशा: रेहान जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.