आलू भुजिया सेव - Aloo Bhujiya Recipe - Bikaneri Namkeen Sev - Alu Bhujia Sev

📅 23 मार्च 2017 👁 96.3 हज़ार बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 3.4 (863)

क्रिस्पी और टेस्टी आलू भुजिया सेव, दिन में किसी भी समय के लिए हल्का-फुल्का स्नैक्स.

Read - Aloo Bhujiya Recipe - Bikaneri Namkeen Sev - Alu Bhujia Sev Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Alu Bhujia Sev

  • बेसन- 2 कप (200 ग्राम)
  • आलू- 5 (400 ग्राम) (उबले हुए)
  • हींग- 1 पिंच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • तेल- तलने के लिए 

विधि - How to make Bikaneri Namkeen Sev

आटा लगाइए
आलू छीलकर कद्दूकस कर लीजिए. बेसन में कद्दूकस किए आलू डाल दीजिए. साथ ही इसमें मसाले- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक और हींग भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करते हुए एकदम नरम आटा गूंथ  लीजिए. आटे को 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए.

सेव की मशीन में आटा भरिए
हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. सेव की मशीन लीजिए और इसमें बारीक सेव वाली जाली लगा दीजिए. मशीन के सिलेन्डर को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाइए और आटे से थोड़ा सा आटा तोड़कर लंबा रोल बनाइए और मशीन के सिलेन्डर के अंदर भर दीजिए. मशीन के पिस्टन को ऊपर खींच लीजिए और सिलेन्डर पर फिक्स करके कस दीजिए.

भुजिया तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. थोड़ी देर बाद, जरा सा आटा तेल में डालकर चैक कर लीजिए कि तेल गरम हुआ या नही. आटा सिककर ऊपर आ रहा है, तो तेल मध्यम गरम है.  इतने ही गरम तेल में मशीन से सेव गोलाई में तोड़ लीजिए और मध्यम आंच पर तल लीजिए.

जैसे ही तेल में से झाग खत्म हो जाएं और सेव सिककर ऊपर आ जाएं, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और थोड़ा सा सेक लीजिए. सेव के गोल्डन ब्राउन होते ही, इन्हें कल्छी से उठाकर थोड़ी देर कढ़ाही पर ही रोकिए और फिर एक प्लेट में निकालकर रख दीजिए. इसी प्रक्रिया के अनुसार सारे सेव बनाकर तैयार कर लीजिए.  ये सेव 3 से 4 मिनिट में सिककर तैयार हो जाते हैं.

मोटे सेव
मोटे सेव बनाने के लिए छोटे छेद वाली जाली हटाकर मोटे छेद वाली जाली लगा दीजिए और बिल्कुल पहले के तरीके से ही मशीन में आटा भरकर सेव बना लीजिए. इन्हें तलते समय आंच मध्यम-तेज रखिए. एक बार के मोटे सेव सिकने में तकरीबन 5 मिनिट लग जाते हैं.

कुरकुरी आलू भुजिया बनकर तैयार है. बेसन आलू भुजिया को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद, किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे महीने तक मज़े से खाइए.

सुझाव

  • आटा लगाते समय ध्यान रखें कि आटा पतला भी ना हो जाए और एकदम सख्त भी ना रहे. आटा बिल्कुल रोटी या परांठे के आटे जैसा नरम होना चाहिए.
  • अगर आटा सख्त लगे, तो थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे नरम किया जा सकता है.
  • अगर आटा पतला दिखे, तो आटे में थोड़ा सा बेसन और मिला दीजिए.
  • भुजिया को मध्यम गरम तेल में मध्यम आंच पर ही तलें.
  • सेव को बहुत ज्यादा ब्राउन ना करें क्योंकि इसमें उबला आलू है जोकि जल्दी सिक जाता है.
  • आलू भुजिया बना रहे हैं, तो बारीक छेद वाली जाली का इस्तेमाल करें.
  • आप चाहे, तो मिर्च की मात्रा अपने स्वादानुसार बढ़ा भी सकते हैं.
  • मसाले वाली भुजिया खाना चाहे, तो इन्हें तोड़ लीजिए और इन पर चाट मसाला बुरक दीजिए. 

Aloo Bhujiya Recipe - Bikaneri Namkeen Sev - Alu Bhujia Sev

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (863 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kiran
Nice recipes

निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha
Agr sao Ki machine na Ho to kaise bnaye
rohit
nice tactic..

निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Sarjansingh yadav
Please tell me recipe of Besan bhujia like bekaneri bhujia

निशा: सरजन जी, मैं जल्दी ये रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Indu Chauhan
Hello Nisha ji
Mera Naam Indu h
M slum Village m poor logo ky liye kaam krti hu
Aapka programs utub PR dekh ke
Namkeen bnany ka kaam shuru Kiya h
Taki logo ko madad Miley
Pls mujhy batay ki namkeen Ko kaisy preservation kr KY rekhy
Orr bhi tactical advice Dena hoo too bhi pls help me
With regards to you
Indu Chauhan.
निशा: इंदू जी, नमकीन को तलने के बाद, उसे टिशूपेपर या बास्केट में रखकर एक्स्ट्रा तेल हटा दें, पूरी तरह ठंडी होने के बाद, मोटे पोली पैक में पैक करें, अच्छी पैकिंग ही इसे लम्बे समय तक अच्छा रखने में सहायक होता है.
Kansingh
नीशा जी यदि आलू भूदीया मै लाल मिर्ची पाउडर कि जगह सफोद मरी पाऊडर का उपयोग करे तो कितना चहिये

निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
geeta
kya kachchi alu ko hi kaddukas karke besan me dalege

निशा: गीता जी, इसके लिये उबले आलू लिये गये हैं.
Shraddha Bajpai
Hello mam kaisi hai?Mam mai jab bhi dhokla banati hu to wo spunji nhi Banta kya Karu ?
निशा:शृ्द्धा जी, ये कमेन्ट आप ढोकला रेसिपी पर करेंगी तो हमें रिप्लाई करने में अधिक आसानी होगी.
Vrushali Kshire
Hello Nishaji, your recepies are very delicious and easy to make. It's actually remind our Mother's cooking. Thanks for Sharing Ur talent.

निशा: वृ्षाली जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Shalu bansal
Aap ki recipes se me kuch sikh rahi hu soo thanks nisha ji

निशा: शालू जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Payal sharma
Aunty!Recipe bht achi hai and easy bhi hai..pr mere pass sev walli machine nhi hai kya koi or tarika hai banane kaa

निशा: पायल जी, बारीक सेव यानिकि आलू भुजिया तो सेव की मशीन से ही बन सकते हैं, लेकिन मोटे सेव आप झावे से भी बना सकती हैं. धन्यवाद.
Ritu Arora
Madam please sizzler and choupsey ki recipe bhi upload kijiye

निशा: ऋतु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम इन्हें बनाने की कोशिश करेंगे.
Ritu Arora
Thankyou so much Nisha ji

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.