मटर का हलवा - Matar ka Halwa - Green Peas Halwa Recipe

📅 20 मार्च 2017 👁 60.7 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.7 (631)

बनाने में बेहद आसान और स्वाद में एकदम भिन्न मटर का हलवा आज के लिए खास.

Read - Matar ka Halwa - Green Peas Halwa Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredienst for Green Peas Halwa

  • हरी मटर के दाने- 1 कप
  • मावा- ¾ कप (150 ग्राम)
  • घी- ¼ कप (50 ग्राम)
  • चीनी- ¾ कप (150 ग्राम)
  • काजू- 2 से 3 टेबल स्पून
  • बादाम- 2 से 3 टेबल स्पून
  • इलाइची पाउडर- ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Matar ka Halwa

हरी मटर के दानों को मिक्सर जार में डालिए और हल्के दरदरे पीस लीजिए.

पैन में मावा तोड़कर डाल दीजिए और गैस जलाकर मावा को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा रंग बदलने तक भून लीजिए. मावा से खुश्बू आते ही मावा भुनकर तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए.

मटर भूनने के लिए पैन में थोड़ा सा घी डालकर पिघला लीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई मटर डाल दीजिए. मटर को लगातार चलाते हुए इनके रंग मे हल्का सा बदलाव आने और सुगंधित होने तक मध्यम आंच पर भून लीजिए.

मटर भुन जाने के बाद, इसमें आधा कप पानी और चीनी डालकर हलवे को थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लीजिए. थोड़े से काजू व बादाम गार्निशिंग के लिए बचाकर, बाकी काजू और बादाम हलवे में डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे के गाढ़ा होने के बाद इसमें मावा डाल दीजिए और धीमी आंच पर मावा को हलवे में मिक्स होने तक मिला लीजिए.

हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने पर, इसमें इलाइची पाउडर डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. हलवा तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और तैयार हलवे को एक प्लेट में निकाल लीजिए.

हरी मटर का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है. इस हलवे को बचे हुए काजू और बादाम से गार्निश कीजिए. इस ज़ायकेदार अनूठे हलवे को किसी भी समय मीठा का मन करने पर बनाइए और खाइए.

सुझाव

  • चीनी आप अपने स्वादानुसार थोड़ी कम या ज़्यादा डाल सकते हैं. 
  • मावा और मटर दोनों को ही लगातार चलाते हुए भूनें जिससे ये कढ़ाही में लगे ना.
  • हलवा बनाने के लिए नॉन स्टिक कढ़ाही का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें मटर और मावा को भूनना अधिक आसान होता है.

Matar ka Halwa - हरी मटर का हलवा - Green Peas Halwa Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (631 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sanjana Gupta
निशा जी मैंने आपकी रेसिपी से आज मटर का हलवा बनाया सच में बहुत टेस्टी बना।
Thank you

निशा: संजना जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
VIPIN KUMAR
very nice recipy

निशा: विपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ananya Deshpande
So colorful halwa. My kids will definitely like it.

निशा: अनन्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Harpreet
Hello mam sweet chili sauce di respi bna do

निशा: हरप्रीत जी, धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
Rudra Pratap Singh
Mam kya mawa aur khoya ek hi cheez hai

निशा: रूद्रा जी, हां, मावा और खोया एक ही चीज है.