भाप में बनी मुंगौड़ी - Steamed Moong Dal Vadi Recipe - Steamed mangodi recipe - Instant Mangodi Sabzi

📅 16 मार्च 2017 👁 63.5 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 4.2 (690)

राजस्थान की खास, भाप में बनी मुंगोड़ी चाहे स्नैक्स की तरह बनाकर खाइए या सब्जी के रूप में, आपको खूब भाएगी.

Read - Steamed Moong Dal Vadi Recipe - Instant Mangodi Sabzi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Mangodi Sabzi

  • धुली मूंग दाल- 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
  • पेस्ट- 2 टमाटर, 2 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक का टुकड़ा
  • तेल- 3 से 4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 3 से 4 टेबल स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा- ¼ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • नमक- 1.25 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा या स्वादानुसार

विधि - How to make Steamed Moong Dal Vadi

दरदरी पिसी दाल में ¼ छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा नमक मिला दीजिए. दाल को अच्छी तरह से 2 से 3 मिनिट तक लगातार फैंट लीजिए ताकि यह अच्छे से फूल जाए.

बड़ियां बनाइए
पहले, बड़ियों को भाप में पकाने के लिए किसी बड़े बर्तन में पानी डालकर इसके ऊपर एक कटोरा रख लीजिए और इस कटोरे के अंदर भी थोड़ा सा पानी डाल दीजिए. बर्तन को ढक दीजिए, गैस जलाइए और भाप बनने तक पानी गरम कर लीजिए.

इसी बीच, बड़ियां तोड़ लीजिए. इसके लिए जाली पर हल्का भीगा हुआ कपड़ा बिछा लीजिए. फिर, पिसी हुई मूंगदाल हाथ में लेकर बराबर-बराबर छोटी-छोटी बड़ियां जरा-जरा सा स्पेस छोड़कर भीगे कपड़े पर तोड़ लीजिए.

पानी में भाप बनने पर गैस धीमी करके तोड़ी हुई बड़ियों को जाली और कपड़े सहित बर्तन के अंदर कटोरे के ऊपर रख दीजिए. फिर, बर्तन को ढक दीजिए और 10 से 12 मिनिट बड़ियों को भाप में पकने दीजिए. उसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और जाली को बर्तन से निकालकर बड़ियों को ठंडा होने रख दीजिए. बाकी बड़ियों को भी इसी तरह तोड़ लीजिए और भाप में पका लीजिए.

ग्रेवी बनाइए
एक पैन गरम कीजिए और इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर पैन में जीरा डालकर चटखा लीजिए. जीरा के चटखने के बाद हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए. इस मसाले में 2 टेबल स्पून पिसी हुई दाल भी डालकर भून लीजिए. मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग न होने लगे और अच्छा दानेदार मसाला न दिखने लगे. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए.

अच्छे से मसाला भुन जाने पर, इसमें 2 कप पानी डाल दीजिए. ग्रेवी में उबाल आने तक लगातार चलाते रहिए. साथ ही 1 छोटी चम्मच नमक और गरम मसाला डाल दीजिए.

बड़ियों के ठंडा होते ही इन्हें कपड़े के ऊपर से उतार लीजिए. इतनी ग्रेवी के लिए चौथाई कप दाल की बड़ियां काफी हैं. बड़ियों को ग्रेवी में डाल दीजिए. साथ ही थोड़ा सा हरा धनिया डालकर भी मिक्स कर दीजिए. सब्जी को ढककर 3 से 4 मिनिट पकने दीजिए ताकि बड़ियों के अंदर सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएं.

4 मिनिट बाद, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी को थोड़े से हरे धनिये से गार्निश कर लीजिए.

फ्राइड बड़ियां
बड़ियों को सूखा फ्राय करने के लिए गरम पैन में 1 से 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर ¼ छोटी चम्मच जीरा डाल दीजिए और जीरे के चटखने पर हींग, कद्दूकस किया हुआ ½ इंच अदरक, और ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भून लीजिए और इसके बाद, भाप में पकी बड़ियां भी डाल दीजिए. फिर, ¼ छोटी चम्मच से कम नमक, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और ¼ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर भी डाल दीजिए. इन्हें 1 से 2 मिनिट फ्राय कर लीजिए और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए. सूखी फ्राइड बड़ियां भी तैयार हैं. इस मज़ेदार स्नैक्स को प्लेट में निकाल लीजिए.

भाप में पकी मूंगदाल बड़ियों के स्नैक्स को नाश्ते में चाय या कोल्ड कॉफी के साथ परोसिए और् सब्जी को चपाती, परांठे, पूरी या चावल के साथ डिनर या लंच में सर्व कीजिए.

सुझाव

  • दाल को पीसते समय खास ध्यान रखे कि ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें. बस 1 से 2 टेबल स्पून पानी डालकर दाल पीस लें.
  • आप बर्तन में जाली रखने की जगह बर्तन पर कपड़ा बांधकर भी बड़ियां बना सकते हैं.
  • पारंपरिक तौर पर बड़ियां तोड़कर धूप में सुखाकर बनाई जाती है. भाप में पकी, ये इन्सटेन्ट बड़ियां है. इनसे तुरंत सब्जी या स्नैक्स बना सकते हैं. 
  • अगर आप प्याज खाना पसंद करते हो, तो हींग जीरा भूनने के बाद एक बारीक कटी प्याज तेल में डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें और बाकी मसाले डालकर इसी प्रकार सब्जी बना लें.
  • आप ज्यादा तीखा खाते है, तो लाल मिर्च और भी डाल सकते हैं.
  • आप अपने स्वादानुसार गाढ़ी या पतली ग्रेवी रखने के लिए पानी कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
  • अमचूर पाउडर की जगह 1 छोटी चम्मच नींबू का रस भी डाला जा सकता है.

Steamed Moong Dal Vadi Recipe - Steamed mangodi recipe - Instant Mangodi Sabzi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (690 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Arpita Shrivastav
namaste Nisha ji
Mujhe badi ki yeh recipie bohot pasand ayi, Nisha ji ek aur tarah ki badi banai jati hai jo urad ki daal aur bhure kaddu se banti he, kya wo aap hame banana sikhayegi.
निशा: अर्पिता जी,पिसी उरद की दाल में सफेद कद्दू जो आप बता रही हैं उसे कद्दूकस करके मिला लिया जाता है, और बिलकुल जैसे हमने उरद दाल की मसाला वड़ी बनाई है उसी तरह से इन्हैं भी बनाया जाता है.
Romil
Acha ha bhot acha ha

निशा: रोमिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
monika
nisha mam aapki bnai har recipe bahut hi asan or achhhi hoti h

निशा: मोनिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Neetu Arora
mujhe apki sabhi recipes bahut achi lagti hai.

निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti Pawar
I want to buy your recipe book if there is ave-liable in market.

निशा: ज्योति जी, माफ कीजिएगा. मेरी कोई भी रेसिपी बुक नही है.