बेसन चक्की - Besan ki Chakki - Rajasthani Besan Burfi - Besani ki Chakki - HOLI RECIPES

राजस्थान की परंपरागत मिठाइयों में शामिल बेसन की चक्की काफी स्वादिष्ट होती है. इसे बेसन की बर्फी भी कहा जा सकता है. पूरे एक माह तक स्टोर कर खाने योग्य रहने वाली यह बर्फी किसी भी विशेष उत्सव या त्यौहार पर बनाई जा सकती है.
Read - Rajasthani Besan Burfi - Besani ki Chakki - HOLI RECIPES In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan Burfi
- बेसन- 2 कप (250 ग्राम)
- चीनी- 1.5 कप (300 ग्राम)
- घी- 1 कप (250 ग्राम)
- काजू- 50 ग्राम (बारीक कटे हुए)
- बादाम- 50 ग्राम (बारीक कटे हुए)
- पिस्ते- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
- इलाइची पाउडर- 1 छोटी चम्मच
विधिे - How to make Besan ki Chakki
बेसन चक्की बनाने के लिए बेसन में ¼ कप (60 ग्राम) घी डालकर मिक्स कर लीजिए. इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. इतना बेसन को गूंथने में ¼ कप पानी लगा है.
मुठियां बनाइए
बेसन से थोड़ा सा आटा तोड़िए और इसे हाथ से बाइन्ड करते हुए मुट्ठी से दबाकर मुठिया का आकार दे दीजिए. इसी तरह आटे से सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिए.

मुठिया तलिए
कढ़ाई में घी डालकर गैस पर गरम कर लीजिए. कढ़ाई पर हाथ ले जाकर घी चैक कर लीजिए कि गरम हुआ या नही. हाथ पर हल्की सी गर्माहट लग रही है, घी मध्यम गरम है. घी में मुठिया तलने के लिए डाल दीजिए. मुठियां को धीमी आंच पर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.
नीचे की ओर से सिक जाने के बाद, मुठियां को पलट दीजिए और चारों ओर से मुठिया के गोल्डन ब्राउन होने के बाद इन्हें निकाल लीजिए. बची हुई मुठियां को भी तल लीजिए और फिर, गैस बंद कर दीजिए. एक बार की मुठिया तलने में लगभग 9 से 10 मिनिट लग जाते हैं. मुठिया को थोड़ी देर ठंडा होने दीजिए. कढ़ाई में बचे घी को छानकर रख लीजिए. इसे बाद में बर्फी के मिश्रण में मिलाया जाएगा.
मुठिया पीसिए
मुठिया के ठंडा होने के बाद, इन्हें एक-एक करके खल-बट्टे में डालकर मोटी-मोटी तोड़ लीजिए. बहुत ही खस्ता मुठिया हैं कि ये हाथ से भी टूट रही हैं. फिर, इन कुटी हुई मुठियां को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए. इससे दानेदार भुना बेसन तैयार हो जाएगा.
चाशनी बनाइए
चाशनी बनाने के लिए पैन में चीनी और ½ कप पानी डालकर गैस जलाकर रख दीजिए और चाशनी को चीनी घुलने तक पका लीजिए. चाशनी में पूरी तरह उबाल आने के बाद, चाशनी चैक कर लीजिए. पहले गैस कम कर दीजिए और चाशनी को चमचे से गिराकर देखिए. चाशनी की आखिरी बूंद बिल्कुल तार की तरह गिरकर जानी चाहिए.
चाशनी को एक अन्य तरीके से भी चैक कर सकते हैं. इसके लिए, चाशनी की 1 से 2 बूंदे प्याले में गिरा लीजिए और ठंडा होने के बाद, इसे अपनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिए, अच्छा तार आ रहा है. चाशनी बनकर तैयार है.

गैस बिल्कुल धीमी कर दीजिए और चाशनी में बेसन का चूरमा डाल दीजिए. साथ ही काजू और इलाइची पाउडर भी डाल दीजिए. बेसन चूरमा और चाशनी को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. छानकर रखे हुए घी में से थोड़ा सा घी इस मिश्रण में डाल दीजिए और मिला दीजिए. बर्फी जमने के लिए तैयार है.
बर्फी जमाइए
बर्फी जमाने के लिए प्लेट को घी से चिकना कर लीजिए. थोड़ा सा और घी बर्फी के मिश्रण में डालकर मिक्स कर दीजिए. इससे बर्फी बहुत ही नरम बनकर तैयार होगी.
बर्फी के मिश्रण को जमने के लिए प्लेट में डाल दीजिए. मिश्रंण को चम्मच से एकदम सपाट कर दीजिए. इसके ऊपर थोड़े से बादाम और पिस्ते की कतरन डाल दीजिए. मेवों को चम्मच से हल्का सा दबाकर चक्की के अंदर सैट कर दीजिए. बर्फी को जमने के लिए ऎसे ही रख दीजिए.
बर्फी काटिए
बर्फी के जम जाने के बाद इस पर काटने के निशान लगा दीजिए. बर्फी के टुकड़े आप अपनी पसंदानुसार थोड़े से बड़े या छोटे बना सकते हैं. बर्फी के पूरी तरह से जमने के बाद इन्हें अलग कर लीजिए. बर्फी को अलग करने के लिए, प्लेट को नीचे से हल्का सा 5 से 6 सेकेन्ड के लिए गैस पर गरम कर लीजिए और फिर चक्की के टुकड़े अलग कर लीजिए.
बहुत ही स्वादिष्ट मिठास से भरपूर बेसन की चक्की बनकर तैयार है. चक्की को किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 1 महीने तक इस मिष्ठान्न के स्वाद का लुत्फ उठाइए.
सुझाव
- चीनी आप स्वादानुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं.
- बेसन से आटा गूंथते समय आटा एकदम सख्त होना चाहिए.
- मुठिया को धीमी आग पर अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
- दो तार की चाशनी बनाकर चैक ज़रूर करें.
- आप चाहें तो चाशनी में थोड़ा सा पीला फूड कलर डालकर चक्की को पीले रंग का भी बना सकते हैं.
Besan ki Chakki - Rajasthani Besan Burfi - Besani ki Chakki - HOLI RECIPES
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कनिका जी, मुझे खुशी है कि आपको रेसिपी पसंद आई, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: प्रियंका बेसन चक्की को बेसन को घी में भून कर भी बनाया जा साक्ता है लेकिन इस तरह बनी बेसन चक्की अच्छी होती है.
Thanks a lot.
निशा: सुनीता जी, मुझे खुशी है की आपको ये रेसिपी पसंद आई अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
gili hone par kiya Kare
निशा: दिनेश जी, चक्की को कढाई में डालें और धीमी आग पर मेल्ट होने के बाद थोड़ा सा और पकायें और जमादें, ये सही हो जायेगी.
निशा: दिव्या जी, चक्की ज्यादा पकने से हार्ड हो जाती है, आप इस के ऊपर दूध के छीटे मारकर, एकदम धीमी आग पर पूरी तरह मेल्ट होने तक पकायें और फिर से जमा दें, चक्की ठीक हो जायेगी.
निशा: प्रधान जी, रेसिपी को फोलो करें और विडियो भी देखें आप बहुत अच्छे से चक्की बना पाएंगे.
Beshan ki chaaki achi terh nhi jaami
Jis se peace katne m problem ho rhi h
Plz slove my problem
Thnku
निशा: हिमी जी, यदि चक्की सोफ्ट है तो उसे कढाई में वापस डालें धीमी आग पर मेल्ट होने के बाद थोडा और पकायें और फिर से जमादे, अच्छी चक्की बन कर तैयार हो जायेगी.
निशा: रवि जी, बेसन बहुत अधिक सख्त होने के कारण उसमें बाइन्डिंग एकदम कम होने से ये मुठिया टूट सकती है, आटा सख्त लगे, लेकिन उसमें इतना पानी हो कि उसकी बाइन्डिंग हो जाय, मुठिया बिलकुल भी नहीं टूटेंगी.
निशा: रेखा जी, अधिक पकने के कारण एसा हो सकता है, अगर ये खाने में नहीं आ पा रही है तब आप इसे थोडे से दूध के छीटे डाल कर 1/2 घंटे रखें और एकदम धीमी आग पर थोड कर पकायें, मेल्ट होने के बाद फिर जमा दें, चक्की सोफ्ट हो जायेगी.
निशा: गोपाल जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रकाश जी, सूजी नहीं मिलाना चाहते तो आटा मोटा पिसा लें मुठिया अच्छी बनेंगी.
निशा: प्रतिभा जी, खोया मिक्स किया जा सकता है, खोया को अलग से भून कर और बर्फी मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर मिलायें, बर्फी जल्दी बन जायेगी और स्वादिष्ट बनेगी.
निशा: नसीम जी, इसके लिए आटा सख्त ही लगाना है.
निशा: नमिता जी, इसके लिए मोटा बेसन ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: श्वेता जी, अब तो इसमें कुछ नही किया जा सकता. आप अगली बार जब भी बेसन चक्की बनाएं, तो चीनी सही अनुपात में लीजिए. धन्यवाद.
निशा: रेवा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृ्प्ति जी, आधा किलो बेसन में 120 ग्राम घी मिलाएं और चाशनी के लिए 600 ग्राम चीनी लीजिए.
निशा: बबली जी, इसके लिए 2 तार की चाशनी बना लीजिए.