ठंडाई पाउडर - Instant Thandai Recipe - Thandai Powder - Thandai Masala

📅 7 मार्च 2017 👁 1.6 लाख बार देखी गई 💬 21 कमेंट ★ 3.4 (949)

होली के दिन ही सुबह ठंडाई बनाने की याद आए, तो घबराएं नही, झटपट ठंडाई पाउडर की रेसिपी से ठंडाई तैयार कीजिए और उत्सव का आनंद लीजिए.

Read - Instant Thandai Recipe - Thandai Powder - Thandai Masala Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thandai Masala

  • चीनी- 350 ग्राम (1.5 कप)
  • बादाम- 60 ग्राम (1/3 कप)
  • दूध- 1/2 लीटर 
  • पिस्ते- 30 ग्राम (1/4 कप)
  • खरबूजे के बीज- 30 ग्राम (1/4 कप) 
  • सौंफ- 30 ग्राम (1/4 कप) 
  • इलायची पाउडर- 10 ग्राम (3 छोटी चम्मच) 
  • काली मिर्च- 5 ग्राम (1.5 छोटी चम्मच)

विधि - How to make Instant Thandai

मिक्सर जार में सौंफ, काली मिर्च और 100 ग्राम चीनी डालकर बारीक पीस लीजिए. पिसे हुए मिश्रण को छलनी में डालकर छान लीजिए. छलनी में बचे हुए मोटे मिश्रण को एक बार फिर से मिक्सर में डालकर चीनी के साथ पीस लीजिए. फिर से इसे छान कर प्याले में निकाल लीजिए.

इसके बाद, मिक्सर जार में बादाम, पिस्ते, खरबूजे के बीज, इलाइची पाउडर और बची हुई चीनी भी साथ डालकर बारीक पीस लीजिए. इस मिश्रण को सौंफ और काली मिर्च के मिश्रण में ही डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इस सारे मिश्रण को एकबार फिर से छान कर ले लीजिए ताकि मिश्रण एकसार हो जाए. ठंडाई पाउडर बनकर तैयार है.

पाउडर से ठंडाई बनाने के लिए
एक गिलास में थोड़ा सा दूध डाल लीजिए और इसमें 9 चम्मच ठंडाई पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए रख दीजिए.

आधे घंटे बाद ठंडाई वाला दूध, बाकी दूध और बर्फ के टुकड़े मिक्सर जार में डाल दीजिए और बर्फ के टुकड़े घुलने तक मिक्स कर लीजिए. ठंडाई बनकर के तैयार है, इसे गिलास में निकाल लीजिए.

ठंडाई को गार्निश करने के लिए थोड़े से पिस्ते ठंडाई के ऊपर डाल दीजिए. ठंडी-ठंडी ठंडाई को ऎसे ही सर्व कीजिए. ठंडाई पाउडर को किसी भी एअर-टाइट कंटेनर में भरकर रख दीजिए और 2 मास तक इसका उपयोग कीजिए.

सुझाव

  • ठंडाई पाउडर को दूध में डालकर आधे घंटे के बाद उपयोग में लाने से ठंडाई का स्वाद ज्यादा अच्छा आता है क्योंकि आधे घंटे में मेवे अच्छे से फूलकर अपना फ्लेवर छोड़ देते हैं. आप चाहे, तो तुरंत भी ठंडाई सर्व कर सकते हैं. 
  • इलाइची पाउडर की जगह साबुत इलाइची भी ले सकते हैं. अगर आप साबुत इलाइची ले रहे हैं, तो इन्हें छीलकर चीनी और सौंफ के साथ ही पीस लें. 
  • ठंडाई बनाने के लिए ताजा दूध ले सकते हैं या फिर दूध को उबालकर ठंडा करके भी लिया जा सकता है. 
  • 1 गिलास ठंडाई बनाने के लिए 3 चम्मच ठंडाई पाउडर पर्याप्त होता है.

Instant Thandai Recipe - Thandai Powder - Thandai Masala

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (949 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (21)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Yogesh
निशा जी क्या हम खरबूजे की जगह तरबूज के बीज यूज कर सकते हैं
NishaMadhulika
Yogesh जी, खरबूजे के बीज ही यूज करने हैं.
jyoti
can it be useful in summer.
Ismein apne dry fruits ko bhigoya nahin hai jabki thandai paste mein bhigo kar banaya hai.
NishaMadhulika
ज्योति जी, आप इसे जब चाहें पी सकते हैं और पाउडर बनाने के लिए सूखा मिश्रण ही उपयोग में लाना होता है.
SHOBHNA
5 gram ya 1.5 sppon kali mirch saboot leni h ya powder
NishaMadhulika
शोभना जी, 5 ग्राम बराबर होती है (1.5 छोटी चम्मच) के. यह साबुत लेनी है. आप इसके लिए विडियो जरुर देखें इससे आपको सारी चीजें और अच्छे से पता चल पाएंगी.
Shweta Maheshwari
Nice receipe

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sandeep ramane
अगर हमे 300ग्लास ठन्दाइ बनानी है
तो कितनी समुग्री लगेगी
subhashchandra vishnu kulkarni
superb.
this will be useful in SUMMMER .
Can one use NUTMEG Powder with this?

निशा: सुभाष जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
LALITA Kalra
Thanks Nisha ji for thundai recipe..

निशा: लतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kapil Kumar
Mera aapse nivaden hai ki aap recipe k sath ye bhi batay ki vaha kitne logo k liye hai.

निशा: कपिल जी, वैसे तो मैं अपनी अधिकांश रेसिपी में ये बताने की कोशिश करती हूं की ये कितने लोगों के लिए पर्याप्त रहेगी,हो सकता कि किसी रेसिपी में न बताय हो मैं कोशिश करूंगी कि सारी रेसिपी में ये बताऊं.
varsha
mam mujhe heenggoli ya haazmola ki recipe bataya plz

निशा वर्षा जी, मैं जल्द ही ये रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
deepa singh
Thank you, nisha jii, aap recipe ke end mai bahut achhi kaam kii batain batati hai, dhanyabad

निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Seema arya
Dear nishamadhulika mam pls.kya aap batayegi ki is masale me se kitne glass thandai banegi
निशा: सीमा जी, इतने पाउडर से 20-25 गिलास ठंडाई बन जायेगी.
Priyanka Singh
Madam ye to superb hai, ab market se lena nahi padega thandai

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi jain
Namaste Nisha aunty Apne to India ki yaad dila Di. Mera Mumma bhi aise hi thanda bana Kar rakhti jai.. hum log isme khas khas ( poppy seeds) aur gulab ki pankuri bhi add karte hai

निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां, कुछ लोग इसमें खसखस और गुलाब की पंखुड़ियां भी डालते हैं.
Ritu
Thankyou so much Nisha ji

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Rahul Jain
Kya Powder ko Hot Milk me MIla ker rakhna hai Ya Cold Milk me


निशा: राहुल जी. ठंडाई पाउडर को दूध में मिलाकर नहीं रखा जाता है, इसे पाउडर फोर्म में ही रखते हैं, जब आप ठंडाई बनाना चाहें तब ठंडा दूध यूज करें, ज्यादा ठंडा चाहें तो आइस क्यूब भी डाल सकते हैं, और अगर आप किसी कारण से ठंडा दूध पीना नहीं चाहते तब इस पाउडर को गरम दूध में भी मिलाकर पी सकते हैं, लेकिन तब इसे ठंडाई नहीं कह सकते.
­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­
Vivek Tiwari
Isme kaju bhi dal skte h

निशा: विवेक जी, हां इसमें काजू या अपनी पसंद के कोई भी सूखे मेवे डाल सकते हैं.
Rajnish Chaurasia
wow...wonderful recipe. I will definitely try this on holi

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
usha
क्या इस पाउडर को बना कर रख सकते है और कितने टाइम तक save रहेगा ये पाउडर,,,

निशा: उषा जी, हां, आप इसे बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख सकते हैं, इसे आप फ्रिज के अन्दर रखें यह 3-4 महीने तक उपयोग में लाया का सकता है.