मालपुआ- मिल्क पाउडर - Malpua Recipe - Rajasthani malpua using Milk Powder - Malpua banane ki vidhi

📅 3 मार्च 2017 👁 1.7 लाख बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 3.9 (850)

मावा मालपुओं जितने ही टेस्टी, कम समय में बन जाने वाले मिल्क पाउडर-मालपुआ किसी भी त्यौहार या उत्सव के लिए खास.

Read - Malpua Recipe - Rajasthani malpua using Milk Powder Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajsthani malpua using Milk Powder

  • मैदा- ½ कप (60 ग्राम)
  • मिल्क पाउडर- ½ कप (60 ग्राम)
  • चीनी- 1 कप (250 ग्राम)
  • दूध- 1 कप 
  • बादाम- 6 से 7 (बारीक कटे हुए)
  • पिस्ते- 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
  • इलाइची- 4 (दरदरी कुटी हुई)
  • घी- मालपुए तलने के लिए

विधि - How to make Malpua

बैटर बनाइए
किसी बड़े प्याले में मैदा और मिल्क पाउडर डाल दीजिए. फिर, इसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुए एकदम चिकना घोल बना लीजिए. घोल गाढ़ा लगने पर, थोड़ा सा दूध और डाल लीजिए. घोल बिलकुल चम्मच से धारदार गिरने वाली कन्सिस्टेन्सी का बनना चाहिए. इस बैटर में 1 कप दूध का इस्तेमाल किया गया है. बैटर को 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए, जिससे बैटर अच्छे से फूलकर तैयार हो जाए.

चाशनी बनाइए
इसी दौरान, चाशनी बना लीजिए. एक बर्तन में चीनी और उसी के बराबर यानिकि 1 कप पानी डाल दीजिए. गैस जलाकर चाशनी को चीनी घुलने तक पका लीजिए. चाशनी को बीच-बीच में चला लीजिए. पानी में चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 2 से 3 मिनिट और पका लीजिए.

चाशनी चैक कीजिए
एक प्याली में चाशनी की एक-दो बूंद गिराइए और उंगली से बूंद छूकर अंगूठे और उंगली के बीच चिपकाकर देखिए कि शहद की तरह चिपक रही हो. अगर यह शहद की तरह चिपक रही है, तो चाशनी तैयार है. गैस बंद कर दीजिए. चाशनी के बर्तन को गैस से उतारकर जाली स्टैन्ड पर रख दीजिए. चाशनी में इलाइची पाउडर डाल दीजिए.

मालपुए तलिए
पैन में घी गरम कर लीजिए. घी के गरम होने पर धीरे धीरे चमचे से बैटर घी में गिराइए और धीमी आग पर मालपुए तलिए. मालपुओं को नीचे से हल्के से सिकते ही पलट दीजिए और मालपुओं को दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तलिए.

दोनों ओर से सिकते ही मालपुओं को पलटे की मदद से कलछी पर रख लीजिए और पलटे से हल्का सा दबाकर घी निचोड़ दीजिए और इन्हें निकालकर प्लेट में रख लीजिए. सभी मालपुए बिलकुल इसी प्रकार डालकर-तलकर तैयार कर लीजिए.

चाशनी में मालपुए डुबोइए
प्लेट में निकाले हुए मालपुओं को चाशनी में डाल दीजिए और इन्हें चाशनी में 2 से 3 मिनिट तक डूबे रहने दीजिए. 3 मिनिट बाद, मालपुओं से अतिरिक्त चाशनी बर्तन में ही निचोड़कर, इन्हें एक प्लेट में रख लीजिए. बाकी मालपुए भी चाशनी में डालकर, फिर निकालकर इसी तरह तैयार कर लीजिए. एक बार के मालपुए तलने में 5 से 6 मिनिट लग जाते हैं.

मालपुए सर्व करने के लिए एक प्लेट में लगा लीजिए और इनके ऊपर थोड़ी सी बादाम और पिस्ते की कतरन डाल दीजिए. मिठास से भरे मिल्क पाउडर मालपुए एकदम तैयार हैं. मालपुओं को किसी भी त्यौहार या खास मौके पर बनाइए और रबड़ी के साथ या ऎसे ही सर्व कीजिए.

सुझाव

  • बैटर बनाते समय ध्यान रखें कि बैटर में गुठलियां बिल्कुल न रहें और बैटर एकदम चिकना तैयार हो. 
  • बैटर को 15 से 20 मिनिट के लिए फूलने अवश्य रखें और मालपुए तलने डालने से पहले बैटर को एक बार और थोड़ा सा फैंट लें
  • मालपुए हल्के गरम घी में धीमी आग पर ही तलें. 
  • चाशनी बनाने के लिए चीनी के बराबर ही पानी डालें. पानी में चीनी घुल जाने के बाद, चाशनी को बस 2 से 3 मिनिट ही पकाइए और फिर चैक कर लीजिए. 
  • सामग्री 10 से 11 मालपुए बनाने के लिए पर्याप्त

Malpua Recipe - Rajasthani malpua using Milk Powder - Malpua banane ki vidhi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (850 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kavita gurjar
Bahut acha
Maithily Saran Gupta
बहुत बहुत धन्यवाद Kavita gurjar
Neha
Main jab pua talti hu to kadhai k tale me chipkta h
NishaMadhulika
नेहा जी, घी अच्छे से गरम होना चाहिए और बैटर सही कंसीस्टेंसी का बना होना भी जरूरी है.
Arpita Shrivastav
namaste Nisha ji,
Malpue Milk powder ki yeh bohot acchi recipe he, isse jarur banaugi,
Magar Nisha ji me jab b malpue banati hu, wo beech se thode mote aur sakht ho jate hai, jabki kinare acche crispy rehte he.
Aisa kyo hota hai, plz guide kijiye.
Thank you Nisha ji.

निशा: अर्पिता जी, आप इसे शहद से भी बना सकते हैं. मैं जल्द ही शहद से बनने वाले मुरब्बा की रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Shikha maurya
निशा जी कृपया अपनी रेसिपी में ये जरूर लिखे कि ये मालपुए नॉन स्टिक पैन में ही तलें।क्युकी मैंने बहुत कोशिश की अन्य कड़ाही में इसे बनाने की।लेकिन कड़ाही की तली में माल पुआ चिपक जा रहा था।
आप की ये रेसिपी मुझे और मेरे घर वालो को बहुत ही पसंद आई।इसके लिए आपका हृदय से धन्यवाद।,☺️

निशा: शिखा जी, आप सही कह रहे हैं कि नानस्टिक कढ़ाई में तलने से आसानी होती है, लेकिन फ्लेट कढ़ाई जो नानस्टिक न हो उसमें घी को थोड़ी देर तक गरम होने दें, जब वह अच्छा गरम हो जाय तब गैस धीमी करके उसे मीडियम गरम रहने दें, उसमें भी पूये अच्छे तलकर तेयार हो जायेंगे.
kishori
very nice recipe

निशा: किशोरी जी, धन्यवाद.
Sheela
Nisha ji maalpua kitne Dino tak chal sakta hai.

निशा: शीला जी, ये मालपुए फ्रिज में रखकर 7-8 दिनों तक खाए जा सकते हैं.
Ritu
Thankyou so much Nisha ji

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Vipin dubey
Kyaa mem ghi ki jagah or kuch use nahi kar sakte he kya

निशा: विपिन जी, घी में बने मालपुए अधिक स्वादिष्ट होते हैं. घी में ना बनाना चाहे, तो कोई भी वेजीटेबल अॉयल इस्तेमाल कर सकते हैं.
Harpreet
Yummy recipe

निशा: हरप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mansi khatri
Nishaji ye to bahut jaldi ban jayegi, Mai holi par khud banakar sabhi ko surprise dungi.

निशा: मान्सी जी, आप इसे बनाइए और मै आशा करती हूं कि आपके द्वारा बनाए हुए मालपुए सभी को पसंद आए.