मक्के की मठरी (Corn Flaky Biscuits – Makki ki Mathari)

आप सर्दियों के मौसम में मक्का का कितना प्रयोग करते हैं? मक्का से बने हुये व्यंजन हमें सर्दी से बचने में मदद करते हैं. आइये आज शाम को चाय के साथ गरमागरम मक्की की मठरी (Makki ki Mathari) बनाते हैं.
Read- Corn Flaky Biscuits – Makki ki Mathari Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki ki Mathari
- मक्के का आटा - 2 कप
- तिल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काली मिर्च - 20 से 25
- तेल - आटे में डालने और तलने के लिये
विधि - How to make Makki ki Mathari
काली मिर्च को दरदरा कूट लीजिए.
मक्के के आटे में काली मिर्च, तिल, जीरा, नमक, अजवायन और 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. इतना आटा गूंथने में 3/4 कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा है. आटे को 10-15 मिनिट के लिये ढककर सैट होने के लिये रख दीजिये.
15 मिनिट बाद, आटे को मसलमसल कर और मुलायम कर लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गूथे हुये आटे से थोड़ा थोड़ा आटा निकालिये, गोल करके लोइयां बना लीजिए. इतने आटे से 20 लोइयां तैयार हो जाएंगी. तेल में थोड़ा सा आटा डालकर चैक कर लीजिए. अगर यह सिककर ऊपर आ रहा है, तो तेल सही गरम है.
एक लोई उठाकर दोनों हाथों की हथेलियों की सहायता से बढ़ाइये और गरम तेल में डालिये. 5-6 मठरी बनाकर एक साथ तेल में डाल दीजिये. मीडियम आग पर पलट पलट कर तलिये. गोल्डन ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखिये. एक बार की मठरी तलने में 10 से 12 मिनिट लग जाते हैं. इसी तरह सारी मठरियां तलकर तैयार कर लीजिये.
गरमागरम और क्रिस्पी मक्की की मठरी तैयार है, . इन मठरियों को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने भर तक जब भी आपका मन करे चाय के साथ मक्की की मठरियां खाइये.
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका जी, अभी हमने मक्के के आटे से नाचोज बनाये हैं, जिन्हैं 1-2 महिने तक रखकर खाया जा सकता है, मैं और भी रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अक्षय जी, आप रैसिपी को ध्यान से पढे़ आप इसे बना सकेंगे.
We enjoyed your products.
Now a days fried namkeen sevian of corn flour are very popular in the market We would like to know how these are made
Thanking you
With regards
R K Aggarwal
.
निशा: स्नेहल, आटे में गूंथते समय तेल नहीं डाला जाय या मठरी एकदम धीमी आग पर बहुत देर तक तली जाय तब वे सख्त हो सकती हैं.
निशा: क्रान्ति जी, आप सही कह रही हैं, लेकिन मठरियां तो ओइल में फ्राइ करके ही बनती हैं.
My mother in law and my husband enjoy my
Dishes and my daughter Akku too
निशा: ऊषा, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी हां कसूरी मेथी डाली जा सकती है.
निशा, जसमीत जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्य़वाद.
निशा: संदीप, स्वीट कार्न वेज सूप का वीडियो तो हमने बना दीया है, मैं इसके लिये रैसिपी भी लिख दूंगी.
Your website about recipes of all kinds has got nice collection and all of those which i had in my mind all the time,thus thank you very much for such cool recipes,Regards,
maine ye mathri try kari. kuch patli banayi kuch moti, par uss time garam garam to sabko pasand aayi. jo container me hain wo ajeeb se ho gayi hai.. jabki dheeme aanch par hi banayi thi. karan bata sakengi aap. Regards,
Garima
निशा: गरिमा, क्या आपने गरम मठरी डिब्बे में बन्द कर दीं थीं? एकदम गरम मठरी डिब्बे में तुरंत बन्द न करें.
ur recipes are realy sooooooo good read ur recipes i get lots of ideas in my mind i have very thankful of u
greatly thanking you
निशा: मनीषा, दही को फैट कर डालिये, कड़ी में उबाल आने तक चमचे से लगातार चलाते रहिये, कड़ी रैसिपी को भी पढ़ लीजिये.
your site & receipes are really wonderful, i have earned unlimited compliments just because of U.Thanks a ton boss.Now could U pl tell me how to make boiled spicy sweet Corn.
waiting for your responce.
निशा: सीमा, स्वीट कार्न को भाप में पका लीजिये इसके बाद प्याले में निकालिये स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, मक्खन और नीबू डाल कर मिला दीजिये या स्वीट कार्न प्याले में डालिये मक्खन, नमक डालिये और 3-4 मिनिट माइक्रोवेव में पका लीजिये स्वादानुसार मिर्च और नीबू का रस डालिये मिलाइये, स्वादिष्ट स्वीट कार्न तैयार है मिनटों में.
bahut log cooker me cake banate hai kaise
khana banana itna interesting
kabhi nahi laga