पनीर ब्रेड पकौड़ा - Bread Paneer Pakora - Cottage Cheese Bread Pakora - Stuffed Paneer Bread Pakora

📅 27 फरवरी 2017 👁 80.2 हज़ार बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 2.7 (807)

उम्दा ज़ायके का पनीर ब्रेड पकौड़ा सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के लिए खास, बच्चों को खूब भाए यह टमैटो केचअप के साथ. 

Read - Cottage Cheese Bread Pakora - Stuffed Paneer Bread Pakora Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Paneer Bread Pakora

  • ब्रेड- 4 स्लाइस
  • बेसन- 1.5 कप
  • पनीर- 150 ग्राम
  • हरा धनिया- 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक- ½ इंच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • अजवायन- ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 1 पिंच
  • चाट मसाला- ½ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच से जरा सा ज्यादा या स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

विधि - How to make Cottage Cheese Bread Pakora

बेसन का बैटर बनाइए
किसी बड़े प्याले में बेसन लेकर थोड़ा सा पानी डालकर इसे गुठलिया खत्म होने तक घोल लीजिए. जब घोल चिकना तैयार हो जाए, तब उसमें और पानी मिलाकर पतली कन्सिस्टेन्सी का घोल बना लीजिए. तैयार घोल पकौड़े की कन्सिस्टेन्सी से थोड़ा पतला होना चाहिए. इतने बेसन में 1 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.

घोल में अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और ¾ छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. सभी मसालों को बैटर में अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद, बैटर में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. बैटर तैयार है.

स्टफिंग तैयार कीजिए
एक प्लेट में पनीर को कद्दूकस कर लीजिए. इसके बाद, पनीर में 1/3 छोटी चम्मच या स्वादानुसार नमक, अदरक, हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डाल दीजिए. पनीर में मसाले अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर, इसमें चाट मसाला डालकर मिला दीजिए. स्टफिंग तैयार है.

स्टफिंग भरिए
एक ब्रैड प्लेट में रखिए और इस पर स्टफिंग रखिए और अच्छे से फैलाकर लगा दीजिए. फिर, इस पर दूसरी ब्रेड रखिए और अच्छे से दबा दीजिए. इसके बाद, ब्रेड को चाकू से बीच में से आधा करते हुए तिकोनाकार काट दीजिए. इसी तरह से सारी ब्रेड को स्टफिंग भरकर व काटकर तैयार कर लीजिए.

पकौड़े तलिए
कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. गरम तेल में जरा सा बैटर डालकर चैक कीजिए. बेसन तलकर तुरंत ऊपर आ रहा है, इसका मतलब है कि पकौड़े तलने के लिए तेल उपयुक्त गरम है. भरी हुई ब्रेड को उठाकर सावधानी से बेसन के घोल में डालकर घोल को ब्रेड पर सभी ओर लपेट लीजिए और पकौड़ा तलने के लिए गरम तेल में डाल दीजिए. थोड़ा सा तेल कलछी से पकौड़े के ऊपर वाली साइड डालकर पकौड़ा सेकिए. नीचे की ओर से पकौड़ा थोड़ा सा सिक जाते ही, इसे पलट दीजिए और दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.

अच्छे से सिक जाने के बाद पकौड़े को कलछी पर थोड़ा सा तिरछा करके रोककर कड़ाही से बाहर निकाल लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कड़ाही में ही चला जाए. इसी प्रकार सारे पकौड़ों को तलकर तैयार कर लीजिए.

छोटे साइज के पकौड़े बनाने के लिए, भरी हुई ब्रेड को चार टुकड़ों में काट लीजिए और पहले वाले पकौड़ों की भांति ही बेसन के घोल में डिप करके कड़ाही में तल लीजिए.

स्वाद में लाज़वाब पनीर ब्रेड पकौड़ा तैय़ार हैं. पकौड़ों को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या कसूंदी या किसी भी अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व कीजिए और कॉफी या चाय की चुस्कियों के साथ मज़े से खाइए. 

सुझाव

  • बेकिंग सोडा से पकौड़े क्रिस्पी बनते हैं. आप चाहे, तो बिना बेकिंग सोडा के भी पकौड़े बना सकते हैं. 
  • बारीक कटे अदरक के बदले ½ छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट भी इस्तेमाल किया सकता है.
  • बच्चों के लिए पकौड़े बना रहे हैं और उन्हें मिर्च नापसंद हो, तो मिर्च ना डालें. 
  • स्टफिंग में आप अपनी पसंदानुसार सब्जियां जैसे कि पालक, शिमला मिर्च इत्यादि बारीक काटकर भी डाल सकते हैं. 
  • चाट मसाला उपलब्ध न हो, तो थोड़ी-थोड़ी मात्रा में धनिया पाउडर, अमचूर और गरम मसाला स्टफिंग में डाल सकते हैं. 
  • ब्रेड को बेसन के घोल में डालते हुए सावधानी रखें क्योंकि ब्रेड घोल में जल्दी से गल जाती है. इसलिए, उसे तुरंत लपेटकर जल्दी से तेल में तलने डाल दें. 
  • छोटे पकौड़े आसानी से बनाए जाते हैं.

Bread Paneer Pakora - Cottage Cheese Bread Pakora - Stuffed Paneer Bread Pakora

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (807 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rekha Kadam
oh your receipes are tooooo easy to make . mostly all the ingredients are always there in the house. You can instantly make things whenever our children demand anything.

निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
रवि गुप्ता
निशा जी मिर्ची वडा जब हम होटल में खाते ह उन पर बेसन के घोल की परत बहुत मोटी होती ह जो की बहुत स्वादिष्ट होती ह घर पर हम इस घोल को कैसे तइयार कर सकते ह plzz help

निशा: रवि जी, बेसन का घोल थोडा़ गाढा़ बनाएं तो मिर्च के ऊपर अच्छी मोटी परत आयेगी.
Abhijit
Nishaji Thank U Very Much For Your Zabardast Recepies mujhe chai tak thik se banate nahi aati thi aur aaj aapke videos ki wajah se mujhe ek se ek item banate agaye .... Thanks again

निशा: अभिजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
DEEPAKKUMARGUPTA
Mam aapki wajah se mujhe tasty khana banana aa gya hai. avi pura perfect nahi hua hoo but ho jaunga kyonki aapka receipe video jo mere saath hai.

निशा: दीपक जी, ये आपकी लग्न और मेहनत ही है जो आप अच्छे से रेसिपी बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं, आप बहुत अच्छे से सभी कुछ बना सकेंगे. धन्यवाद
Keka dutta
Nisha ji your recipes are too good

निशा: केका जी, धन्यवाद.
Harpreet
Hello g appki respi bohat bohat vadia hoti hai

निशा: हरप्रीत जी, धन्यवाद.
Harpreet
Hello g appki sabi respi bohat vadia hoti hai

निशा: हरप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vidya
Wow, so yummy. Thanks for the recipe.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.