नारियल बीन्स फ्राई - Green Beans With Coconut Recipe - Beans Thoran - Beans Stir Fry - Beans Poriyal

📅 3 मार्च 2017 👁 58.8 हज़ार बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 3.5 (622)

फ्रेन्च बीन्स और कद्दूकस किए नारियल से बनी दक्षिण भारतीय सब्जी- नारियल बीन्स फ्राई, स्वाद में एकदम बेहतरीन.

Read - Beans Thoran - Beans Stir Fry - Beans Poriyal Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Beans Thoran

  • फ्रेन्च बीन्स- 250 ग्राम
  • नारियल- ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • जीरा- ¼ छोटी चम्मच
  • राई- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • अमचूर पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Beans Poriyal

बीन्स को अच्छे से पानी से धो लीजिए और फिर इनका पानी सूखने तक इन्हें ऎसे ही रखे रहने दीजिए. इसके बाद, बीन्स के डंठल काटकर हटा दीजिए. बीन्स का बंच बनाकर चाकू से या चॉपिंग बोर्ड पर रखकर ½ से ¾ इंच के टुकड़ों में काट लीजिए.

कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. इसमें जीरा और राई डाल दीजिए. राई तड़कने के बाद, तेल में हींग, हल्दी पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मसाले को थोड़ी देर भून लीजिए. फिर, इसमें कटी हुई बीन्स डाल दीजिए. साथ ही नमक व लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मसाले को मिक्स कर दीजिए और सब्जी को ढककर धीमी आग पर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिए.

5 मिनिट बाद, सब्जी को चमचे से अच्छे से चला लीजिए. बीन्स को चमचे से दबाकर चैक कर लीजिए. बीन्स पक गई हैं, क्रन्ची लग रही हैं. अब, बीन्स में अमचूर पाउडर और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और सब्जी को खुला ही 1 से 2 मिनिट पकने दीजिए.

2 मिनिट बाद, नारियल बीन्स की सब्जी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को एक प्याले में निकाल लीजिए.

अनोखे स्वाद से भरी नारियल बीन्स फ्राई परोसने के लिए तैयार है. इतनी सब्जी परिवार के 4 से 5 सदस्यों को साइड डिश की तरह सर्व की जा सकती है. इस सब्जी को चपाती, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिए और भोजन का भरपूर आनंद उठाइए.

सुझाव

  • आप चाहे, तो जीरा और राई में से कोई भी एक डाल सकते हैं.
  • बीन्स बहुत जल्दी पक जाती हैं और ये थोड़ा क्रन्ची ही अच्छी लगती है. इसलिए इन्हें ज्यादा देर तक ना पकाएं. 

Green Beans With Coconut Recipe - Beans Thoran - Beans Stir Fry - Beans Poriyal

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (622 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manoj Singh
टिप्पणीnice chef all food very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Manoj Singh
Guddi goyel
Yeah dish bahut achi lagy
NishaMadhulika
Guddi goyel , बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Mamta
Hello Nisha ji, isme nariyal kon sa istemaal krna hai sukha ya pani wala

निशा: ममता जी, इसमें ताजे नारियल का इस्तेमाल करना है.
Chinki
Hello mam mujhe ke bataye aap ke 2/3 cup half cup se jayada Hota h ke kam kyu ke mujhe dal ke quantity 2/3 cup leni h MATLAB kitni lege

निशा: चिंकी जी, हां 2/3 कप 1/2 कप से ज्यादा होता है. 2/3 कप = 10 टेबल स्पून + 2 छोटी चम्मच.

Bimla Kaul
Kaali mirch dal sakte hai

निशा: बिमला जी, हां, आप अपने स्वादानुसार थोड़ी सी काली मिर्च भी डाल सकती हैं.
Nitika Arora
bahut hi tasty dish lag rhi hai.

निशा: नितिका जी, धन्यवाद.