मटर का निमोना - Matar ka Nimona - Grean Peas Nimona - Potatoes and Green Pea Curry

📅 22 फरवरी 2017 👁 2.3 लाख बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 2.7 (798)

मटर से बनी विभिन्न सब्जियों से स्वाद में एकदम अलग, उत्तरी भारतीय लोकप्रिय व्यंजन मटर का निमोना, चावल के साथ लगे बेमिसाल.

Read - Matar ka Nimona - Grean Peas Nimona - Potatoes and Green Pea Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Grean Peas Nimona

  • हरी मटर के दाने- 1 कप 
  • आलू- 1 (छिला हुआ)
  • टमाटर- 2 (250 ग्राम)
  • सरसों का तेल- 3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक का टुकड़ा- ½ इंच
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Matar ka Nimona

निमोना बनाने की शुरूआत कीजिए मटर को पीसने से. थोड़े से मटर के दाने छोड़कर बाकी मटर मिक्सर जार में डालिए और इनको मोटा पीसकर तैयार कर लीजिए. पिसी हुई मटर को साबुत मटर के प्याले मे ही निकाल लीजिए. मटर के बाद, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को काटकर जार में डाल दीजिए और इन सभी को बारीक पीसकर तैयार कर लीजिए. फिर, आलू को पतला-पतला काट लीजिए.

कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और इसमें 3 टेबल स्पून सरसों का तेल डाल दीजिए. तेल गरम होते ही कड़ाही में कटे हुए आलू डाल दीजिए और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने के बाद, आलू को पलट दीजिए और सभी ओर से अच्छे से सिकने दीजिए.

फ्राइड आलू को प्लेट में निकाल लीजिए. बचे हुए तेल में जीरा और हींग डाल दीजिए और आंच धीमी कर दीजिए ताकि मसाले जले ना. साथ ही धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और टमाटर हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. मसाले को मध्यम आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग न होने लगे.

मसाला भुन जाने पर पैन में मटर डाल दीजिए. इन्हें थोड़ा चलाते हुए 2 मिनिट तक भून लीजिए. फिर, मटर को ढककर धीमी आग पर 3 से 4 मिनिट तक पकने दीजिए. बीच में मटर को एक या दो बार चमचे से चला दीजिए.

4 मिनिट बाद, मटर को फिर से चला लीजिए और इसे चैक कर लीजिए. इसके लिए, साबुत मटर को दबाकर देखिए, ये नरम होनी चाहिए. मटर के नरम होने के बाद, इसमें 1 कप पानी और तले हुए आलू डाल दीजिए. आंच थोड़ी सी बढ़ा लीजिए. इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिला दीजिए. साथ ही हरा धनिया भी डालकर मिक्स कर दीजिए. इसे ढककर 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

3 मिनिट बाद, इसे चला लीजिए, निमोना बनकर तैयार है, इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. निमोने पर थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गार्निश कर लीजिए.

उम्दा ज़ायके का हरे मटर का निमोना बनकर तैयार है. चावल के साथ में ये निमोना बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे चपाती, परांठे या पूरी के साथ भी परोस सकते हैं. जब भी साधारण मटर की सब्जी से अलग तरह का कुछ खाने का मन हो, तब इसे बनाइए, खाइए और खिलाइए.

सुझाव

  • निमोना सरसों के तेल में अधिक स्वादिष्ट बनता है. वैसे आप कोई भी कुकिंग अॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • मिर्च की मात्रा आप अपने स्वादानुसार घटा या बढ़ा सकते हैं.

Matar ka Nimona - Grean Peas Nimona - Potatoes and Green Pea Curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (798 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Abhishek
मटर को उबाल कर ठंडा करके हाथो से मैश करके बना सकते है क्योंकि हमारे पास मिक्सर नही है हम विद्यार्थी जीवन व्यतित कर रहे है फिलहाल में कृपया मेरे प्रश्न का उत्तर देने की कृपा करें (निशा मैडम)

निशा: अभिषेक जी, आप मटर को मैश करके बना सकते हैं, निमोना अच्छा बनेगा.
vivek sharma
main bhi try karunga banaa ne ki
dekhte hai bacho ko pasand aaegi ya nahi..

निशा: विवेक जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें. मुझे उम्मीद है की आपको ये रेसिपी पसंद आएगी.
rakhiinindia.in
Very nice and simple recipe Matar ka Nimona - Grean Peas Nimona - Potatoes and Green Pea Curry I tried it and it came out superb...thanx

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti Phule
Mam humare ghar mei refined oil use hota hai. Usme bhi tasty banegi?

निशा: ज्योति जी, मटर के निमोने सरसों के तेल में अधिक स्वादिष्ट बनते हैं, लेकिन रिफाइन्ड अॉयल में भी इसे बना सकते हैं, अच्छे बनेंगे.
Manisha Dutt
Wow mam ye to ekdam different dish hai.

निशा: मनीषा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu Arora
Once again thanks a lot madam :)

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu Arora
I was seeking for this recipe for a long back.. Thankyou so much Nisha ji. and please remove my e mail-id, from the comments on dry kasoori methi, as the same is typed by mistake

निशा: ऋतु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.