लौकी मुठिया - Doodhi Muthia - Lauki Muthia recipe - Steamed Bottle Gourd Muthiya

📅 20 फरवरी 2017 👁 1.2 लाख बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 3.4 (956)

गुजरात के मशहूर व्यंजनों में शामिल लौकी मुठिया नाश्ते के लिए बहुत ही बेहतरीन स्नैक्स है. भाप में पकी इस मुठिया का स्वाद कम तेल पसंद करने वालों को खूब भाएगा.

Read - Lauki Muthia recipe - Steamed Bottle Gourd Muthiya Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Steamed Bottle Gourd Muthiya

  • लौकी- 1.5 कप (300 ग्राम)(कद्दूकस की हुई)
  • गेहूं का आटा- ½ कप (75 ग्राम)
  • सूजी- ½ कप (75 ग्राम)
  • बेसन- ½ कप (50 ग्राम)
  • तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नींबू- 1
  • हींग 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- ½ इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ) या ½ छोटी चम्मच पेस्ट
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • तिल- 1 छोटी चम्मच
  • राई- ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Doodhi Muthia

लौकी मुठिया बनाने के लिए एक बड़े प्याले में आटा, सूजी, बेसन और कद्दूकस की हुई लौकी डाल दीजिए. साथ ही मसाले- हल्दी पाउडर, हींग, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ अदरक,1 टेबल स्पून हरा धनिया, ½ छोटी चम्मच जीरा, बेकिंग सोडा, और 2 छोटे चम्मच तेल भी डाल लीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए.

1 छोटी चम्मच नींबू का रस डाल कर आटे को अच्छे से गूंथ कर नरम आटा तैयार कर लीजिए. फिर मुठिया को भाप में पकाना है. इसके लिए या तो आपको मुठिया पकाने वाला बर्तन लेना पड़ेगा, लेकिन अगर हमारे पास यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिए जिसमें छलनी आ जाए.

छलनी को तेल लगाकर चिकना कर लीजिए ताकि मुठिया इस पर चिपके ना.

हाथ पर भी तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लीजिए. इसे 2 से 3 इंच की लम्बाई में और लगभग 1 इंच व्यास की मोटाई में मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिए और छलनी में रख लीजिए. सारे आटे से इसी तरह की मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिए और छलनी में थोड़ी-थोडी़ दूरी पर रखते जाएं.

बर्तन में 3 कप पानी उबलने के लिए रख दीजिए, पानी में उबाल आने पर छलनी को बर्तन के ऊपर रख कर ढक दीजिए मुठिया को 20 से 25 मिनिट तक भाप में पकने दीजिए. इसके बाद चैक कीजिए.

20 मिनिट बाद ढक्कन हटा कर मुठिया को चैक कीजिए. चैक करने के लिए मुठिया में चाकू की नोक गढा़ कर देखें. अगर बैटर चाकू पर नहीं लग रहा है तो मुठिया बनकर तैयार है. अगर बैटर चिपक रहा है तो इसे थोडा़ और भाप में पका लीजिए.

मुठिया लगभग बनकर तैयार है. इसे 2 से 3 मिनिट और भाप में पका लीजिए. मुठिया पककर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और छलनी को उतार कर जाली स्टैंड पर रख दीजिए और ठंडा होने दीजिए.

मुठिया के ठंडा होने पर इन्हें ½ इंच के टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. मुठिया को फ्राय करने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, राई डालकर चटखा लीजिए. फिर, इसमें तिल डाल कर हल्का सा भून लीजिए. मसाला भुन जाने पर मुठिया और थोडा़ सा हरा धनिया इसमें डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

मुठिया को थोडा़ सा क्रिस्प होने तक पलट पलट कर भून लीजिए. मुठिया क्रिस्प होकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और मुठिया को प्लेट में निकाल लीजिए.

स्वादिष्ट मुठिया बनकर के तैयार है, मुठिया के ऊपर थोडा़ सा हरा धनिया डालकर गार्निश कीजिए. स्पंजी मुठिया को हरे धनिये की चटनी, दही की चटनी या अपनी मनपसंद किसी भी चटनी के साथ परोसिए और खाइए.

सुझाव

  • मुठिया का आटा अगर सख्त हो रहा है तो उसमें थोडा़ सा पानी डालकर उसे नरम कर सकते हैं और यदि आटा अधिक पतला हो रहा हो तो उसमें थोडा आटा ओर मिलाकर इसे सही किया जा सकता है. मुठिया का आटा ऎसी कन्सिस्टेन्सी का होना चाहिए कि आप इसे आसानी से आकार दे पाएं.

Doodhi Muthia - Lauki Muthia recipe - Steamed Bottle Gourd Muthiya

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (956 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

richa dubey
Nisha ji bhut bdiya recipe h thanku

निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rakhiinindia.in
Thank you very much, your Lauki Muthia recipe was very tasty. Your recipe is very easy to follow. Thanks

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nivedita
maám
today i tried this recipe for the first time and it was perfect.
thank you for sharing your talent so generously with the world.
regards
Nivedita

निशा: निवेदिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sana
mam inhe hum store krkr 1 week tak rakh sakte hai
निशा: सना जी, ये तो ताजा बनाकर खाने के लिये होते हैं, और बच जायं तो आप फ्रिज में रखकर, 3 दिन में खतम करवा दीजिये.
vijaya jain
Jai jinendra nisha ji... kya Suki ki place per rice flour use kr site h?

निशा: विजया जी, ले सकते हैं.
vaishnavi singh
wow nice.. thanx for this recipe NISHA AUNTI
Madhu
निशा जी, नमस्कार बहुत ही अच्छी रेसिपी है, स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है, मगर मैं ये जानना चाहती हूँ कि आप जब भी इस तरह की रेसिपी बनाती हैं तो चटनी अथवा दही के साथ खाने की सलाह देतीं हैं, क्या चाय आपको पसंद नहीं है या स्वास्थ्य के लिये नुकसानदायक होती है।

निशा: मधु जी, आप चाहे, तो इसे चाय के साथ भी स्नैक्स की तरह खा सकते हैं.
Priti Upadhyay
Bahut achhi racipe hai mam mai kl hi isko try karungi thanks

निशा: प्रीति जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.