रवा ढोकला माइक्रोवेव में - Rava Dhokla in Microwave - Semolina Dhokla in Microwave

📅 17 फरवरी 2017 👁 75.2 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.8 (772)

समय की कमी हो और ढोकला तैयार करना हो, तो गैस की बजाय बनाइए रवा ढोकला माइक्रोवेव में, एकदम स्पंजी और स्वादिष्ट ढोकला तैयार होगा.

Read - Rava Dhokla in Microwave - Semolina Dhokla in Microwave Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Semolina Dhokla in Microwave

  • सूजी - 1 कप
  • दही - 1 कप (फैंटा हुआ)
  • तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया -2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 8 से 10
  • अदरक - 1 छोटी चम्म्च पेस्ट या 1 इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ 
  • हरी मिर्च - 1 से 2 (बारीक कटी हुई)
  • राई/ सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • ईनो फ्रूट साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Rava Dhokla in Microwave

सूजी का घोल बनाइए
सूजी में फैंटा हुआ दही डालकर मिक्स कर लीजिए. बैटर के गाढ़े लगने पर इसमें थोड़ा पानी डाल लीजिए और बैटर को इडली या पकौड़े के घोल की कन्सिस्टेन्सी जैसा तैयार कर लीजिए.

बैटर में नमक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च तथा अदरक पेस्ट डाल दीजिए. साथ ही 2 छोटे चम्मच तेल भी डाल दीजिए और सारी सामग्रियों को मिक्स कर लीजिए. इस बैटर में ½ कप पानी का इस्तेमाल हुआ है. बैटर को ढककर 10 मिनिट  फूलने के लिए रख दीजिए.

माइक्रोवेव सेफ बोरोसिल गलास प्याला लीजिए और इसको तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. प्याले के तले के बराबर बटर पेपर काटकर लीजिए और इसमें लगा दीजिए. थोड़ा सा तेल इस बटर पेपर पर लगा लीजिए.

माइक्रोवेव कीजिए
बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कर लीजिए और बैटर में बब्बल दिखाई देने तक फैंट लीजिए. फिर, इस फैंटे हुए बैटर को निकालकर प्याले में डाल दीजिए और प्याले को हल्का सा खटखटाकर बैटर एक समान कर लीजिए.प्याले को माइक्रोवेव में रख दीजिए और माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर 4 मिनिट के लिए ढोकला को माइक्रोवेव कर लीजिए.

4 मिनिट बाद, प्याले को माइक्रोवेव से बाहर निकाल लीजिए. ढोकला के अंदर चाकू गढ़ाकर चैक कर लीजिए. चाकू एकदम साफ बिना बैटर के चिपके निकल आए, तो ढोकला बनकर तैयार है. इसे ढक दीजिए और 3 से 4 मिनिट ऎसे ही रखे रहने दीजिए ताकि ढोकला अच्छे से पक जाए.

5 मिनिट बाद, ढोकला को अपनी मनपसंद आकार के टुकड़ों में काट लीजिए.

तड़का लगाइए
तड़के के लिए, छोटा सा पैन गैस पर रखिए और इसमें 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. इसी बीच करी पत्ता काट लीजिए. गरम तेल में राई डालकर तड़का लीजिए. राई के तड़कते ही गैस बंद कर दीजिए और कटे हुए करी पत्ते डाल दीजिए. तैयार तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर डाल दीजिए. ऊपर से हरा धनिया भी डाल दीजिए.

बोरोसिल गलास प्याले में रवा ढोकला बनकर तैयार है. इस स्पंजी और स्वाद में बेमिसाल ढोकला को प्लेट में निकालकर हरे धनिये की चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिए.

सुझाव

  • बटर पेपर का इस्तेमाल इसलिए किया गया है ताकि ढोकला आसानी से बाहर निकाल सके और वह तले पर चिपके ना.
  • बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट माइक्रोवेव करने से तुरंत पहले ही डालें. ईनो फ्रूट साल्ट डालने के बाद बैटर को बहुत ज्यादा न फैंटे, सिर्फ बब्बल दिखने तक ही मिक्स कीजिए और फिर तुरंत माइक्रोवेव कर लीजिए. 

Rava Dhokla in Microwave - Semolina Dhokla in Microwave

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (772 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shobhna
nishaji maine apke anusar dhokla banaya spanji to bana bt kuch part niche se thoda sakat lag raha tha or kuch part khane me chipak rahe the iska karan kya
निशा: शोभना जी, ढोकला अच्छा स्पंजी न बना हो और वह पूरी तरह पका न हो तब एसा हो सकता है.
Shobhna
batar pepar ke bina bhi bana sakte hi kya

निशा: शोभना जी, बटर पेपर का इस्तेमाल इसलिए किया गया है ताकि ढोकला आसानी से बाहर निकाल सके और वह तले पर चिपके ना. आप चाहें तो इसके बिना भी बना सकती हैं.
Piyu
Mam thank you for the recipe. Bt ise kon se mode or banana h , microwave, convection ya micro+convection

निशा: प्रियंका जी, इसे माइक्रोवेव के नार्मल मोड पर ही बनाना होता है.
Shalini
Hello mam,
Eno kon sa salt h
Kya iski jagah kuch or use kr skte h.

निशा: शालिनी जी, ईनो आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है आप इसके बदले बेकिंग सोडा भी उपयोग कर सकते हैं
vidya
Looks so yummy. Liked this recipe.

निशा: विद्या जी, धन्यवाद.