मटर की मठरी - Matar Masala Mathri Crispy - Nimki with Green Peas - Khasta Matar Mathri Namkeen

📅 13 फरवरी 2017 👁 73.9 हज़ार बार देखी गई 💬 15 कमेंट ★ 3.6 (944)

स्वाद में एकदम अलग खस्ता मसाला मटर की मठरी किसी भी समय के लिए उम्दा स्नैक्स हैं.

Read - Nimki with Green Peas - Khasta Matar Mathri Namkeen Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khasta Matar Mathri Namkeen

  • हरे मटर के दाने- 1 कप
  • हरी मिर्च- 4
  • मैदा- 1.5 कप
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • अजवायन- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- ¼ कप (मोयन) + तलने के लिए

विधि - How to make Nimki with Green Peas

मिक्सर जार में मटर के दानें और हरी मिर्च डालकर दरदरा पीस लीजिए.

सख्त आटा गूंथिए
किसी बड़े प्याले में मैदा लीजिए. इसमें दरदरी पिसी मटर-मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च, जीरा, अजवाइन और नमक डाल दीजिए. साथ ही, इसमें ¼ कप तेल भी डाल दीजिए. सारी चीजों को मिलाकर बिल्कुल सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिए. आटे को ढककर 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए.

मठरी बेलिए
20 मिनिट में आटा सैट होकर तैयार है. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर हाथ को चिकना कर लीजिए. आटे को थोड़ा सा और मसल लीजिए. फिर, आटे को दो भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाइए और इससे बड़ी गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. इसे थोड़ा सा मोटा परांठा जैसा बेलकर तैयार कर लीजिए.

मठरियों को आकार दीजिए
मठरियों को दिल का आकार देने के लिए दिल के आकार का कटर लीजिए और बेले हुए परांठे पर रखकर दबाइए और हार्ट शेप मठरियां काट लीजिए. अतिरिक्त आटे को हटा दीजिए और उसे फिर से गोला बनाकर बेलकर काटकर तैयार कर लीजिए.

मठरियों को काटने के बाद फॉर्क की सहायता से काटे के निशान लगा दीजिए ताकि मठरियां एकदम खस्ता बनें और ये पूरी की तरह फूले ना. इन्हें प्लेट में निकालकर रख लीजिए.

मठरियां तलिए
कड़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. सारी मठरियां इसी तरह बेलकर तैयार कर लीजिए.
कड़ाही के ऊपर हाथ ले जाकर देखिए कि हाथ पर थोड़ी गरमाहट लग रही है, तेल गरम है. हल्के गरम तेल में एक मठरी डालकर देख लीजिए कि मठरी सिक रही है. फिर, सारी मठरियां तलने के लिए डाल दीजिए. गैस धीमी ही रखे. जैसे ही मठरियां तैरकर ऊपर आ जाएं, वैसे ही मठरियों को पलट दीजिए. मठरियों को इसी तरह पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए.

सिकी हुई मठरियों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए. इनमें से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए इन्हें निकालते समय कड़ाही के किनारे पर कल्छी पर रोककर रखिए. सभी मठरियों को इसी प्रकार तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार की मठरियां तलने में 10 से 11 मिनिट लग जाते हैं.

सारी मठरियां तैयार करने के बाद, जो आटा बचे उसे बेलकर गोल मठरी बना लीजिए और फॉर्क से निशान लगाकर बाकी मठरियों के साथ तलने के लिए डाल दीजिए. इतने आटे में 35 मठरियां बनकर तैयार हो गई हैं.

मटर की मठरियां बनकर तैयार हैं. इन क्रिस्पी और टेस्टी मठरियों को चाय या कॉफी के साथ सर्व कीजिए या फिर दिन में किसी भी समय स्नैक्स के रूप में खाइए. मठरियों को पूरी तरह ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे एक माह तक खाते रहिए.

सुझाव

  • आटा लगाते समय जरूरत पड़ने पर 1 या 2 चम्मच पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • आटा एकदम सख्त लगाइए, इससे मठरियां क्रिस्पी तैयार होती हैं. 
  • मठरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी आंच पर ही तलें. 
  • आप सादा मठरी भी ऎसे ही बना सकते है. इसके लिए आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए और इन्हें मोटा-मोटा बेलकर फॉर्क से गोद दीजिए.

Matar Masala Mathri Crispy - Nimki with Green Peas - Khasta Matar Mathri Namkeen

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (944 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (15)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sheetal Upadhyay
Bht hi achhi recipes hn apki main jarur try karungi
NishaMadhulika
शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाएं और कैसी बनी हमे जरुर बताएं.
Nupur
Dry matar b use kar skte h kyaa ye matar ki jgah
निशा: नूपुर जी, ड्राई मठरी को भिगोकर उबाल कर यूज किया जा सकता है.
Nutan
Kya ise sirf hre matar me hi banaya ja sakta h
Sukhe hara/pila matar ko pani me bhingo kr use kr sakte h

निशा: नूतन जी, स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Midhat khan
Nisha aunty really it is very tasty Thank u

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
kratika yadav
Mam, kya hum hari matar ko peeli matar se replace kr sakte hain??

निशा: कृ्तिका जी, यह हलवा हरी मटर का ही स्वादिष्ट बनता है.
Namita
I tried nimki....it's awesome

निशा: नमिता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
santosh
atta kya sirf oil mein hi gundana hai

निशा: संतोष जी, हां सिर्फ तेल और मटर के साथ गूंथना है अगर जरूरत हो, तो 1 या 2 छोटी चम्मच पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
संजय अमरावत
नमस्ते दीदीजी खास्ता बनाने के लिये आटे को बाफकर स्टिम करके बनायेगे तो चलता क्या?
निशा: संजय जी, आटे को आप एसे ही गूथ कर खस्ता या मठरी बना लीजिये, भाप करने की आवश्यकता नहीं हैं.
neha
Nisha ji , kya is recipe ko wheat flour ke saath bana sakte hai ?

निशा: नेहा जी, हां, इसे गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं.
ऋतू जैन
Mam इस आटे को बिना पानी के ही dow बनाना हे

निशा: ऋतु जी, हां, इसे बिना पानी के ही सख्त आटा (dough) बनाना है, लेकिन ज़रूरत हो, तो आप 1 या 2 टेबल स्पून पानी डालकर आटा गूंथ सकते हैं.
Sweta
Really Nisha Didi,ye bahut hi tasty bna....Thank you

निशा: श्वेता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Arundhuti
Valentine day or yehi pyara SA recipe bahut pasand aaya. Mainey jhat se try kiya bahut pyarey aur tasty hain. thank u so much

निशा: अरूणधति जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Meenu
Mam aapki app play store se download ki. Lekin use open krne pr "no data feed" msg show hota h.. pls tell me.
निशा: मीनू जी, वह एप अभी काम नहीं कर रही है, अभी नई एप आपको जल्दी ही मिलेगी.
Meenu
Ymmmyyyyyy.....!! Definitely try... Thanks nisha mam

निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.