लसोड़ा सब्जी - Gunda Sabzi Recipe - Lasoda Sabzi - Labede ki Sabji

📅 20 फरवरी 2017 👁 1.9 लाख बार देखी गई 💬 9 कमेंट ★ 3.0 (751)

राजस्थानी रेसिपी- लसोड़ा सब्जी काफी मसालेदार और मज़ेदार होती है. बिना फ्रिज के 2 से 3 दिन तक खाने योग्य रहने वाली यह सब्जी ट्रेवल पर पूरी पराठे के साथ ले जाने के लिए बेस्ट है.

Read - Gunda Sabzi Recipe - Lasoda Sabzi - Labede ki Sabji Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Labede ki Sabji

  • लसोड़ा- 250 ग्राम
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • अजवाइन- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • तेल- 4 से 5 टेबल स्पून

विधि - How to make Lasoda Sabzi

लसोड़े उबालिए
लसोड़े की मोटी डंडिया हटा दीजिए और धो लीजिए. इसके बाद, किसी बड़े बर्तन में 2 से 2.5 कप पानी डालकर उबाल लीजिए. बर्तन को ढक दीजिए ताकि जल्दी उबाल आ जाए. पानी में उबाल आने के बाद इसमें लसोड़े डाल दीजिए और लसोड़ों को नरम होने तक ढककर उबाल लीजिए. 

6 से 7 मिनिट बाद लसोड़े को हल्का सा दबाकर चैक कर लीजिए, इसमें क्रेक पड़ रहा है, तो लसोड़े उबल गए हैं और नही पड़ रहे तो कुछ देर और उबाल लीजिए. बाद में, गैस बंद कर दीजिए और लसोड़ों को पानी में से निकालकर छलनी में डाल दीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. लसोड़ों को उबलने में कुल 10 मिनिट लगे हैं.

लसोड़े काटिए
लसोड़ों के ठंडा होने के बाद लसोड़े काटना शुरू कर दीजिए. इसके लिए, पहले चाकू से लसोड़े की टोपी छीलकर निकाल दीजिए और इन्हें 2 या 4 टुकड़ों में काट लीजिए और बीज हटा दीजिए.

सब्जी बनाइए
पैन में 4 से 5 टेबल स्पून डालकर गरम कर लीजिए. तेल गरम होते ही इसमें जीरा, अजवाइन डाल दीजिए और हल्का सा चटखा लीजिए. फिर, इसमें हींग डाल दीजिए और गैस धीमी कर दीजिए ताकि मसाले जले ना. साथ ही, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डाल दीजिए. इन मसालों के बाद पैन में लसोड़े, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 3 से 4 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिए.

4 मिनिट बाद, लसोड़े की मसालेदार सब्जी बनकर तैयार है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. स्वाद में शानदार स्पाइसी लसोड़े की सब्जी को भोजन की थाल में साइड डिश की तरह परोसिए. इस सब्जी को फ्रिज में रखकर 5 से 6 दिनों और बिना फ्रिज में रखे 2 से 3 दिनों तक खाया जा सकता है. किसी भी पिकनिक या यात्रा पर इस सब्जी को पूरी या पराठे के साथ ले जाकर भरपूर मजा ले सकते हैं.

सुझाव

  • लसोड़े काफी लसलसे होते हैं, इसलिए हाथ चिपचिपे हो जाते हैं, लेकिन सब्जी बनने के बाद लसोड़े बिल्कुल भी लसलसे नही लगते. 
  • 7 से 8 सदस्यों के लिए पर्याप्त

Gunda Sabzi Recipe - Lasoda Sabzi - Labede ki Sabji

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (751 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (9)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shaalu
Agar sabji laslasi ho ga hoi to usko kaise theek kaise karen
NishaMadhulika
शालू जी, सब्जी को बिना ढके ही पकाएं तो इससे भी इसकी नमी सूख जाएगी.
Vinita sinha
Lasoda kya hota hai nishaji

निशा: विनीता जी, लसोड़ा को हिन्दी में गोंदी, निसोरा, बहुवार, बोहार भाजी इत्यादि नामों से जाना जाता है. कच्चा लसोडा़ का साग और आचार भी बनाया जाता है. पके हुए लसोड़े मीठे होते हैं तथा इसके अन्दर गोंद की तरह चिकना और मीठा रस होता है.
Neha
Ise tomatoes k sath kese bana sakty hai ?

निशा: नेहा जी, तेल गरम होते ही इसमें जीरा, अजवाइन डाल दीजिए और हल्का सा चटखा लीजिए. फिर, इसमें हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डाल दीजिए अब इसमें टमाटर पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले पर से तेल न अलग होने लगे. इन मसालों के बाद पैन में लसोड़े, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और दी हुई विधि अनुसार पका लीजिए.
Neha
Nisha mam ur recepies are so good the way u cook its osm ..thx

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
madam ye lasoda kya hota hai

निशा: नेहा जी, लसोड़ा एक प्रकार का फल होता है. इसे आम भाषा में निसोरा और गोंदी और गोंदा भी कहते हैं. इसके कच्चे फल से सब्जी और अचार बनाया जाती है.
Laxmi
Nishaji muze sirf lasode k achar k bare mein pata tha. Thanx for sabji. Try karne k baad bahut hi tasty bani

निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anup singh
mughlai chickan ki recipe.

निशा: अनूप जी, माफ कीजिएगा. यह वेजीटेरियन रेसिपीज़ की वेबसाइट है.
Elveena
How to make semaldode ke sabji

निशा: एलवीना जी, माफ कीजिएगा, मै आपका कमेन्ट समझ नही पा रही.