अदरक हरी मिर्च का अचार - Ginger Green Chilli Pickle - Adrak Hari Mirch ka Achaar

तीखे के शौकीनों के लिए आज हम खास अदरक हरी मिर्च का अचार की रेसिपी लाए हैं. पतली हरी मिर्च, अदरक, सरसों और सिरके से तैयार होने वाला यह अचार काफी चरपरा और मज़ेदार होता है.
Read - Ginger Green Chilli Pickle - Adrak Hari Mirch ka Achaar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Adrak Hari Mirch ka Achaar
- हरी मिर्च- 100 ग्राम
- अदरक- 150 ग्राम
- नमक- 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - 2 टेबल स्पून (दरदरे कुटे)
- सरसों का तेल- 6 छोटी चम्मच
- सिरका- 4 छोटी चम्मच
- नींबू- 2
विधि - How to make Ginger Green Chilli Pickle
अदरक को छील लीजिए और हरी मिर्च के साथ अच्छे से धोकर 4 से 5 घंटे धूप में सुखा लीजिए.
दोनों के सूखने के बाद, सबसे पहले हरी मिर्च का डंठल चाकू से काटकर हटा दीजिए. इसके बाद, मिर्च को 2 भागों में लंबाई में काट लीजिए. ज्यादा लंबी मिर्च को बीच से काटकर चार टुकड़े कर लीजिए. इसी प्रकार सारी हरी मिर्चें काटकर तैयार कर लीजिए. अदरक को भी पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिए.

एक बड़ा प्याला लीजिए और इसमें कटे हुए अदरक और हरी मिर्च डाल दीजिए. मिर्च काटते समय जो बीज अलग रह गए हो, उन्हें प्याले में मत डालिए. अदरक-मिर्च में नमक, हल्दी पाउडर और दरदरी कुटी सरसों डाल दीजिए. साथ ही, सरसों का तेल और सिरका भी डाल दीजिए.
इसके बाद, नींबू को काटकर मसालों के ऊपर नींबू का रस निचोड़ दीजिए. सभी मसालों को अदरक-हरी मिर्च में अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए.
अदरक हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार बनकर तैयार है. इस अचार का सेवन अभी भी किया जा सकता हैं, पर अचार का असली स्वाद 2 दिन के बाद ही मिलेगा, जब अदरक और हरी मिर्च मसाले को अच्छे से सोख लेंगे. अचार को किसी भी कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और 2 से 3 दिन तक सूखे साफ चम्मच से अचार को ऊपर नीचे करते रहिए. यह अचार पूरे 3 से 4 महीनों तक रखकर खाया जा सकता है. जब भी आपको खाने के साथ तीखे अचार का मन हो तो कन्टेनर से अचार निकालिए और मज़े से खाइए.
सुझाव
- आप पतली तीखी मिर्चों की जगह मोटी वाली मिर्च से भी अचार बना सकते हैं.
- काली या पीली किसी भी सरसों के पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अगर आपको सरसों के तेल का तीखापन नापसंद हो, तो सरसों के तेल को अच्छे से गरम कीजिए और फिर, इसे ठंडा करके अचार में मिलाइए.
- किसी भी प्रकार के सिरके का इस्तेमाल अचार में किया जा सकता है.
- अचार को सिर्फ नींबू का रस डालकर भी बना सकते हैं लेकिन सिरके के प्रयोग से अचार की शेल्फ लाइफ बहुत बढ़ जाती है और अचार अधिक स्वादिष्ट लगता है.
- कन्टेनर से अचार निकालने के लिए हमेशा सूखे और साफ चम्मच का ही उपयोग करें.
Ginger Green Chilli Pickle - Adrak Hari Mirch ka Achaar - अदरक हरी मिर्च का अचार
कमेंट (6)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चंदन जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
निशा: चंदन जी, रख सकते हैं.
Can I use apple vineger into it.
निशा: वीना जी, आप इसका उपयोग कर सकती हैं, और आपके प्रेम ओर सहयोग के लिए धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, सिरका विनेगर को कहते है. यह एसीटिक एसिड और पानी का घोल होता है. यह अचार की सेल्फ लाइफ और स्वाद दोनों ही बढ़ाता है.
निशा: विशाल जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. मै इस अचार को बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रताप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.