रवा टोस्ट- Instant Rava Toast Recipe - Crispy Veg Suji Bread Toast - Semolina Veg Toast

सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक्स या बच्चों के टिफिन के लिए एकदम परफेक्ट डिश रवा टोस्ट खाने में जितने स्वादिष्ट, सूरत में उससे भी बढ़िया.
Read - Instant Rava Toast Recipe - Crispy Veg Suji Bread Toast Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crispy Veg Suji Bread Toast
- व्हाइट ब्रेड- 6 स्लाइस
- सूजी- ½ कप (75 ग्राम)
- दही- ½ कप
- टमाटर- 2 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
- शिमला मिर्च- 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- घी- 1 टेबल स्पून
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक- ½ इंच टुकड़े से कम (बारीक कटी हुई)
- नमक- ½ छोटी चम्मच
विधि - How to make Instant Rava Toast
बैटर तैयार कीजिए
किसी बड़े प्याले में सूजी और दही डालकर दोनों सामग्रियों को अच्छे तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. इस सूजी-दही के मिश्रण में कटी व बीज हटाई हुई हरी मिर्च, अदरक और नमक डाल दीजिए. साथ ही टमाटर, शिमला मिर्च व हर धनिया भी डाल दीजिए तथा सारी चीजों को मिक्स होने तक मिला लीजिए. सारी सामग्रियों के अच्छे से मिल जाते ही टोस्ट के लिए बैटर तैयार है, इसे 5 मिनिट के लिए रख दीजिए.
ब्रेड पर बैटर लगाइए
5 मिनिट बाद, बैटर एकदम तैयार है. टोस्ट बनाने के लिए एक ब्रेड लीजिए और इसके ऊपर 1 से 2 छोटी चम्मच बैटर रखकर इसे एक समान पतला फैला लीजिए. इसी तरह से दूसरी ब्रेड पर भी बैटर लगा लीजिए.

रवा टोस्ट सेकिए
टोस्ट सेकने के लिए तवा गरम कीजिए और तवे पर थोड़ा सा घी डाल दीजिए. घी को तवे पर फैलाकर अच्छा चिकना कर लीजिए और तवे को गरम होने दीजिए. तवे के मध्यम गरम होते ही, आंच भी धीमी-मध्यम कर दीजिए और दोनों ब्रेड को बैटर लगी वाली तरफ से तवे पर सिकने के लिए रख दीजिए. धीमी-मध्यम आग पर ब्रेड को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
इसी दौरान बाकी ब्रेड पर भी बैटर लगाकर तैयार कर लीजिए. नीचे से ब्राउन होने पर ब्रेड पर थोड़ा सा घी लगाकर पलट दीजिए और ब्रेड को गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. ब्रेड को हल्का सा दबाव देते हुए हिला दीजिए ताकि ये नीचे की साइड से एक सार सिक जाए. बीच-बीच में टोस्ट को पलटकर चैक कर लीजिए ताकि ये जले ना और इन्हें दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
दोनों ओर से अच्छे से सिक जाने के बाद, टोस्ट एकदम तैयार हैं, इन्हें उतारकर एक प्लेट में रख लीजिए और सारे रवा टोस्ट इसी प्रकार बना लीजिए. एक बार के रवा टोस्ट सिकने में 6 से 7 मिनिट लग जाते हैं.
रवा टोस्ट सर्व कीजिए
रवा टोस्ट सर्व करने के लिए, इन्हें अपने पसंदानुसार तिरछा या लंबाई में आधा करते हुए काट लीजिए. क्रिस्पी और टेस्टी रवा टोस्ट को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या किसी भी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कीजिए और चाव से खाइए व खिलाइए.
सुझाव
- मिर्च से बीज हटाने पर वह कम तीखी हो जाती है.
- आप व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड का भी उपयोग कर सकते हैं.
- आप चाहे, तो ब्रेड पर बिना घी लगाए भी इन्हें बना सकते हैं.
- टोस्ट सेकते समय आंच का पूरा ध्यान रखें कि यह धीमी और मध्यम हो.
- टोस्ट को पलटकर ज़रूर चैक कर लें ताकि टोस्ट जले नही.
Instant Rava Toast Recipe - Crispy Veg Suji Bread Toast - Semolina Veg Toast
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Very nice recipe thanks.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इसे टोस्ट मेकर पर बनाना मुश्किल होगा क्योंकि इसका बैटर उस पर चिपक सकता है.
Kya ap atee ho rawa bta rhi h
निशा: रवा को सूजी भी कहते हैं. यहां पर सूजी ही ली गई है.
निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, सेक सकते हैं.
निशा: वृ्ता जी, धन्यवाद.
this is very easy n tasty toast..
निशा: शालिनी जी, धन्यवाद.
निशा: भारती जी, हां, रवा के बैटर को ब्रेड के एक ही तरफ लगाना है.
निशा: पायल जी, तवा नानस्टिक नहीं है तब तवे पर घी या तेल अच्छे से लगाएं, फिर ये बिलकुल नही चिपकेंगे.
निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, हम जल्दी ही इसका वीडियो अपलोड करेंगे.
निशा: सरिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.