रागी दोसा - Ragi Dosa Recipe - How to make Ragi Dosa

कैल्शियम और आयरन युक्त रागी से बने दोसा स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ स्वाद में लाज़वाब भी होते है. बच्चों के टिफिन या सुबह के नाश्ते के लिए रागी दोसा एकदम बेहतरीन व्यंजन है.
Read - Ragi Dosa Recipe - How to make Ragi Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ragi Dosa Recipe
- रागी का आटा - ½ कप
- गेहूं का आटा - ¼ कप
- बेसन - ¼ कप
- तेल/ घी - 2 से 3 टेबल स्पून
- दही - ½ कप
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या ½ छोटी चम्मच पेस्ट
- नमक - ½ छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
विधि - How to make Ragi Dosa
दोसा बैटर तैयार कीजिए
किसी बड़े प्याले में रागी का आटा, गेहूं का आटा और बेसन डाल लीजिए. इसमें दही डालकर आटे को मिला लीजिए. फिर, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गुठलियां समाप्त होने तक घोल लीजिए. इसके बाद, इसमें मसाले मिला लीजिए. नमक, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर सही से मिला लीजिए. फिर, इसमें थोड़ा सा पानी डालकर बैटर को पतला कर लीजिए. बैटर बनकर तैयार है. बैटर चम्मच से गिराने वाली कन्सिस्टेन्सी का होना चाहिए. इस कन्सिस्टेन्सी का बैटर बनाने में ½ कप पानी और ½ कप दही का इस्तेमाल किया है. बैटर को 20 मिनिट ढककर रख दीजिए जिससे ये फूलकर तैयार हो जाए.

दोसा सेकिए
20 मिनिट बाद बैटर के फूल जाने पर इसे एक बार और अच्छे से फैंट लीजिए. साथ ही गैस पर नॉन स्टिक पैन गरम होने रख दीजिए. पैन में तेल डाल दीजिए और नैपकिन पेपर या किसी कपड़े से तेल को पैन में चारों ओर फैला लीजिए. पैन गरम होने के बाद, गैस को कम कर दीजिए और हल्का सा ठंडा होने दीजिए. मध्यम गरम पैन में 2 टेबल स्पून बैटर डाल दीजिए और चमचे से गोल-गोल घुमाते हुए दोसे को पतला फैला दीजिए. फिर, गैस तेज कर लीजिए. थोड़ा सा तेल दोसे के चारों ओर तथा ऊपर डाल दीजिए और दोसे को निचली सतह से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए. इसके बाद, दोसे को पलट दीजिए और दूसरी तरफ भी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए.
दूसरी साइड भी ब्राउन चित्ती आने के साथ ही दोसा सिककर तैयार हो गया है. दोसे को एक प्लेट में निकाल लीजिए. गैस कम कर दीजिए और सारे दोसे इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिए.
रागी दोसे बनकर तैयार हैं. इन्हें रागी चीला भी कहा जा सकता है. स्वास्थ्यवर्धक तथा उत्तम ज़ायके के रागी दोसा को आप हरे धनिये की चटनी, दही, टमैटो केचअप, चिल्ली सॉस या नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिए और स्वाद के साथ-साथ सेहत भी बढ़ाइए. इन दोसों को आप बच्चों के लंचबॉक्स में टमैटो सॉस, जैम या मीठे अचार के साथ भी पैक कर सकते हैं.
सुझाव
- आप चाहें, तो बैटर में चावल का आटा भी मिला सकते हैं.
- नॉन स्टिक पैन की बजाय नॉन स्टिक तवे का उपयोग भी किया जा सकता है.
- दोसा फैलाते समय ध्यान रखें कि पैन बहुत ज़्यादा गरम न हो. इसे गरम होने के बाद, आंच कम कर दीजिए और हल्का सा ठंडा होने दीजिए वरना पतला दोसा फैलाने में काफी मुश्किल होगा.
- दोसे के बैटर में बारीक कटे पालक या मेथी के पत्ते डालकर आप एक अलग स्वाद के पालक रागी दोसा या मेथी रागी दोसा भी तैयार कर सकते हैं.
Ragi Dosa Recipe - How to make Ragi Dosa
https://indiangoodfood.com/2732-aloo-bukhara-chutney-recipe.html
कमेंट (5)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रागी एक प्रकार का अनाज है. जो खाने में स्वादिष्ट पौष्टिकता से भरपूर होता है. रागी का उपयोग रोटी, सूप, जूस, उपमा, डोसा, केक,और बिस्किटस इत्यादि बनाने में किया जाता है.
निशा: रेवा जी, सर्दी के मौशम में आप रात को बैटर बना कर रख सकती है लेकिन गरमी के दिनों में नहीं ये अच्छा नहीं रहेगा या आप चाहें तो इसे बनाकर फ्रिज में रख सकती हैं.
निशा: उषा जी, रागी के आटे से चीला, चपाती, पूरी इत्यादि बना सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, छैना को अच्छे से मसल-मसल कर चिकना न किया जाए या इसमें अरारोट की मात्रा अधिक हो जाए, तो रसमलाई सख्त हो सकती है़. अगली बार अगर छैना पतला हो जाए, ज्यादा पतला हो तो उसे कपड़े में फिर से डालकर निचोड़ लीजिये, इसके बाद दी गई मात्रा के बराबर अरारोट या कार्न फ्लोर मिलाकर मसल-मसलकर चिकना और मुलायम कर लीजिए और उसके बाद रसमलाई बनाइए, रसमलाई सख्त नही होगी.
निशा: सुशील जी, रागी का आटा बड़े किराना स्टोर पर मिल जाता है.