झटपट आलू चाट - Aloo Chaat recipe - Quick Spicy alu chaat - Delhi Wale Aloo Chaat - Easy Potato Chaat

📅 4 फरवरी 2017 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 21 कमेंट ★ 4.2 (1443)

उबले हुए आलू फ्रिज में रखे हो, तो शाम के समय फटाफट आलू की चाट बनाकर स्नैक्स के रूप में सर्व कीजिए, सभी चटखारे लेते हुए मज़े से खाएंगे.

Read - Aloo Chaat recipe - Quick Spicy alu chaat - Easy Potato Chaat Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Chaat recipe

  • उबले आलू- 3 (250 ग्राम) (कटे हुए)
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • सेव- 2 टेबल स्पून
  • तेल- 1 टेबल स्पून
  • धनिया पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
  • अदरक- ½ इंच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 से 2 (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- ½ छोटी चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • चाट मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • काला नमक- ¼ चम्मच से कम
  • हरे धनिया की चटनी- 2 छोटी चम्मच
  • मीठी चटनी- 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Quick Spicy alu chaat

झटपट आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले पैन गरम कर लीजिए. गरम पैन में तेल डाल दीजिए. तेल के गरम होते ही, पैन में बारीक कटा अदरक तथा हरी मिर्च़ डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए. फिर, इसमें धनिया पाउडर डालकर जरा सा भून लीजिए.

इसके बाद, टमाटर, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और आलू मसाले में मिक्स करते हुए डालिए. साथ ही भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए.

फिर, इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालिए और मिला दीजिए. चाट बनकर तैयार है, इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए.

चाट के ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया और सेव डालकर गार्निश कर दीजिए. झटपट आलू की चाट एकदम तैयार है. आप इसे ऎसे ही स्नैक्स की तरह सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए व खिलाइए.

सुझाव

  • मीठी चटनी के बदले टमैटो सॉस उपयोग कर सकते हैं.
  • हरे धनिये की चटनी न हो, तो तीखे के लिए आप हरी मिर्च और बढ़ा सकते हैं. 
  • यदि आपके पास अनारदाने हो, तो वो भी ऊपर से डाले जा सकते हैं.

Aloo Chaat recipe - Quick Spicy alu chaat - Delhi Wale Aloo Chaat - Easy Potato Chaat

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (1443 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (21)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

aaska
टिप्पणीvery yami
NishaMadhulika
aaska जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Sheetal
Nice recipe of aloo chaat:-)
NishaMadhulika
शीतल जी, आपको रेसिपी अच्छी लगी इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Harshita bhatia
All Recipes V nice and pl give me any all new recipes
Maithily Saran Gupta
हर्षिता जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ऎसी ही नई-नई रेसिपी देख सकती हैं. धन्यवाद.
चंद्रकांत निकम
बहुत अछा
NishaMadhulika
चंद्रकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Preeti Mishra
Very nice aaloo chat recipe and please give me any new recipes

निशा: प्रीती जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपक बहुत बहुत धन्यवाद. आप मेरी नई रेसिपी मेरे यूट्यूबचैनल ओर वेबसाइट पर देख सकती हैं.
Rupali singhal
Mujhe chat banani hai bina dahi or chutney ke.. Koi recipe bataeye..

निशा: रूपाली जी, आप इस चाट को चटनी के बिना भी खा सकती हैं.
Saeed khan
It's very delicious aap our bhi chat ki recipes daliye ga thanks for your delicious recipes

निशा: सईद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjali
its a very testy dish
yammmmmm

निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
S Singha
alternative of chaat masala

निशा: सिंगा जी, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर यूज कर सकते हैं.
anjalijadhav
maine apki recipies dekhi bahut achhi hai, mujhe besan rava idali bahut achhi lagi thank you for yummy recipies.......

निशा: अंजलि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
gayatri wadhwa.
mam ur's aalo ki chaat we have to made it's so yummy so delicious

निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
payal padmini samal
app kuch light food ke recipes try kijiye ....

निशा: पायल जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. हम पूरी कोशिश करेंगे.
Dinesh kumar
नमस्ते मैडम ! झटपट आलू चाट में सेव( 2 टेबल स्पून) क्या हैं ।ये कहाँ मिलता हैं ।

निशा: दिनेश जी, सेव बेसन से बनी बहुत ही बारीक नमकीन होती है़. इसे भेलपूरी में भी डाला जाता है. यह आपको मार्केट में नमकीन वाले की दुकान पर आसानी से मिल जाएंगे.
Madhu
निशा जी, नमस्कार
आपकी हर रेसिपी की तरह स्वादिष्ट और सरल रेसिपी है, क्या ये आलू क्रिस्पी भी बनेंगे ?

निशा: मधु जी, धन्यवाद. ये उबले आलू से तैयार की गई है, इनको हमने तेल में तला नहीं है ये सोफ्ट आलू चाट है.
Ritu
Thank you so much Nisha ji..

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Aparna
Beetroot poori recipe plz

निशा: अपर्णा जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
jitendra nanwani
jo dahi nahi khata ho vo dahi ka bina khamir bana sakta hai kya