चना दाल के कटलेट्स - Chana Dal Cutlets - Gram Dal and Potato Patties - Chana Dal Kebabs

📅 14 फरवरी 2017 👁 77.7 हज़ार बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 3.7 (862)

छुट-पुट भूख में तला भुना खाने का मन हो, तो बनाइए चना दाल कटलेट्स. ये आपकी भूख शांत करने के साथ आपके स्वाद को भी बदल देंगे. 

Read - Chana Dal Cutlets - Gram Dal and Potato Patties - Chana Dal Kebabs Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Kebabs

  • चना दाल - ½ कप
  • ब्रैड क्रम्बस - 1 कप
  • आलू - 1 (उबला हुआ)
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 1
  • अदरक का टुकड़ा - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल - कटलेट्स को शैलो फ्राय करने के लिए

विधि - How to make Chana Dal Cutlets

कटलेट्स बनाना शुरू करने से पहले कुछ तैयारियां कर लीजिए जैसे कि चने की दाल का पेस्ट और ब्रेड क्रम्बस बना लीजिए. चने की दाल का पेस्ट बनाने के लिए, चने की दाल को पानी से अच्छे से धो लीजिए और 6 से 7 घंटे पानी में भिगो दीजिए. बाद में, दाल मे से अतिरिक्त पानी हटा दीजिए और इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.

ब्रेड को मिक्सी में डालिए और बारीक पीस लीजिए, ब्रेड क्रम्बस तैयार हो जाएंगे.

मिश्रण बनाइए
सारी तैयारियां करने के बाद, आलू को छीलकर एक प्याले में बारीक मैश कर लीजिए. मैश्ड आलू में दाल डाल दीजिए. साथ ही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च, अदरक और ब्रेड का चूरा भी डाल दीजिए. सारी चीजों को मिक्स करके कटलेट्स के लिए मिश्रण तैयार कर लीजिए.

कटलेट्स बनाइए
कटलेट्स बनाने से पहले पैन में तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए. फिर,  थोड़ा सा लगाभग एक नींबू के बराबर मिश्रण हाथ में लेकर दबा-दबाकर गोल कर लीजिए. फिर, इसे बीच में से और किनारों से हल्का सा और दबाकर ओवल आकार दे दीजिए. सारे कटलेट्स इसी भांति बनाकर रख लीजिए.

कटलेट्स तलिए
तेल के गरम होते ही कटलेट्स 2 या तीन या जितने कटलेट्स पैन में आसानी से बन जाएं, उतने एक-एक करके तलने डाल दीजिए. नीचे की तरफ से ब्राउन होते ही कटलेट्स पलट दीजिए और दोनों ओर से अच्छे ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए.

तले हुए कटलेट्स को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी कटलेट्स भी फ्राय कर लीजिए.

उम्दा स्वाद के क्रिस्पी चना दाल कटलेट्स तैयार हैं. इन गरमागरम कटलेट्स को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसिए और चाव से खाइए.

सुझाव

  • आप आलू को कद्दूकस भी कर सकते हैं.
  • आप कटलेट्स को अपने मन मुताबिक गोल, ओवल या चौकोर आकार में बना सकते हैं.

Chana Dal Cutlets - Gram Dal and Potato Patties - Chana Dal Kebabs

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (862 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manisha
Aalu ko kya hum aararot ya cornflour se replace kr sakte hai?
निशा: मनीषा जी, इसमें आलू को आलू के स्वाद के लिये डाला गया है, कार्न फ्लोर या अरारोट अच्छा नहीं लगेगा.
Niyati
निशाजी इतनी सामग्री से कितने कटलेट्स बन जाएंगे?और ब्रेड क्रबस नहीं हो तो, या फिर ये ब्रेड को सुखाकर क्रश किया है।

निशा: नियति जी, इतनी सामग्री से 6 से 7 कटलेट बनकर तैयार हो जाते हैं. आप ब्रेड क्रम्बस के बदले कार्नफोर या आरारोट भी उपयोग कर सकते हैं. ब्रेड क्रम्बस के लिए ताजी या रखी हुई ब्रेड को मिक्सर जार में डाल कर चला दीजिए आपके ब्रेड क्रम्बस तैयार हो जाएंगे.
rakhiinindia.in
Very nice and simple recipe Chana Dal Cutlets - Gram Dal and Potato Patties - Chana Dal Kebabs I tried it and it came out superb...thanx

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
seema perween
aap ki recipe bahut achchi hai

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonia
Zabardast maam.....bahut hi aache cutlets bane....thanx dear ma'am....

निशा: सोनिया जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Akshita
Recipi is so good

निशा: अक्षिता जी, धन्यवाद.
varsha harshal gupta
This recipe is too good

निशा: वर्षा जी, धन्यवाद.
Geeta
After trying cutlets shall back to you ,as it is very temting and easy looking.

निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.