शकरकंद की चाट - Sweet Potato Chaat Recipe - Shakarkandi ki Chaat Recipe

📅 10 फरवरी 2017 👁 1.3 लाख बार देखी गई 💬 1 कमेंट ★ 4.2 (692)

सर्दी के मौसम में गरमागरम चटपटी चाट खाने का मज़ा ही निराला होता है चाहे वो आलू की चाट हो या अन्य सामग्री की. आज हम शकरकंद की चाट बनाएंगे, जो आप सभी के मन को बेहद भाएगी.

Read - Sweet Potato Chaat Recipe - Shakarkandi ki Chaat Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Potato Chaat Recipe

  • शकरकंद - 2 
  • मीठी चटनी 
  • ग्रीन चिल्ली सॉस 
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • भुना जीरा पाउडर 
  • काला नमक 
  • नींबू - 1

विधि - How to make Shakarkandi ki Chaat

शकरकंद चाट बनाने के लिए शकरकंद को भून लीजिए. इसके लिए एक पॉलीथिन में शकरकंद और 1 से 2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिए ताकि शकरकंदी नरम भुनकर तैयार हो. फिर, पॉलीथिन को बंद कर दीजिए और माइक्रोवेव में रखकर 7 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. इसके बाद शकरकंदी चैक कर लीजिए.

शकरकंदी चैक करने के लिए हाथ को भाप से बचाते हुए शकरकंदी को हल्का सा हाथ लगाकर देखिए, शकरकंदी अपने आप दबने लगती है. शकरकंद भुन कर तैयार है. इसे पॉलीथिन से निकाल कर ठंडा होने दीजिए, इसके बाद इन्हे चाकू की सहायता से छील लीजिए और फिर, आधा-आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिए.

प्याले में टुकड़ों को डाल कर इस पर काला नमक, भुना जीरा पाउडर, ½ छोटी चम्मच ग्रीन चिल्ली सॉस, 2 छोटी चम्मच मीठी चटनी, ½ या 1 छोटी चम्मच नींबू का रस और थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को शकरकन्दी में अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए.

शकरकंद की चाट बनकर तैयार है. एक प्लेट में शकरकंद की चाट निकाल लीजिए और इसके ऊपर फिर से सारे मसाले थोड़ी-थोडी़ मात्रा में छिड़क दीजिए. साथ ही आधा छोटी चम्मच मीठी चटनी और हरा धनिया गार्निशिंग के लिए डाल दीजिए. बहुत ही चटपटी और मज़ेदार शकरकंदी की चाट तैयार है. इसे सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.

सुझाव

  • मोटी शकरकंदी स्वाद में अधिक अच्छी होती है. इसलिए मोटी शकरकन्दी लें. 
  • शकरकंदी को भूनने की बजाय कुकर में आलू की तरह उबालकर भी बना सकते हैं.

Sweet Potato Chaat Recipe - Shakarkandi ki Chaat Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (692 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mira Jain
Si tried this chaat. It came out very tasty. Thanks for the recipe.

निशा: मीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.