मक्के के वेज पकौड़े - Makki ke khasta pakore - Veg Cornmeal Pakora - Crispy corn pakoda

📅 25 जनवरी 2017 👁 74.8 हज़ार बार देखी गई 💬 3 कमेंट ★ 3.7 (774)

मक्की के परांठे, हलवा, उपमा, चपाती तो सभी ने खाए होंगे, आज हम मक्के के मिक्स वेज पकोड़े बनाएंगे जोकि बेसन के पकौड़े जितने ही स्वादिष्ट और कुरकुरे होते हैं.

Read - Veg Cornmeal Pakora - Crispy corn pakoda Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Cornmeal Pakora

  • मक्की का आटा- 1.5 कप (225 ग्राम)
  • गोभी- 100 ग्राम (फ्लोरेट की हुई)
  • आलू- 2 (150 ग्राम) (छिले हुए)
  • बैन्गन- 1 (100 ग्राम)
  • हरी मिर्च- 3 से 4 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल- तलने के लिए

विधि - How to make Makki ke khasta pakore

बैटर बनाइए
मक्के के वेज पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मक्की का आटा घोलकर बैटर तैयार कीजिए. इसके लिए, किसी बड़े प्याले में मक्की का आटा छानकर ले लीजिए. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे की गुठलियां खत्म होने तक घोलकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लीजिए.

सब्जियां काटिए
फ्लोरेट की हुई गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. आलू को भी छोटा छोटा काट लीजिए. बैन्गन का डंठल हटाकर छोटा-छोटा काट लीजिए.

मिश्रण बनाइए
कटी हुई सब्जियों को बैटर में डाल दीजिए. साथ ही, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.  सभी सब्जियां बैटर में अच्छे से लपेट चुकी है और पकौड़े बनाने के लिए गाढ़ा बैटर तैयार है. इतने मिश्रण में 1.25 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.

पकौड़े तलिए
कढ़ाई में तेल गरम कर लीजिए. गरम तेल में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण चम्मच से उठाकर डाल दीजिए. जितने पकौड़े आसानी से कढ़ाई में आ जाए उतने पकौड़े डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. नीचे से ब्राउन होते ही पकौड़े पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए.

अच्छे से तले हुए पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए. पकौड़े निकालते समय कलछी को कढ़ाई के किनारे पर तिरछा करके थोड़ी देर रोक लीजिए ताकि पकौड़ों से अतिरिक्त तेल निकलकर कढ़ाई में ही वापस चला जाए. सारे पकौड़े इसी भांति तलकर तैयार कर लीजिए. पकौड़े तलने डालने से पहले मिश्रण को एक बार चम्मच से अच्छे से मिक्स कर लीजिए क्योंकि मक्के के आटे से पानी निचुड़कर नीचे जाकर बैठ जाता है. एक बार के पकौड़े तलने में 7 से 8 मिनिट लगते हैं.

मक्की के आटे के मिक्स वेज़ पकौड़े बनकर तैयार हैं. इन क्रिस्पी और स्वादिष्ट पकौड़ों को हरे धनिये की तीखी चटनी, मीठी चटनी या टमैटो केचअप के साथ में सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.

सुझाव

  • आप अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार सब्जियां जैसे कि पालक, पत्तागोभी इत्यादि डाल सकते हैं.
  • बैटर बनाते समय ध्यान रखें कि बैटर गाढ़ा बनाएं, मिश्रण बिल्कुल भी पतला नही होना चाहिए.
  • पकौड़े अच्छे गरम तेल में तेज आंच पर ही तलें.
  • एक साथ बहुत सारे पकौड़े कढ़ाई में न डालें. 

Makki ke khasta pakore - Veg Cornmeal Pakora - Crispy corn pakoda

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (774 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (3)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rakhiinindia.in
I have tried some of them and have to save them for future use. These Makki ke khasta pakore - Veg Cornmeal Pakora - Crispy corn pakoda recipe are really helpful

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rutik Dudhabade
Thanks to help

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
vidya
Thanks for the recipe. looks so yummy recipe.

निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.