भाप में पके मसाला बन - Steamed bun recipe - Steamed Masala Bun Recipe

📅 21 फरवरी 2017 👁 60.1 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.9 (875)

गेहूं के आटे और मनपसंद सब्जियों की स्टफिंग से तैयार भाप में पके मसाला बन स्वादिष्ट तो होते ही है, साथ ही पौष्टिक भी. आप एक बार इसे खाएंगे, तो बार-बार खाने का मन करेगा.

Read - Steamed bun recipe - Steamed Masala Bun Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Steamed Masala Bun Recipe

  • गेहूं का आटा - 2 कप 
  • तेल - 2 छोटी चम्मच 
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच 
  • इन्सटेन्ट एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच 
  • चीनी - 1 कप

स्टफिंग के लिए

  • पनीर - 100 ग्राम 
  • गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मटर के दाने - ½ कप 
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • तेल - 1 टेबल स्पून 
  • अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)

विधि - How to make Steamed bun

आटा गूंथिए
आटे को बड़े बर्तन में निकाल लीजिए. इसके बाद, आटे में चीनी, यीस्ट, नमक और आधा तेल डाल दीजिए और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती जैसा आटा लगा कर तैयार कर लीजिए. फिर, हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगा दीजिए और इसे ढककर किसी गरम जगह पर रख दीजिए, आटा 2 घंटे में फूल कर दुगुना हो जाएगा.

स्टफिंग तैयार कीजिए
स्टफिंग बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें गाजर, मटर, शिमला मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक और धनिया पाउडर डाल दीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कीजिए. सब्जी को नरम करने के लिए ढककर के 2 मिनिट पका लीजिए. इसी बीच, पनीर को बारीक तोड़ लीजिए. 

फिर, सब्जियों को चैक कीजिए. सब्जियां नरम हो गई हैं. इनमें क्रम्बल किया हुआ पनीर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला दीजिए और इसे 1 मिनिट चलाते हुए भून लीजिए. स्टफिंग बनकर के तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. स्टफिंग में हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए और इसे एक प्याले में निकाल लीजिए.

लोइयां बनाइए
आटे को हाथ से हल्का सा मसल कर पंच कर लीजिए और आटे से 12 लोइयां बराबर की तोड़कर तैयार कर लीजिए.

स्टफिंग भरिए
एक लोई उठाइए और लोई को उंगली और अंगूठे से थोड़ा सा पतला 2 से 3 इंच के व्यास में बढ़ा लीजिए. फिर, इसके ऊपर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखिए. आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द करके बन का आकार दे दीजिए और ट्रे में लगा दीजिए. सारे बन इसी तरह भरकर बनाकर रख दीजिए.

भाप में बन पकाइए
एक बड़े बर्तन में 3 से 4 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर एक छलनी लीजिए और उसे तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. फिर, इस छलनी को बर्तन के ऊपर रखकर इस पर तैयार बन थोडी़-थोडी़ दूरी पर रखते जाएं और इन्हें ढककर के 15 से 20 मिनिट पकने दीजिए.

बाद में, बन को चैक कीजिए. बन पककर के तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. बचे हुए बन को भी इसी प्रकार भाप में पका लीजिए.

भाप में पके लज़ीज़ मसाला बन एकदम तैयार हैं. इन्हें आप हरे धनिये की चटनी, चिल्ली सॉस, टमैटो सॉस या मीठी चटनी के साथ परोसिए और मज़े से खाइए.

सुझाव

  • अगर आप इन्सटेन्ट एक्टिव ड्राई यीस्ट के बदले ड्राई यीस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तोे उसे पहले एक्टिव कर लीजिए. इसके लिए, 2 से 3 टेबल स्पून गुनगुने पानी मे यीस्ट और थोड़ी सी चीनी डालकर ढककर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए. 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाएगा, उसके बाद, इसे आटे में मिक्स कर लीजिए. 
  • स्टफिंग के लिए आप अपनी पसंदानुसार फूलगोभी, बंदगोभी, उबले सोया ग्रेन्यूल्स, चीज़ इत्यादि डाल सकते हैं.

Steamed bun recipe - Steamed Masala Bun Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (875 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rakhiinindia.in
Thank you very much, your Steamed bun recipe - Steamed Masala Bun Recipe Recipe was very tasty. Your recipe is very easy to follow. Certainly I will share this relationship with my relatives. My family will enjoy it Thanks

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyal
nisha ji cani use dahi (curd)
निशा: प्रीयल जी, दही के साथ भी आटा गूथा जा सकता है.
Khushijain
Isme east ki jagah kisi or ka use ni ker sakte
निशा: खुशी जी, यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है.
vaishnavi singh
a wonderful tiffin recipe for my friends...........thanx Nisha aunti

निशा: वैश्नवी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu Arora
Thank you Nisha ji.. kya ise microwave me bhi try kar sakte hain...

निशा: ऋतु जी, ये माइक्रोवेव में अच्छे नहीं बनते.