कमरख का अचार Kamrakh Achar recipe - Kamrakh Pickle

कमरख (Kamrakh) यानी Carombola या Star fruit. सर्दियों के मौसम में कमरख बाजार में आराम से मिल जाती है. इसका अचार आपको बहुत पसंद आयेगा. तो आईये आज बनाते हैं कमरख का अचार.
Read - Kamrakh Achar recipe - Kamrakh Pickle In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kamrakh Pickle
- कमरख - 250 ग्राम
- सरसों का तेल - 100 ग्राम
- हींग - 2-3 पिंच
- हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक छोटी चम्मच
- पीली सरसों - एक बड़ा चम्मच (मोटी पिसी हुई )
- नमक -स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच )
विधि - How to make Kamrakh Pickle
कमरख को अच्छी तरह धो लीजिये, पानी सुखाइये और लम्बाई में काट लीजिये
एक कढ़ाई में आधा तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. गरम तेल में सबसे पहले हींग इसके बाद हल्दी पाउडर डाल दीजिये. अब कटे हुये कमरख, नमक, लाल मिर्च और पीली सरसों भी डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
कमरख का अचार तैयार है. ठंडा करिये, कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भर दीजिये. आप इस अचार को अभी भी खा सकते हैं. 3-4 दिन तक रोजाना एक बार अचार ऊपर नीचे चला दें. अब अचार के कमरख नरम हो गये हैं. बचा हुआ तेल अचार में डाल दें. अधिक दिनों तक अचार को अच्छा रखने के लिये अचार का तेल में डुबा रहना आवश्यक है. 6 महिने तक जब भी आपकी इच्छा हो अचार निकालिये और खाइये.
कमेंट (7)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तहसीन जी, आप अचार बना रहे हैं सारी चीजें नाप कर लीजिये और बर्तन सूखे लीजिये, अचार बनाये अचार महक तो होती है, लेकिन अच्छी खट्टी महक होती है.
farm,can you help me?
निशा: सोनक जी हां मैं कोशिश करूंगी.
my no 9274913551