सूजी मेथी परांठा - Rava Masala Paratha Recipe - Sooji Methi Masala Paratha - Semolina Masala Paratha

📅 22 फरवरी 2017 👁 56.4 हज़ार बार देखी गई 💬 3 कमेंट ★ 4.3 (676)

गेहूं के आटे से बने मेथी के परांठों के स्वाद से तो सभी वाकिफ होंगे, लेकिन आज की हमारी पेशकश सूजी मेथी का परांठा आप सभी को एक अलग ज़ायके का अनुभव कराएगा.  

Read - Rava Masala Paratha Recipe - Sooji Methi Masala Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Masala Paratha Recipe

  • सूजी - 1 कप (160 ग्राम)
  • मेथी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • तेल - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Semolina Masala Paratha

किसी बड़े बर्तन में 1 कप पानी डालकर गरम करने के लिए रख दीजिए. साथ ही पानी में नमक, अजवायन, हींग डालकर इसे ढककर उबाल लीजिए.

पानी में उबाल आने पर इसमें 1 छोटी चम्मच तेल और सूजी डालकर मिक्स कर दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और सूजी को ढककर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए. इसके बाद सूजी को गूंथ लीजिए.

10 मिनिट बाद सूजी को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें बारीक कटी हुई मेथी डाल कर मिक्स कीजिए और मसल-मसल कर आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल लीजिए और चिकना करके तैयार कर लीजिए.

परांठे बनाने के लिए आटा तैयार है. तवे को गैस पर रखकर गरम कीजिए. गुंथे हुए आटे से थोड़ा सा छोटे अमरूद के बराबर आटा निकालिए और गोल लोई बना लीजिए. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 5 से 6 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिए, बेले गए परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला लीजिए और आधा मोड़ लीजिए. आधे मुड़े परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर सारी सतह पर फैलाइए. फिर से आधा मोड़ लीजिए. तैयार तिकोन को सूखे आटे में लपेटिए और तिकोने आकार में ही बेल कर तैयार कर लीजिए.

गरम तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. फिर, बेले गए तिकोने परांठे को तवे पर डालकर परांठे को निचली सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिए. जब परांठा दूसरी ओर हल्की ब्राउन चित्ती आते हुए सिक जाए तब पहली सतह पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. परांठे को पलट दीजिए और दूसरी ओर भी तेल डालकर फैलाइए. परांठे को ऊपर से चमचे से दबाते हुए, ब्राउन चित्ती आने तक सेककर पलट दीजिए. परांठे को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए. सिके हुए परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए. सारे परांठे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.

स्वाद से भरपूर गरमागरम करारे-करारे सूजी मेथी के परांठे को आप मक्खन, दही, चटनी, अचार या अपनी मनपसंद किसी भी सब्जी के साथ परोस सकते हैं.

सुझाव

  • परांठों को मध्यम और तेज आंच पर सेकते हुए बनाएं.

Rava Masala Paratha Recipe - Sooji Methi Masala Paratha - Semolina Masala Paratha

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (676 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (3)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Khushbu
Nisha mam.. m a big fan..
Always u help me...thanks
Methi ke alawa kis cheez se banaye jaa sakte hai sooji k parathe..

निशा: खुश्बू जी, आप इसमें अपनी पसंद अनुसार पालक, बथुआ या ग्रेट करके लौकी डाल कर बना सकती हैं.
Shobhna
suji ko garam pani ma kitni der rakhna h
vapas aata tayar krne m kitna time lagega
suji m aur b kuch milana h

निशा: शोभना जी, पानी में नमक, अजवायन, हींग डालकर इसे ढककर उबाल लीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें 1 छोटी चम्मच तेल और सूजी डालकर मिक्स कर दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और सूजी को ढककर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए. इसके बाद सूजी को गूंथ लीजिए.
Snehal Subhash Panhale
How many days we can use? Can we carry for travelling food.

निशा: स्नेहल जी, इसे 1 से 2 दिन तक खाया जा सकता है.