मक्का-तिल की टिक्की Makki-Til Sweet Mathri Recipe - Indian Corn flour Mathri Recipe

इस तेज सर्दी के मौसम के मुताबिक तिल और मक्का के आटा दोनों ही स्वास्थ्य के लिये फायदेमन्द हैं. आइये हम मक्के के आटे और तिल की टिक्की (makka tik ki tikki) बनायें.
Read - Makki-Til Sweet Mathri Recipe - Indian Corn flour Mathri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki - Til ki tikki
- मक्का का आटा - 200 ग्राम ( 2 कप )
- गुड़ - 100 ग्राम ( 1/2 कप )
- पानी - 1/3 कप
- तिल - 1/4 कप
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Makki - Til ki tikki
मक्का के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
पानी और गुड़ को मिलाकर धीमी गैस पर गरम करें, चमचे से चलादें, गुड़ का गुड़ घुलने तक पानी गरम कर लीजिये.
मक्का के आटे में, 1 बड़ा चम्मच तेल और तिल डाल कर मिला दीजिये. अब गुड़ के गरम घोल की सहायता से आटे को गूथ लीजिये. आटे को अच्छी तरह से मसल मसल 5-6 मिनिट तक और गूथिये, अगर थोड़े पानी की आवश्यकता हो तो डाल सकते हैं. गुथे आटे को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
गुथे आटे से थोड़ा थोड़ा आटा निकाल कर, छोटे नीबू के बराबर गोले बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. आटे के गोले को हथेली की सहायता से चपटा करके (टिक्की का आकार देकर) कढ़ाई में डालिये. 3-4 टिक्की कढ़ाई में डाल दीजिये और पलट पलट कर धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई टिक्की प्लेट में निकाल कर रखिये. इसी तरह सारी टिक्की तल कर तैयार कर लीजिये.
मक्का तिल की टिक्की तैयार हैं. मक्के की टिक्की ठंडी करके एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. अब जब भी आपकी इच्छा हो 15 दिन तक निकालिये और खाते रहिये.
इन्हें भी पढें
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सना जी, चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं.
Thanx mam,
Nisa mam,
Mathri mai ham till bhunkar dale ya bina bhune?
Please mam btaiye..
निशा: काजल जी, तिल बिना भुने ही डाले जाते हैं, टिक्की तलने साथ ही तिल भुन जाते हैं.
Can we make this with wheat flour or maida instead of bajra.
निशा: रुचि जी हां अवश्य बना सकते हैं.
thank u so much
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिव, ये मक्के के आटे की मठरी हैं, आप गेहूं का आटा थोड़ा मिलाना चाहें तो मिला सकते हैं.
निशा: संजना जी, टिक्की को थोड़ा पतला होने तक बड़ा लीजिये, धीमी और मीडियम आग पर क्रिस्पी होने तक तलिये, इन्हैं 15 दिन से भी अधिक रखकर खाया जा सकता है.
निशा: अनुपमा जी हां कर सकते हैं.
निशा: दीपिका, इसमें मक्की का आटा चाहिये, कार्न फ्लेक्स को इस तरह यूज नहीं करेंगे.
निशा: पूनम, आटे में कच्चे तिल ही डालकर गूंथना है.
निशा: अनु, मक्का के आटे से मक्का तिल टिक्की बनाई जा सकती हैं, कार्न स्टार्च से नहीं.
निशा: जी आप कोई भी रिफाइन्ड तेल ले सकती हैं.