भुट्टे के पकौड़े - Corn Pakoda Recipes - Bhutte Ke Pakode

📅 1 फरवरी 2017 👁 1.3 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 2.4 (674)

कद्दूकस किए हुए नरम भुट्टे, कॉर्न फ्लोर, मिर्च मसालों के मिश्रण को फ्राय करके बनने वाले भुट्टे के पकौड़े काफी करारे और स्वादिष्ट होते हैं. जब भी कुछ तला भुना और अलग खाने का मन हो, तो भुट्टे के पकौड़े बनाकर गरमागरम खाइए, आपको ज़रूर पसंद आएंगे.

Read - Corn Pakoda Recipe - Bhutte Ke Pakode Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhutte Ke Pakode

  • नरम भुट्टे - 4 
  • कॉर्न फ्लोर - 2-3 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • हरी मिर्च -2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • तेल - पकौड़े तलने के लिए

विधि - How to make Corn Pakoda Recipes

भुट्टे के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले भुट्टों को कद्दूकस कर लीजिए. इन्हें चारों ओर से घुमाघुमाकर कद्दूकस करके पल्प निकाल लीजिए.

मिश्रण तैयार कीजिए
पल्प को प्याले में निकाल लीजिए. इसमें कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स कर दीजिए. फिर, इसमें धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाते हुए 2 मिनिट फैंट लीजिए. (अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा लगे, तो इसमें 1 से 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिला सकते हैं.) मिश्रण तैयार है.

पकौड़े तलिए
कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए. जब तेल गरम हो जाय तो उसमें से थोडा़-थोडा़ मिश्रण चम्मच से लेकर डाल दीजिये. जितने पकौड़े एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतने पकोड़े डाल कर तल लीजिए.

पकौड़ों को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. गोल्डन ब्राउन होने के बाद पकौड़ों को किसी प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर निकाल लीजिए, इसी तरह से बाकी पकौड़े भी तल कर तैयार कर लीजिए.

गरमा गरम भुट्टे के क्रिस्पी पकौड़े तैया हैं. इन पकौड़ों को आप हरे धनिये की चटनी, या टमैटो सॉस के साथ परोसिए और खाइए.

सुझाव

  • आप नरम भुट्टों की जगह स्वीट कॉर्न के दाने लेकर उन्हें दरदरा पीस सकते हैं.
  • कॉर्न फ्लोर की बजाय मैदा या बेसन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • पकौड़े तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए. यदि तेल कम गरम होगा, तो पकौड़े ज़्यादा तेल सोख लेंगे.

Corn Pakoda Recipes - Bhutte Ke Pakode

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.4 / 5 (674 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rashmi
Thanks
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rashmi
JYOTI
Mam kya issue me pyaj dal sakte hai

निशा: ज्योती जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Swati
Very tasty. Nd easy

निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.