भेल पूरी - Bhel Puri Recipe - How To Make Bhel Puri - Bhel Puri Receipe

📅 7 फरवरी 2017 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 11 कमेंट ★ 4.0 (1141)

मुंबई की लोकप्रिय चाट में से एक भेलपूरी बहुत ही जल्दी और आसानी से तैयार होने वाली रेसिपी है. मुरमुरे, सेव, मूंगफली के दाने, उबले आलू, चाट मसाले और खट्टी-मीठी चटनी से बनने वाली यह चाट डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए परफेक्ट स्नैक्स है. हल्की फुल्की भूख झटपट मिटाने का यह एक बेहतरीन ज़रिया भी है. 

Read - Bhel Puri Recipe - How To Make Bhel Puri - Bhel Puri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhel Puri Recipe

  • मुरमुरा/ लइया
  • पापड़ी 
  • मूंगफली के दाने (भुने हुए और सिके हुए)
  • खीरा (बारीक कटा हुआ)
  • आलू (उबला हुआ और बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर (बीज निकालकर, बारीक कटा हुआ)
  • बारीक वाले बेसन सेव
  • हरे धनिये की चटनी
  • मीठी चटनी
  • चाट मसाला
  • हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • हरा धनिया (बारीक कटा)

विधि - How To Make Bhel Puri

एक बड़े प्याले में 4 चमचे मुरमुरे ले लीजिए. इसमें 2 से 3 छोटी चम्मच खीरे, 2 से 3 छोटी चम्मच आलू, 2 से 3 छोटी चम्मच टमाटर और 3 छोटी चम्मच मूंगफली के दाने ले लीजिए. इनमें 3 से 4 पापड़ी तोड़कर डाल दीजिए. इसके ऊपर 4 छोटे चम्मच बारीक सेव, जरा सी हरी मिर्च और आधा छोटी चम्मच चाट मसाला डाल दीजिए. इनके ऊपर 1 चम्मच हरे धनिये की चटनी और 2 चम्मच मीठी चटनी डाल दीजिए. सभी सामग्री को अच्छी तरीके से मिक्स कर लीजिए. भेलपूरी बनकर तैयार है, इसे सर्व कीजिए.

भेलपूरी सर्व करने के लिए, एक प्लेट में 2 से 3 टेबल स्पून भेलपूरी डाल दीजिए और ऊपर से जरा सा चाट मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गार्निश कर लीजिए. भेलपूरी चाट बनकर तैयार है. जब भी इसे खाने का मन हो, तभी तुरंत बनाइए क्योंकि पहले से बनाकर रखने से मुरमुरे गिलगिले हो जाते है, कुरकुरे नही रहते. चटपटी और स्वादिष्ट भेलपूरी चाट बनाइए, खाइए और खिलाइए.

सुझाव

  • हरी मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखें.

Bhel Puri Recipe - How To Make Bhel Puri - Bhel Puri Receipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (1141 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (11)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pooja dulawat
very nice nishaji thank you nishaji
NishaMadhulika
pooja dulawat जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shahin malik
Mast
NishaMadhulika
Shahin malik जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
harsita raghav
Bahut badiya
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद harsita raghav
kinjal
Nice and tasty reciepe .thank you
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद kinjal
shri prakash tomar
madam ji main ek fruit and aloo chat ka stall lagana chahata hoon mujhe kya tayari karni hogi iski starting kaise ki jaye thatha chaat banane ki vidhi bata dejiye dhanyabad
निशा: श्री प्रकाश जी, पहले तो आपको सारे बर्तन जुटाने होंगे, जगह जहां आप ये काम करना चाहते हैं, आलू चाट मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध है, और फ्रूट चाट के लिये सीजन के फ्रूट छोटे छोटे काटे और काला नमक और नीबू का रस डालें, फ्रूट चाट तैयार है. मन में इच्छा है तो प्रयास करें, आप ये काम अच्छी तरह कर सकेंगे.
neha
nishamadhulika ji ap mujhe pleas betay ki uded ki dal ko chat me us kesa kera pleas replay
निशा: नेहा जी, चाट में अधिकतर साबुत मूंग उबाल कर यूज किये जाते हैं, लेकिन आप उरद की दाल यूज करना चाहती हैं तब उसे भी उबाल कर यूज कर सकती हैं.
PRIYA GANGWAR
isme meethi chatni dalna jaroori h....bcoz i don't like sweet....

निशा: प्रिया जी, आप इसे बिना मीठी चटनी के अपने स्वादानुसार बना सकती है.